Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Skincare Decoded: चेहरे की रंगत बदल सकता है Azelaic Acid, इस्तेमाल से पहले पढ़ें 10 जरूरी बातें

    Updated: Sat, 09 May 2026 06:00 PM (IST)

    इस आर्टिकल में आप एजेलिक एसिड के बारे में जानेंगे, जो त्वचा की कई समस्याओं जैसे रेडनेस, पिंपल्स और हाइपरपिग्मेंटेशन का एक प्रभावी समाधान है। ...और पढ़ें

    Skincare Decoded: स्किन की कई प्रॉब्लम्स का 'वन-स्टॉप सॉल्यूशन' है Azelaic Acid (Image Source: AI-Generated)

    Skincare Decoded: स्किन की कई प्रॉब्लम्स का 'वन-स्टॉप सॉल्यूशन' है Azelaic Acid (Image Source: AI-Generated) 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हमारी स्किनकेयर एक्टिव्स सीरीज के 9वें पार्ट में आपका स्वागत है! आज हम एक ऐसे इंग्रीडिएंट की बात करेंगे, जिसकी चर्चा तो ज्यादा नहीं होती, मगर ये आपकी त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं का 'वन-स्टॉप सॉल्यूशन' है।

    जी हां, हम Azelaic Acid की बात कर रहे हैं। इस विषय पर हमने कैलाश दीपक हॉस्पिटल की कंसल्टेंट डर्मेटोलॉजिस्ट, डॉ. आरज़ू पाहवा से खास बातचीत की है। आइए जानते हैं।

    Skincare decoded

    (Image Source: AI-Generated) 

    सवाल 1. एजेलिक एसिड क्या है?

    जवाब: एजेलिक एसिड एक प्राकृतिक रूप से पाया जाने वाला एसिड है। यह गेहूं, जौ और राई जैसे अनाजों में मिलता है। इसके अलावा, हमारी हेल्दी स्किन पर रहने वाला एक खास यीस्ट (Malassezia furfur) भी इसे प्राकृतिक रूप से बनाता है। स्किनकेयर क्रीम और सीरम के लिए इसे लैब में तैयार किया जाता है। स्किन ट्रीटमेंट के लिए डर्मेटोलॉजिस्ट पिछले 30 सालों से इसका इस्तेमाल कर रहे हैं।

    सवाल 2. यह किन स्किन प्रॉब्लम्स को दूर करने में असरदार है?

    जवाब: यह मुहांसों, चेहरे की रेडनेस और हाइपरपिग्मेंटेशन के लिए बहुत फायदेमंद है। इंडियन स्किन पर पिंपल्स के बाद रह जाने वाले जिद्दी काले दागों को हटाने में यह बेहतरीन काम करता है। सबसे खास बात यह है कि यह पिंपल और उसके दाग, दोनों पर एक साथ काम करता है।

    सवाल 3. क्या यह AHA या BHA की तरह डेड स्किन निकालता है?

    जवाब: नहीं, यह एक गलतफहमी है। ग्लाइकॉलिक या सैलिसिलिक एसिड की तरह यह त्वचा की ऊपरी परत को घुलाने का काम नहीं करता। इसके बजाय, यह स्किन पोर्स के अंदर जाकर स्किन सेल्स को ठीक करता है, पिंपल पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म करता है और सूजन कम करता है।

    खबरें और भी

    सवाल 4. क्या सेंसिटिव स्किन वाले लोग इसका इस्तेमाल कर सकते हैं?

    जवाब: हां बिल्कुल! डर्मेटोलॉजिस्ट इसे सेंसिटिव स्किन के लिए सबसे पहले सुझाते हैं। यह बाकी एसिड्स के मुकाबले बहुत कम जलन देता है। डॉक्टर सलाह देते हैं कि शुरुआत में इसे दिन में सिर्फ एक बार लगाएं। जब त्वचा इसकी आदी हो जाए, तब इसे दिन में दो बार लगाना शुरू करें।

    सवाल 5. क्या प्रेग्नेंसी के दौरान इसका इस्तेमाल सुरक्षित है?

