गर्दन के जिद्दी कालेपन से हैं परेशान? ये 5 घरेलू नुस्खे दूर कर देंगे बरसों पुरानी टैनिंग
गर्दन के कालेपन को दूर करने के लिए यहां बताए घरेलू नुस्खे आजमाए जा सकते हैं। ...और पढ़ें

गर्दन का कालापन दूर करने के घरेलू नुस्खे (Image Source: AI Generated)
HighLights
संतरे के छिलके और सेब का सिरका गर्दन का कालापन दूर करें
आलू का रस और बेकिंग सोडा त्वचा की रंगत सुधारते हैं
बादाम का तेल त्वचा को चिकना और चमकदार बनाता है
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। कुछ लोगों की गर्दन का रंग त्वचा के बाकी हिस्सों से ज्यादा काला होता है, जिसके पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। पर इसका सोल्यूशन लोगों को एक ही समझ में आता है स्क्रबिंग। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि अगर गर्दन के कालेपन की वजह कोई शारीरिक समस्या नहीं है तो इसे घर पर ही कुछ तरीकों से दूर किया जा सकता है।
गर्दन का कालापन दूर करने के तरीके
गर्दन के कालेपन को दूर करने के लिए यहां बताए घरेलू नुस्खे आजमाए जा सकते हैं:
संतरे के छिलके
संतरे के छिलके में ऐसे एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं जो त्वचा के रंग को काले करने के लिए जिम्मेदार टायरोसिन नामक अमीनो एसिड के खिलाफ लड़ते हैं।
कैसे करें इस्तेमाल?
संतरे के छिलकों को सुखाकर उसका पाउडर बना लें और उसके बाद उसे दूध में मिक्स करके त्वचा पर अप्लाई करें। यह तरीका लगातार अपनाने से असर देखने को मिल सकता है।
सेब का सिरका
सेब के सिरके में मैलिक एसिड होता है, यह स्किन के pH लेवल को बैलेंस करने और डेड स्किन को हटकर नैचुरल ग्लो लाने में मदद करता है।
कैसे करें इस्तेमाल?
दो बड़े चम्मच सेब के सिरके में दो चम्मच पानी मिलाकर रूई से गर्दन पर लगाएं। फिर 10 मिनट बाद सादे पानी से धो लें।
आलू का रस
आलू के रस में मौजूद गुण त्वचा का रंग हल्का करने में बड़े मददगार हैं। आलू का रस डार्क पैच को भी हटाने का काम करता है।
कैसे करें इस्तेमाल?
एक छोटे आलू का रस निकालकर उसे गर्दन पर सीधे अप्लाई करें और हल्के हाथ से मसाज करें। इसे लगाने के बाद सूख जाने दें और उसके बाद ही पानी से धोएं।
बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा डेड स्किन हटाने, त्वचा की गंदगी साफ करने और त्वचा में चमक लाने के लिए जाना जाता है। इस तरह यह एक नैचुरल एक्सफोलिएटर है।
कैसे करें इस्तेमाल?
2-3 बड़े चम्मच बेकिंग सोडा में उतना ही पानी मिलाएं। इस मिक्स्चर को प्रभावित त्वचा पर लगाने के 10 मिनट बाद नॉर्मल पानी से धो लें।
बादाम तेल
बादाम के तेल में विटामिन ई अच्छी खासी मात्रा में पाया जाता है, यह स्किन को स्मूद बनाने और उसकी रंगत सुधारता है।
कैसे करें इस्तेमाल?
गर्दन की पिगमेंटेशन कम करने के लिए बादाम के तेल में नारियल तेल मिलाकर हल्के हाथ के दबाव से मालिश करें। इसके 15 मिनट बाद साफ पानी से धो लें।
यह भी पढ़ें- इन्फ्लुएंसर्स की न सुनें! डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताया क्यों चेहरे के लिए सही नहीं है फेशियल योगा
यह भी पढ़ें- अनईवन स्किन टोन से छिन गया है चेहरे का ग्लो? ये 4 आसान घरेलू नुस्खे लौटाएंगे खोई हुई रंगत