Skincare Decoded: चेहरे के दाग-धब्बों और डलनेस को दूर करेगा लैक्टिक एसिड, क्या है इस्तेमाल करने का सही समय और तरीका
स्किन को ग्लोइंग और मुलायम बनाने के लिए लैक्टिक एसिड का इस्तेमाल काफी फायदेमंद हो सकता है। अच्छे नतीजों के लिए सही तरीके से इस्तेमाल जरूरी है। ...और पढ़ें

ग्लोइंग स्किन के लिए कब लगाएं लैक्टिक एसिड? (AI Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या तमाम महंगे प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने के बाद भी आपके चेहरे की डलनेस और रूखापन जाने का नाम नहीं ले रहा? अगर दाग-धब्बे भी जिद्दी हो चुके हैं, तो आपकी स्किन को लैक्टिक एसिड की जरूरत है।
यह एक ऐसा बेहतरीन स्किनकेयर इंग्रीडिएंट है जो न सिर्फ डेड स्किन को जेंटली एक्सफोलिएट करता है, बल्कि त्वचा की नमी को भी लॉक करता है। आइए डॉ. चांदनी जैन गुप्ता (डर्मेटोलॉजिस्ट एंड एस्थेटिक फिजिशियन, एलांटिस हेल्थ केयर, नई दिल्ली) से जानते हैं कि बेदाग और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए लैक्टिक एसिड का सही इस्तेमाल कैसे किया जाए।
लैक्टिक एसिड कैसे काम करता है?
लैक्टिक एसिड एक जेंटल एक्सफोलिएटिंग एसिड है। इसका काम त्वचा की सतह से डेड स्किन सेल्स को हटाना है। जब ये पुराने सेल्स हट जाती हैं, तो त्वचा ज्यादा कोमल, चमकदार और मुलायम दिखाई देने लगती है। यह त्वचा के नए सेल्स बनाने की प्रक्रिया को भी तेज करता है। इसकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि यह त्वचा को एक्सफोलिएट करने के साथ-साथ नमी भी देता है, जिससे त्वचा हाइड्रेटेड बनी रहती है।
5% या 10%- आपके लिए क्या सही है?
अक्सर लोग सोचते हैं कि ज्यादा प्रतिशत मतलब बेहतर नतीजे, लेकिन ऐसा हमेशा नहीं होता।
- 5% लैक्टिक एसिड- यह बिगिनर्स और सेंसिटिव स्किन वालों के लिए बेहतरीन है।
- 10% लैक्टिक एसिड- यह ज्यादा असरदार होता है और दाग-धब्बों या असमान रंगत पर तेजी से काम करता है। हालांकि, इससे जलन का खतरा भी थोड़ा बढ़ जाता है।
क्या इसे दूसरे एक्टिव इंग्रीडिएंट्स के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं?
लैक्टिक एसिड को विटामिन-सी और रेटिनॉल के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन सावधानी के साथ।
खबरें और भी
- विटामिन C- इसे सुबह और लैक्टिक एसिड को रात में लगाना सबसे अच्छा रहता है।
- रेटिनॉल- इन दोनों को एक ही समय पर लगाने से त्वचा रेड हो सकती है या उसमें ड्राईनेस आ सकता है। इसलिए इन्हें अलग-अलग रातों में इस्तेमाल करना चाहिए।
नतीजे दिखने में कितना समय लगता है?
कुछ लोगों को कुछ ही दिनों में त्वचा में बदलाव महसूस होने लगता है, लेकिन आमतौर पर इसमें कुछ हफ्तों का समय लग सकता है।
- 2 से 4 हफ्ते- स्किन टेक्सचर और चमक में सुधार दिखता है।
- 6 से 8 हफ्ते- गहरे धब्बे और मुंहासों के निशान कम होने लगते हैं।
इस्तेमाल करने का सही समय और तरीका
लैक्टिक एसिड का इस्तेमाल रात के समय करना सबसे सुरक्षित माना जाता है। यह त्वचा को धूप के लिए सेंसिटिव बना देता है। इसलिए इसके इस्तेमाल के साथ सनस्क्रीन लगाना काफी जरूरी है। साथ ही, शुरुआत में इसे हफ्ते में केवल दो या तीन रात ही लगाएं। शुरुआत में रोज-रोज लगाने से स्किन इरिटेट हो सकती है।
शुरुआती इस्तेमाल में हल्की पर्जिंग यानी त्वचा का हल्का छिलना सामान्य है, क्योंकि पोर्स अंदर से साफ हो रहे होते हैं, लेकिन अगर बहुत ज्यादा जलन या दर्द महसूस हो, तो इसका मतलब है कि यह आपकी त्वचा के लिए बहुत स्ट्रॉन्ग है।