Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    क्या चेहरे पर सीधा लगा सकते हैं विटामिन-ई कैप्सूल, पढ़ें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका

    Updated: Thu, 14 May 2026 06:00 PM (IST)

    विटामिन-ई स्किन के लिए काफी फायदेमंद है, लेकिन इसका फायदा पाने के लिए कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना जरूरी है। ...और पढ़ें

    क्या है विटामिन-ई लगाने का सही तरीका? (AI Generated Image)

    क्या है विटामिन-ई लगाने का सही तरीका? (AI Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। स्किन केयर की दुनिया में विटामिन-ई की अपनी खास जगह है। चाहे लोशन हो, सीरम हो या कैप्सूल, हर जगह इसका नाम सुनने को मिलता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आपकी त्वचा पर असल में कैसे काम करता है और क्या यह आपकी स्किन के लिए सही है? 

    आइए विटामिन-ई से जुड़े ऐसे ही सवालों के जवाब डॉ. चांदनी जैन गुप्ता (डर्मेटोलॉजिस्ट एंड एस्थेटिक फिजिशियन, एलांटिस हेल्थकेयर, नई दिल्ली) से जानते हैं। 

    विटामिन-ई कैसे काम करता है?

    विटामिन-ई एक पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट है। यह प्रदूषण, यूवी किरणों और फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से त्वचा की रक्षा करता है। यह स्किन बैरियर को मजबूती देता है, नमी को अंदर लॉक करता है और ड्राईनेस व जलन को कम करने में मदद करता है। यह स्किन टेक्सचर को मुलायम बनाने में भी काफी कारगर है।

    क्या इसे विटामिन-सी को एक साथ इस्तेमाल कर सकते हैं?

    जी हां, ये दोनों एक पावर कपल की तरह काम करते हैं। विटामिन-सी त्वचा में चमक लाता है और कोलेजन बढ़ाता है, जबकि विटामिन-ई त्वचा को नमी और सुकून देता है। साथ मिलकर ये स्किन टोन सुधारते हैं, डलनेस कम करते हैं और बढ़ती उम्र के निशानों को रोकने में मदद करते हैं।

    Vitamin E (1)

    (AI Generated Image)

    क्या विटामिन-ई ऑयल से पोर्स बंद हो सकते हैं?

    विटामिन-ई ऑयल काफी गाढ़ा और भारी होता है। इसलिए, यह कुछ लोगों के पोर्स को बंद कर सकता है, खासकर जिनकी स्किन ऑयली या एक्ने-प्रोन है। इससे मुहांसे या जलन की समस्या हो सकती है। ऐसे में हल्के क्रीम या सीरम का इस्तेमाल करना ज्यादा बेहतर होता है।

    खबरें और भी

    क्या विटािन-ई ऑयल, क्रीम या सीरम से बेहतर होता है?

    ऐसा हमेशा जरूरी नहीं। शुद्ध विटामिन-ई ऑयल बहुत ज्यादा गाढ़ा और चिपचिपा हो सकता है। वहीं, क्रीम और सीरम में विटामिन-ई को दूसरे तत्वों के साथ संतुलित मात्रा में मिलाया जाता है, जिससे वे त्वचा में आसानी से समा जाते हैं और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए सुरक्षित होते हैं।

    क्या यह एक्ने और स्ट्रेच मार्क्स को पूरी तरह मिटा सकता है?

    विटामिन-ई त्वचा को हाइड्रेटेड रखकर उसे ठीक होने में मदद तो करता है, लेकिन यह दाग-धब्बों या स्ट्रेच मार्क्स को पूरी तरह खत्म नहीं कर सकता। टेक्सचर में मामूली सुधार दिख सकता है, लेकिन गहरे निशानों के लिए रेटिनोइड्स या लेजर जैसे प्रोफेशनल इलाज की जरूरत होती है।

    फायदा दिखने में कितना समय लगता है?

    त्वचा की कोमलता और नमी में सुधार तो कुछ ही दिनों में दिखने लगता है, लेकिन झुर्रियों या पिगमेंटेशन पर असर देखने के लिए धैर्य की जरूरत होती है। लगातार 6 से 8 हफ्तों के इस्तेमाल के बाद ही कोई बड़ा बदलाव नजर आता है।

    इसे दिन में लगाना चाहिए या रात में?

    आप इसे दोनों समय लगा सकते हैं। हैवी फॉर्मूला होने के कारण कई लोग इसे रात में लगाना पसंद करते हैं। अगर आप इसे दिन में लगा रहे हैं, तो इसके ऊपर सनस्क्रीन लगाना न भूलें, क्योंकि एंटीऑक्सीडेंट्स सनस्क्रीन के साथ मिलकर सबसे अच्छा काम करते हैं।

    क्या यह झुर्रियों और एंटी-एजिंग में मददगार है?

    विटामिन-ई ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से लड़कर और नमी बरकरार रखकर बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने में मदद करता है। हाइड्रेटेड त्वचा ज्यादा चिकनी और जवान दिखती है। हालांकि, यह झुर्रियों को पूरी तरह नहीं हटाता, लेकिन फाइन लाइन्स को कम कर त्वचा की इलास्टिसिटी को बेहतर बना सकता है।

    क्या इसे रेटिनोल के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं?

    जी हां, विटामिन-ई को रेटिनोल के साथ लगा सकते हैं। रेटिनोल से अक्सर त्वचा में रूखापन आता है, जिसे विटामिन-ई अपनी नमी से कम कर देता है। यह कॉम्बिनेशन त्वचा के लिए काफी जेंटल साबित होता है, लेकिन अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो इसे धीरे-धीरे शुरू करें।

    क्या ऑयली स्किन वालों के लिए यह सुरक्षित है?

    ऑयली स्किन वाले भी विटामिन-ई का फायदा ले सकते हैं, बशर्ते वे सही प्रोडक्ट चुनें। गाढ़े तेल के बजाय उन्हें लाइटवेट और नॉन-कॉमेडोजेनिक क्रीम या सीरम चुनना चाहिए। इससे त्वचा को एंटीऑक्सीडेंट के फायदे भी मिलेंगे और वह ज्यादा चिपचिपी भी नहीं होगी।