Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Skincare Decoded: क्या एजिंग के लक्षण कम कर सकता है Ceramides? हेल्दी स्किन के लिए जान लें 10 बातें

    Updated: Thu, 07 May 2026 06:00 PM (IST)

    स्किन बैरियर रिपेयर से लेकर एजिंग के लक्षण कम करने तक, सेरामाइड्स हमारी स्किन के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। ...और पढ़ें

    बैरियर रिपेयर के लिए जादुई इंग्रीडिएंट हैं सेरामाइड्स (AI Generated Image)

    बैरियर रिपेयर के लिए जादुई इंग्रीडिएंट हैं सेरामाइड्स (AI Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स लगाने के बाद भी अगर आपकी त्वचा रूखी और बेजान नजर आती है, तो शायद आप अपनी स्किन के सबसे बड़े सुपरहीरो सेरामाइड्स को मिस कर रहे हैं। चेहरे की डीप हाइड्रेशन से लेकर बढ़ती उम्र के निशानों को रोकने तक, एक्सपर्ट्स अक्सर इसे इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं। 

    लेकिन ये असल में क्या हैं और आपकी त्वचा के लिए कैसे काम करते हैं? आइए सेरामाइड्स से जुड़े ऐसे ही जरूरी सवालों के जवाब डॉ. रितुपर्णा दास (सीनियर कंसल्टेंट डर्मेटोलॉजिस्ट, मेदांता अस्पताल, नोएडा) से जानते हैं।

    सेरामाइड्स त्वचा के लिए क्या करते हैं?

    सेरामाइड्स नेचुरल लिपिड्स होते हैं जो हमारी त्वचा की बाहरी परत में पाए जाते हैं। ये त्वचा पर एक प्रोटेक्टिव बैरियर बनाने का काम करते हैं, जो नमी को अंदर लॉक करता है और बाहर की गंदगी व जलन पैदा करने वाले तत्वों को दूर रखता है। यह कवच त्वचा को हाइड्रेटेड, मुलायम और मजबूत बनाए रखने के लिए बेहद जरूरी है।

    क्या इन्हें विटामिन-सी या AHA/BHA के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है?

    जी हां, बिल्कुल! सेरामाइड्स को स्ट्रॉन्ग एक्टिव इंग्रीडिएंट्स जैसे विटामिन-सी या एक्सफोलिएटिंग एसिड्स के साथ सुरक्षित रूप से इस्तेमाल किया जा सकता है। असल में, ये एक्टिव सामग्री से होने वाली जलन को कम करते हैं और त्वचा के माइक्रोबायोम को बैलेंस रखकर रेडनेस और ड्राइनेस से बचाते हैं।

    Ceramides

    (AI Generated Image)

    क्या सेरामाइड्स से ब्रेकआउट्स हो सकते हैं?

    अक्सर लोग सोचते हैं कि सेरामाइड्स भारी होते हैं, लेकिन ये नॉन-कोमेडोजेनिक होते हैं, यानी ये पोर्स को बंद नहीं करते। ऑयली स्किन वालों के लिए भी ये फायदेमंद हैं। अगर किसी को ब्रेकआउट्स होते हैं, तो वह आमतौर पर क्रीम में मौजूद दूसरे ऑयल्स की वजह से होते हैं। ऑयली स्किन के लिए जेल-बेस्ड या लाइटवेट फॉर्मूला चुनना बेहतर रहता है।

    खबरें और भी

    3:1:1 रेश्यो क्या है और क्या यह जरूरी है?

    3:1:1 रेश्यो का मतलब सेरामाइड्स, कोलेस्ट्रॉल और फैटी एसिड का एक खास बैलेंस है, जो हमारी त्वचा की प्राकृतिक बनावट जैसा होता है। हालांकि, यह रेश्यो स्किन रिपेयर के लिए बेहतरीन माना जाता है, लेकिन इसके बिना भी सेरामाइड प्रोडक्ट्स असरदार हो सकते हैं।

    क्या ये खराब हो चुकी त्वचा को ठीक कर सकते हैं?

    हां, सेरामाइड्स खोए हुए लिपिड्स की भरपाई करके डैमेज स्किन बैरियर को फिर से बनाने में मदद करते हैं। हालांकि ये रातों-रात जादू नहीं करते, लेकिन नियमित इस्तेमाल से त्वचा की सेंसिटिविटी, रेडनेस और ड्राइनेस कम होने लगती है।

    नतीजे दिखने में कितना समय लगता है?

    नमी और हाइड्रेशन का असर तो कुछ ही दिनों में दिखने लगता है। लेकिन स्किन टेक्सचर में सुधार और बैरियर रिपेयर के लिए लगभग 2 से 4 हफ्ते का समय लगता है। यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपकी त्वचा कितनी डैमेज है।

    इन्हें कब इस्तेमाल करना चाहिए- दिन में या रात में?

    बेहतर नतीजों के लिए आप इन्हें सुबह और रात, दोनों समय इस्तेमाल कर सकते हैं। सुबह ये प्रदूषण और बाहरी वातावरण से त्वचा की रक्षा करते हैं, जबकि रात में ये त्वचा की मरम्मत और गहराई से हाइड्रेशन का काम करते हैं।

    क्या ये एंटी-एजिंग में मददगार हैं?

    सेरामाइड्स एंटी-एजिंग में बहुत असरदार हैं क्योंकि ये फाइन लाइन्स को कम करते हैं। इसके अलावा, ये एक्जिमा, सोरायसिस, रोजेशिया और बच्चों में होने वाले एटोपिक डर्मेटाइटिस के लिए भी फायदेमंद हैं। लेजर ट्रीटमेंट, पील्स या माइक्रोनीडलिंग के बाद भी इनका इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है।

    क्या इन्हें रेटिनॉल या ट्रेटिनोइन के साथ लगा सकते हैं?

    रेटिनॉल और ट्रेटिनोइन अक्सर त्वचा में ड्राइनेस और जलन पैदा करते हैं। सेरामाइड्स इस जलन को कम करने में मददगार साबित होते हैं। रेटिनोइड्स के साथ सेरामाइड वाला मॉइस्चराइजर इस्तेमाल करने से त्वचा पर पपड़ी जमने या रेडनेस होने की समस्या कम हो जाती है।

    क्या ये सेंसिटिव स्किन के लिए सुरक्षित हैं?

    सेरामाइड्स सेंसिटिव स्किन और रोजेशिया जैसी स्थितियों के लिए पूरी तरह सुरक्षित और जेंटल हैं। डर्मेटोलॉजिस्ट अक्सर रिएक्टिव स्किन को शांत करने और उसे मजबूती देने के लिए सेरामाइड्स की सलाह देते हैं क्योंकि ये जलन पैदा नहीं करते।