रोजाना विटामिन ई कैप्सूल लगाने या खाने वाले सावधान! फायदे के साथ जान लें ये 4 बड़े नुकसान
बेदाग चेहरा और लंबे घने बाल के लिए बहुत से लोग विटामिन ई पर भरोसा करते हैं। ...और पढ़ें

विटामिन ई कैप्सूल के जितने फायदे हैं उतने ही नुकसान भी हैं (Image Source: Freepik)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली: हर किसी को बेदाग चेहरा और लंबे घने बाल चाहिए और इस चाहत को पूरा करने के लिए बहुत से लोग विटामिन ई पर भरोसा करते हैं। कोई विटामिन ई का डेली सेवन करता है और कोई इस कैप्सूल को स्किनकेयर या हेयरकेयर में शामिल करते हैं। पर विटामिन ई कैप्सूल के जितने फायदे हैं उतने ही नुकसान भी हैं, जिनका हम आगे जिक्र करने वाले हैं।
विटामिन ई कैप्सूल के फायदे
यहां विटामिन ई कैप्सूल लेने के 4 बड़े फायदों के बारे में बताया जा रहा है :
हेयर ग्रोथ बढ़ाए
हेयर ग्रोथ में विटामिन कैप्सूल ऐसे काम करता है कि यह स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है। इसके अलावा, इस कैप्सूल के एंटीऑक्सीडेंट गुण बालों को जड़ों से मजबूती देने और उनमें चमक लाने में मदद करते हैं।
चेहरे का ग्लो बढ़ाए
अगर आपकी त्वचा बेजान और ड्राई दिखती है तो विटामिन ई कैप्सूल किसी रामबाण से कम नहीं। यह त्वचा को अंदर गहराई से मॉइस्चराइज करने और दाग धब्बों को कम करने में मदद करता है। कैप्सूल के निरंतर स्किनकेयर रूटीन में शामिल होने से चेहरा ग्लो करने लगता है।
एंटी एजिंग गुण
बूढ़ी होती त्वचा को जवान बनाने में विटामिन ई कैप्सूल बड़ा मददगार है। यह न केवल झुर्रियों को कम करने में कारगर है बल्कि फाइनलाइंस भी समय के साथ कम होने लगती हैं। इस कैप्सूल से कॉलेजन प्रोडक्शन भी बूस्ट होता है।
खबरें और भी
विटामिन ई कैप्सूल नुकसान
विटामिन ई कैप्सूल का ज्यादा इस्तेमाल से करने से स्कैल्प ऑयली हो सकती है, जिससे सिर में धूल और गंदगी चिपकने की आशंका बढ़ जाती है।
डॉक्टर की सलाह लिए बगैर इसे डेली रूटीन में शामिल करने से एलर्जी के लक्षण देखने को मिल सकते हैं। कई लोग विटामिन ई के प्रति संवेदनशील होते हैं, ऐसे में डॉक्टर की सलाह पर ही इसे डाइट या स्किनकेयर रूटीन में शामिल किया जाए।
ऊपरी तौर पर विटामिन ई कैप्सूल इस्तेमाल कर रहे हैं और उसे ठीक से धोया न जाए तो इससे हेयर फॉलिकल या त्वचा के पोर्स बंद हो सकते हैं। इससे डैंड्रफ और मुहांसे की दिक्कत देखने को मिल सकती है।
लंबे समय तक या ज्यादा मात्रा में विटामिन ई कैप्सूल लेने से कई बार सिर दर्द, थकान, चक्कर, उल्टी-दस्त जैसी दिक्कत हो सकती है।
किस बात का रखें ध्यान?
विटामिन ई कैप्सूल के इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट करना एलर्जी या किसी तरह का रिएक्शन त्वचा को सेफ रख सकता है। सामान्य तौर पर 2 कैप्सूल एक बार में यूज करने की सलाह दी जाती है।