इन्फ्लुएंसर्स की न सुनें! डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताया क्यों चेहरे के लिए सही नहीं है फेशियल योगा
डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. अंकुर सरीन के अनुसार, फेशियल योगा चेहरे का ग्लो बढ़ाने की बजाय समय से पहले बुढ़ापा ला सकता है। ...और पढ़ें

फेशियल योगा से सच में मिलता है ग्लो या हो सकता है नुकसान? (Image Source: AI-Generated)
HighLights
फेशियल योगा से चेहरे पर समय से पहले आ सकती हैं झुर्रियां
चेहरे की मांसपेशियां त्वचा से जुड़ी होती हैं, इसलिए यह नुकसानदेह
डर्मेटोलॉजिस् ने फेशियल योगा से बचने की सलाह दी है
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप भी अपने चेहरे का ग्लो बढ़ाने के लिए फेशियल योगा करते हैं, तो आपको यह जानकर हैरानी होगी कि यह आपको फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है।
जी हां, डॉ. अंकुर सरीन, एम.डी. (डर्मेटोलॉजी, वेनेरियोलॉजी एंड लेप्रोसी) का मानना है कि आपको फेशियल योगा बिल्कुल नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह आपको समय से पहले बूढ़ा बना सकता है। आइए समझते हैं इसके पीछे का कारण (Facial Yoga Side Effects)।

(Image Source: AI-Generated)
शरीर और चेहरे की मसल्स में होता है बड़ा अंतर
डॉ. सरीन बताते हैं कि हमारे चेहरे के भाव बनाने वाली मांसपेशियों और हमारे बाइसेप्स की मसल्स के बीच एक बहुत बड़ा फर्क होता है। अक्सर हम सोचते हैं कि जिस तरह कसरत करने से बाइसेप्स अट्रैक्टिव दिखने लगते हैं, वैसा ही चेहरे के साथ भी होगा। हालांकि, चेहरे के मामले में यह बात बिल्कुल सच नहीं है।
View this post on Instagram
इन्फ्लुएंसर नहीं बता पाएंगे असली वजह
कोई भी स्किनकेयर इन्फ्लुएंसर आपको यह वैज्ञानिक कारण शायद ही समझा पाए, जो डॉ. सरीन ने बताया है। दरअसल, हमारे शरीर की मांसपेशियां एक हड्डी से शुरू होती हैं और ज्यादातर किसी दूसरी हड्डी पर ही जाकर खत्म होती हैं। इसलिए, जब हम कसरत करके इन मांसपेशियों को सिकोड़ते हैं, तो उनमें एक बेहतरीन और आकर्षक उभार आ जाता है।
चेहरे पर कैसे आते हैं एक्सप्रेशंस?
शरीर के उलट, हमारे चेहरे की मांसपेशियां हड्डी से शुरू तो होती हैं, लेकिन उनका अंत सीधे हमारी त्वचा पर होता है। मांसपेशियों की इसी बनावट की वजह से हम अपने चेहरे पर अलग-अलग एक्सप्रेशंस ला पाते हैं।
फेशियल योगा आपको कैसे बूढ़ा बनाता है?
जब हम फेशियल योगा करते हैं, तो हम चेहरे की मांसपेशियों का बार-बार इस्तेमाल करते हैं। मांसपेशियों के इस लगातार और बार-बार इस्तेमाल की वजह से हमारी त्वचा पर स्थायी लकीरें या सिकुड़न पड़ जाती हैं। यही लकीरें आगे चलकर आपको थका हुआ, उदास या उम्र से ज्यादा बूढ़ा दिखाती हैं।