Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    महंगे फेशियल का खर्च बचाएंगी किचन में रखीं ये 6 चीजें, त्वचा करेगी नैचुलरी गलो

    Updated: Sat, 06 Jun 2026 03:00 PM (IST)

    नैचुरल चीजों की अपनी अलग खासियत होती है कि इनसे चाहे फायदा धीमा हो पर नुकसान कुछ नहीं होता। ...और पढ़ें

    नैचुरल इंग्रीडिएंट्स त्वचा के लिए किसी जादू से कम नहीं (Image Source: Freepik)

    नैचुरल इंग्रीडिएंट्स त्वचा के लिए किसी जादू से कम नहीं (Image Source: Freepik)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली: नैचुरल चीजों की अपनी अलग खासियत होती है कि इनसे चाहे फायदा धीमा हो पर नुकसान कुछ नहीं होता। खासकर अगर बात स्किन केयर की जाए तो नैचुरल इंग्रीडिएंट्स एकदम सेफ होते हैं। हमारे किचन में ही ऐसी बहुत सी चीजें हैं जो त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकती हैं और इन्हें आसानी से अपने स्किनकेयर रूटीन में शामिल भी किया जा सकता है। 

    खीरा 

    खीरा विटामिन सी और फॉलिक एसिड से भरपूर होता है, जो त्वचा को फिर से नया बनाने में और टॉक्सिन्स से लड़ने में बड़ी मदद करता है। खीरे के इस्तेमाल से न सिर्फ त्वचा हेल्दी दिखती है बल्कि यूथफूल भी बनी रहती है। खीरे को चेहरे पर स्क्रब करें या उसके पल्प को चेहरे पर लगाएं। 

    शहद 

    शहद एंटीऑक्सीडेंट्स का नैचुरल सोर्स है जो त्वचा की मुक्त कणों (फ्री रैडिकल) से रक्षा कर ग्लो लाता है। यही वजह है कि शहद के इस्तेमाल से स्किन डैमेज का खतरा कम रहता है। इसके अलावा, शहद में एंटी-बैक्टीरियल गुण भी मौजूद होते हैं जो स्किन की इंफेक्शन और मुहांसों से बचाते हैं। अगर आप इसे स्किनकेयर रूटीन में शामिल करने की सोच रहे हैं तो शहद को सीधे चेहरे पर अप्लाई किया जा सकता है। 

    हल्दी 

    चेहरे पर छोटे-छोटे बाल लुक खराब कर देते हैं, ऐसे में हल्दी जैसा नैचुरल इंग्रीडिएंट्स यह परेशानी दूर कर सकता है। इसके लिए चुटकी भर हल्दी, दो चम्मच बेसन और दूध मिक्स करके पेस्ट तैयार करें। ध्यान देने वाली बात यह है कि हल्दी तुरंत चेहरे के बाल नहीं हटाती है, बल्कि यह उन्हें कमजोर कर देती है जिससे वो चेहरे से समय के साथ कम होने लगते हैं। 

    खबरें और भी

    दही 

    डेड स्किन हटाने में दही बढ़िया काम करता है क्योंकि इसे नैचुरल एक्स्फोलीएटर के तौर पर जाना जाता है। जिनकी स्किन ड्राई रहती है उनके स्किनकेयर रूटीन में दही सुपर इंग्रीडिएंट्स का काम करता है। दही को बेसन या ओटमील में मिलाकर फेस पर लगाएं और थोड़ी सी मसाज करने के बाद लगे रहने दें। इसके बाद चेहरे को सादे पानी से धो लें। 

    टमाटर 

    टैनिंग से परेशान हैं तो टमाटर नैचुरल डी टैन का काम करता है। टमाटर के रस में शहद मिलाकर चेहरे पर रोजाना लगाना असरदार साबित हो सकता है। साथ ही, टमाटर के एंटी-बैक्टीरियल गुण मुहांसे कम कर सकते हैं। 

    दूध 

    अगर आप एक नैचुरल टोनर की तलाश में हैं तो दूध से बेहतर कोई और ऑप्शन नहीं हो सकता। इसकी एंटी-एजिंग प्रॉपर्टी त्वचा को जवान दिखाने में मदद करती है। रोजाना दूध को टोनर की तरह इस्तेमाल करने से नैचुरल ग्लो के साथ स्किन एक्स्फोलीएट भी होती रहती है।  

    यह भी पढ़ें- क्या पूरी तरह सेफ है आपका सनस्क्रीन? खरीदने से पहले चेक करें ये जरूरी बात

    यह भी पढ़ें- चिलचिलाती धूप में बढ़ रहा है हीट रैश और स्किन एलर्जी का खतरा, नोट कर लें एक्सपर्ट के बताए 6 टिप्स