Skincare Decoded: डार्क स्पॉट्स हटाने के लिए किस समय लगाएं Kojic Acid? पढ़ें 10 जरूरी बातें
कोजिक एसिड त्वचा के दाग-धब्बों और झांइयों के निशान मिटाने में काफी असरदार साबित हो सकता है। ...और पढ़ें

कोजिक एसिड दिन में लगाएं या रात में? (AI Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर कई इंफ्लूएंसर्स से आपने कोजिक एसिड का नाम सुना होगा। चाहे चेहरे के पुराने दाग-धब्बे हों या धूप से हुई टैनिंग कोजिक एसिड को एक असरदार समाधान माना जाता है, लेकिन क्या यह सभी के लिए सही है?
अगर आप सोशल मीडिया पर इसके फायदे सुनकर अपनी ब्यूटी कार्ट में कोजिक एसिड शामिल करने जा रहे हैं, तो इससे जुड़ी कुछ जरूरी बातें जरूरी जान लें। यह कैसे काम करता है, किसके लिए सही है और क्या सावधानियां बरतनी चाहिए। आइए इन सवालों के जवाब डॉ. चांदनी जैन गुप्ता (डर्मेटोलॉजिस्ट एंड एस्थेटिक फिजिशियन, एलांटिस हेल्थकेयर, नई दिल्ली) से जानें।
कोजिक एसिड त्वचा पर कैसे काम करता है?
कोजिक एसिड मुख्य रूप से त्वचा में मेलेनिन प्रोडक्शन को धीमा करने का काम करता है। यह मुंहासों के निशान, सन स्पॉट्स, टैनिंग और मेलास्मा जैसी पिगमेंटेशन की समस्याओं को कम करने में मदद करता है। इसमें हल्के एंटीऑक्सीडेंट गुण भी होते हैं, जो नियमित इस्तेमाल से त्वचा की चमक बढ़ाते हैं और रंगत को एकसमान बनाते हैं।
क्या कोजिक एसिड और विटामिन-सी का एक साथ इस्तेमाल किया जा सकता है?
हां, इन दोनों को साथ में इस्तेमाल किया जा सकता है क्योंकि दोनों ही पिगमेंटेशन और बेजान त्वचा पर काम करते हैं। विटामिन-सी त्वचा को बाहरी नुकसान से बचाता है, जबकि कोजिक एसिड मेलेनिन को कम करता है। हालांकि, सेंसिटिव स्किन वालों को सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि दोनों का ज्यादा इस्तेमाल जलन पैदा कर सकता है। शुरुआत धीरे-धीरे करें और सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें।
खबरें और भी
-1778389948066.jpg)
(AI Generated Image)
क्या कोजिक एसिड से त्वचा पतली हो जाती है या जलन होती है?
कोजिक एसिड आमतौर पर स्टेरॉयड क्रीम की तरह त्वचा को पतला नहीं करता है। लेकिन, अगर इसे बहुत ज्यादा या बहुत ज्यादा मात्रा में इस्तेमाल किया जाए, तो रेडनेस, खुजली, ड्राइनेस या स्किन पीलिंग जैसी समस्या हो सकती है। सुरक्षित रहने के लिए पहले पैच टेस्ट करें और कम कॉन्सनट्रेशन वाले प्रोडक्ट से शुरुआत करें।
इस्तेमाल के लिए कोजिक एसिड की कितनी मात्रा सही है?
नियमित इस्तेमाल के लिए 1% से 2% कोजिक एसिड सबसे सुरक्षित और असरदार माना जाता है। 4% जैसे ज्यादा कॉन्सनट्रेशन से जलन होने का जोखिम बढ़ सकता है। त्वचा की सुरक्षा के लिए इसे नियासिनमाइड या सिरामाइड्स साथ मिलाना फायदेमंद हो सकता है।
क्या यह त्वचा के प्राकृतिक रंग को हमेशा के लिए बदल देता है?
नहीं, कोजिक एसिड आपकी त्वचा के रंग को हमेशा के लिए नहीं बदलता। यह केवल इफेक्टेड पार्ट में एक्स्ट्रा मेलेनिन को कम करता है। अगर आप इसका इस्तेमाल बंद कर देते हैं, तो आपकी त्वचा धीरे-धीरे अपनी सामान्य स्थिति में वापस आ जाती है।
दाग-धब्बों पर इसका असर दिखने में कितना समय लगता है?
नतीजा दिखने में आमतौर पर 4 से 8 सप्ताह का समय लगता है। मुंहासों के हल्के निशान जल्दी ठीक हो सकते हैं, लेकिन पुरानी झाइयों में कई महीने लग सकते हैं। इस दौरान धैर्य रखना और रोजाना सनस्क्रीन लगाना जरूरी है, वरना धूप के कारण बेहतर नतीजे मिलने में देरी हो सकती है।
इसे दिन में लगाना चाहिए या रात में?
कोजिक एसिड को अक्सर रात में लगाना बेहतर माना जाता है क्योंकि यह त्वचा को धूप के लिए ज्यादा सेंसिटिव बना सकता है। रात में त्वचा खुद की मरम्मत करती है, जिससे इलाज बेहतर होता है। अगर आप इसे दिन में लगाते हैं, तो साथ में एक अच्छी सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें।
क्या यह पुरानी झाइयों और मुंहासों के दागों के लिए असरदार है?
हां, यह मेलास्मा और मुंहासों के बाद होने वाले काले धब्बों को कम करने में काफी फायदेमंद है। बेहतर नतीजों के लिए इसे अक्सर नियासिनमाइड या रेटिनोइड्स जैसे तत्वों के साथ मिलाकर इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, धूप और हार्मोनल बदलाव से झाइयां दोबारा लौट सकती हैं, इसलिए सनस्क्रीन का उपयोग जरूरी है।
क्या रेटिनोल या AHA/BHA के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं?
इन्हें साथ इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन ऐसा करने से त्वचा में जलन, ड्राइनेस या पीलिंग का खतरा बढ़ जाता है। शुरुआती लोगों को सलाह दी जाती है कि वे एक समय में एक ही एक्टिव इंग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल करें या उन्हें अलग-अलग रातों में बदल-बदल कर लगाएं। इस दौरान त्वचा को हाइड्रेटेड रखना बहुत जरूरी है।
क्या यह सेंसिटिव के लिए सुरक्षित है?
सेंसिटिव वाले लोग कम मात्रा और कम बार इसका इस्तेमाल करके शुरुआत कर सकते हैं। इसे लंबे समय तक लगातार इस्तेमाल करने से स्किन बैरियर कमजोर हो सकती है, इसलिए एक्सपर्ट्स इसे बीच-बीच में ब्रेक लेकर इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं। अगर आपको जलन या रेडनेस महसूस हो, तो इसका इस्तेमाल बंद कर दें।