Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सिर्फ महंगी क्रीम से नहीं रुकेगा बुढ़ापा, डॉक्टर से जानें फेशियल एजिंग स्लो करने के असली सीक्रेट्स

    Updated: Mon, 06 Apr 2026 03:09 PM (IST)

    चेहरे पर एजिंग के लक्षणों को आने रोका नहीं जा सकता, लेकिन लाइफस्टाइल में कुछ सुधार करके इन्हें धीमा जरूर किया जा सकता है। ...और पढ़ें

    कैसे कम करें चेहरे पर नजर आने वाली झुर्रियां? (Picture Courtesy: Freepik)

    कैसे कम करें चेहरे पर नजर आने वाली झुर्रियां? (Picture Courtesy: Freepik)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। उम्र के साथ त्वचा पर एजिंग के लक्षण दिखना नेचुरल है और इसे रोका नहीं जा सकता। लेकिन हमारी खराब लाइफस्टाइल, डाइट और प्रदूषण के कारण एजिंग के लक्षण उम्र से पहले उभरने लगे हैं। इसके लिए सिर्फ महंगी फेस क्रीम लगाना काफी नहीं है। 

    स्किन केयर के साथ लाइफस्टाइल में सुधार करना भी फेशियल एजिंग को धीमा करने के लिए काफी जरूरी है। इस बारे में अमेरिकी डॉक्टर थॉमस पालोश्ची कुछ टिप्स शेयर कर रहे हैं, जो चेहरे पर झुर्रियों और फाइन लाइन्स को धीमा करने में मददगार साबित हो सकते हैं। आइए जानें इनके बारे में। 

    खान-पान और पोषण

    आप जो भी खाते हैं, वह आपके चेहरे पर नजर आता है। हमारी त्वचा के सॉफ्ट टिश्यू प्रोटीन से बने होते हैं। इसलिए स्किन को टाइट बनाए रखने के लिए खाने में प्रोटीन की सही मात्रा होना जरूरी है। उम्र के साथ चेहरे की हड्डियों की डेंसिटी भी कम होने लगती है। इसलिए एजिंग स्लो करने के लिए डाइट में विटामिन-डी शामिल करना भी काफी जरूरी है। 

    इसके अलावा, ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करना जरूर है, वरना कोलेजन डैमेज होने लगता है और चेहरे पर उम्र से पहले ही झुर्रियां नजर आने लगती हैं। 

    स्किनकेयर भी है जरूरी 

    एजिंग के लक्षणों को धीमा करने के लिए स्किन केयर में कुछ खास प्रोडक्ट्स को शामिल करना जरूरी है। रेटिनोइड्स को एंटी-एजिंग के लिए रामबाण माना जाता है। यह कोलेजन बढ़ाने में मदद करता है और त्वचा की बनावट में सुधार करता है। साथ ही, फोटो-एजिंग यानी धूप से होने वाले बुढ़ापे से बचने के लिए रोजाना सनस्क्रीन लगाना जरूरी है। त्वचा की बाहरी परत को स्वस्थ रखना जरूरी है, ताकि चेहरे पर फाइन लाइन्स कम उभरें। इसके लिए सेरेमाइड्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

    सही एक्सरसाइज

    स्ट्रेंथ ट्रेनिंग केवल शरीर के लिए नहीं, बल्कि चेहरे के लिए भी अच्छा है। यह हड्डियों की संरचना और चेहरे के ढांचे को सहारा देता है। 

    खबरें और भी

    रेड लाइट थेरेपी

    आजकल यह तकनीक काफी लोकप्रिय है। यह कोलेजन बनाने को हल्का बढ़ावा देने और सूजन कम करने में मदद करती है।

    लाइफस्टाइल में बदलाव

    आपकी लाइफस्टाइल का आपकी स्किन पर सीधा असर पड़ता है। इसलिए-

    • भरपूर नींद- सोते समय हमारी त्वचा खुद की मरम्मत करती है। नींद की कमी से डार्क सर्कल्स और फाइन लाइन्स जल्दी आती हैं।
    • तनाव कम करें- ज्यादा तनाव शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ाता है, जो कोलेजन को डैमेज करता है। योग और ध्यान इसमें मददगार हो सकते हैं।
    • हाइड्रेशन- भरपूर मात्रा में पानी पीना त्वचा के प्लम्पनेस को बनाए रखता है, जिससे झुर्रियां कम नजर आती हैं।

    यह भी पढ़ें- सोने का गलत तरीका आपके चेहरे पर ला रहा है झुर्रियां, जानिए कौन सी स्लीपिंग पोजीशन है स्किन के लिए सही