अनईवन स्किन टोन से छिन गया है चेहरे का ग्लो? ये 4 आसान घरेलू नुस्खे लौटाएंगे खोई हुई रंगत
अनईवन स्किन टोन यानी त्वचा का रंग और उसकी बनावट एक समान न होना। ...और पढ़ें

अनईवन स्किन टोन के लिए घरेलू नुस्खे (Image Source: Freepik)
HighLights
हल्दी एंटीऑक्सिडेंट गुणों से त्वचा की रंगत सुधारने में सहायक
एलोवेरा हाइपरपिग्मेंटेशन कम कर त्वचा की मरम्मत करता है
आर्गन ऑयल त्वचा में चमक और पोषण प्रदान करने में प्रभावी
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली: अनईवन स्किन टोन यानी त्वचा का रंग और उसकी बनावट एक समान न होना। इस तरह की त्वचा होने की कोई एक नहीं बल्कि कई वजहें हो सकती हैं, जैसे- टैनिंग, मेलानिन का ओवर प्रोडक्शन यानी हाइपरपिग्मेंटेशन, त्वचा का रूखापन, प्रदूषण, बढ़ती उम्र या किसी तरह की दवाइयां। ऐसे में अगर आप इनका घरेलू इलाज करना चाहते हैं तो आइए इनके बारे में जानते हैं।
अनईवन स्किन टोन के घरेलू नुस्खे
यहां अनईवन स्किन टोन के लिए घरेलू नुस्खे बताए जा रहे हैं :
हल्दी
हल्दी में मौजूद एंटी ऑक्सिडेंट्स और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण त्वचा की रंगत सुधारने में मदद करते हैं। हाइपरपिग्मेंटेशन, टैनिंग या काले धब्बे हर समस्या में हल्दी त्वचा के लिए कारगर साबित हो सकती है।
कैसे इस्तेमाल करें?
एक चुटकी हल्दी दही या शहद में मिलाकर अनईवन त्वचा पर अप्लाई करें। इसे 15-20 मिनट लगाने के बाद साफ पानी से त्वचा धो लें।
एलोवेरा
एलोवेरा में एलोइन नामक कंपाउंड पाया जाता है वह हाइपर पिगमेंटेशन को कम करने के लिए खासतौर से काम करता है। इसके अलावा यह कंपाउंड त्वचा में सूजन कम करने और त्वचा की मरम्मत करने में भी मददगार है।
कैसे इस्तेमाल करें?
चेहरे या शरीर की जिस जगह पर त्वचा का रंग या बनावट अलग है वहां ताज़ा एलोवेरा जेल अप्लाई करें। इस जेल को रातभर लगाके छोड़ा जा सकता है या फिर जल्दी में हैं तो कम से कम 30 मिनट तक अप्लाई करें।
आर्गन ऑयल
आर्गन ऑयल एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होने के साथ-साथ फैटी एसिड्स से भी रिच होता है। यह त्वचा में चमक लाने और उसे रिपेयर करने के लिए खासतौर से जाना जाता है।
कैसे इस्तेमाल करें?
आर्गन ऑयल की 2-3 बूंद त्वचा पर लगाएं और हल्के हाथ से मसाज करें। ऐसा हफ्ते में 2-3 बार किया जा सकता है।
ओटमील और टमाटर
टमाटर में मौजूद विटामिन-सी और विटामिन-ए त्वचा का रंग एक समान करने में मदद करता है। यह डेड स्किन को एक्स्फोलिएट करके दाग-धब्बे हटाने का काम भी करता है।
कैसे इस्तेमाल करें?
एक चम्मच ओटमील में एक छोटे टमाटर का रस निकालकर अच्छे से मिला लें। इस पेस्ट को 30 मिनट तक चेहरे पर अप्लाई करें और फिर हटाते समय हल्की मसाज करने के बाद साफ पानी से धो लें।