    जवाब: हां, यह पूरी तरह सुरक्षित है। प्रेग्नेंसी में अक्सर महिलाओं को मुहांसे और झाइयां हो जाती हैं, लेकिन उस समय वे स्ट्रॉन्ग एसिड या रेटिनोइड्स का इस्तेमाल नहीं कर सकतीं। ऐसे में एजेलिक एसिड एक बेहतरीन और सुरक्षित विकल्प है। 15% पावर वाले एजेलिक एसिड को भी प्रेग्नेंसी में सुरक्षित माना गया है।

    सवाल 6. क्या इसे अन्य स्किनकेयर एक्टिव्स के साथ लगाया जा सकता है?

    जवाब: हां, इसे नियासिनमाइड के साथ लगाना दाग-धब्बों के लिए बहुत शानदार है। इसे सुबह लगाने के बाद ऊपर से सनस्क्रीन लगाना बहुत जरूरी है। अगर आप रेटिनॉइड्स का इस्तेमाल करते हैं, तो एज़ेलिक एसिड सुबह और रेटिनोइड रात में लगाएं। विटामिन-सी के साथ भी इसे लगाया जा सकता है।

    सवाल 7. इसे लगाने के बाद त्वचा पर खुजली या झुनझुनी क्यों होती है?

    जवाब: शुरुआत के 1-2 हफ्तों में हल्की खुजली, झुनझुनी, पपड़ी निकलना या हल्की जलन बहुत आम बात है। हल्की झुनझुनी इस बात का संकेत है कि प्रोडक्ट अपना काम कर रहा है। जैसे-जैसे त्वचा इसकी आदी होती है, यह ठीक हो जाता है, लेकिन अगर बहुत ज्यादा लालिमा या जलन हो, तो इसका इस्तेमाल बंद करके डॉक्टर से मिलें।

    सवाल 8. स्किनकेयर रूटीन में इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका क्या है?

    जवाब: चेहरा धोने के बाद टोनर या एसेंस लगाएं, फिर एजेलिक एसिड लगाएं और आखिर में मॉइस्चराइजर लगाएं। इसे सुबह लगाना सबसे अच्छा है क्योंकि यह सनस्क्रीन के साथ बहुत अच्छी तरह काम करता है। यह धूप के प्रति आपकी त्वचा को सेंसिटिव नहीं बनाता, इसलिए आप चाहें तो इसे रात में भी लगा सकते हैं।

    सवाल 9. 10% और 15-20% वाले एजेलिक एसिड में क्या अंतर है?

    जवाब: 10% वाले प्रोडक्ट शुरुआत करने के लिए और सेंसिटिव स्किन के लिए अच्छे होते हैं, जो बाजार में बिना पर्ची के आसानी से मिल जाते हैं, लेकिन अगर 8-10 हफ्ते में आपको कोई असर न दिखे या समस्या ज्यादा हो, तो डॉक्टर 15 से 20% वाले ज्यादा पावरफुल क्रीम लिख सकते हैं।

    सवाल 10. इसके सही रिजल्ट्स दिखने में कितना समय लगता है?

    जवाब: स्किनकेयर में धैर्य रखना सबसे जरूरी है। मुहांसों और रेडनेस में सुधार 1 महीने में दिखने लगता है। वहीं, दाग-धब्बों और झाइयों को हल्का होने में 8 से 12 हफ्ते लग सकते हैं। सबसे अच्छे रिजल्ट्स के लिए इसे 6 महीने तक लगातार इस्तेमाल करना चाहिए। बीच में 3-4 हफ्ते बाद ही निराश होकर इसका इस्तेमाल न छोड़ें, यह अंदर ही अंदर अपना काम कर रहा होता है।

    यह भी पढ़ें- Skincare Decoded: क्या एजिंग के लक्षण कम कर सकता है Ceramides? हेल्दी स्किन के लिए जान लें 10 बातें

    यह भी पढ़ें- Skincare Decoded: ड्राई स्किन हो या फाइन लाइन्स... क्या सच में हर मर्ज की दवा है Hyaluronic Acid?