Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    महंगे प्रोडक्ट्स भी नहीं रोक पा रहे पिंपल्स? 25 के बाद मुहांसे बढ़ाती हैं ये 5 गलतियां, ऐसे करें बचाव

    Updated: Wed, 10 Jun 2026 06:00 PM (IST)

    25 की उम्र के बाद आने वाले मुहांसे सोच में डाल देते हैं कि अब तो प्यूबर्टी की उम्र गई फिर यह क्यों? ...और पढ़ें

    एक्ने यानी मुहांसे तब आने शुरू होते हैं जब त्वचा के पोर्स बंद हो जाते हैं (Image Source: Freepik)

    एक्ने यानी मुहांसे तब आने शुरू होते हैं जब त्वचा के पोर्स बंद हो जाते हैं (Image Source: Freepik)

    HighLights

    1. 25 के बाद मुहांसे के कारण: हॉर्मोनल बदलाव, तनाव, बंद पोर्स

    2. बचाव के लिए सही स्किन केयर रूटीन और मॉइस्चराइजिंग अपनाएं

    3. संतुलित आहार, पर्याप्त नींद, तनाव कम करना एडल्ट एक्ने से बचाएगा

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली: प्यूबर्टी के समय में मुहांसे आना सामान्य माना जाता है, क्योंकि यह शरीर के भीतर हो रहे बदलावों की ओर संकेत करता है। लेकिन 25 की उम्र के बाद आने वाले मुहांसे सोच में डाल देते हैं कि अब तो प्यूबर्टी की उम्र गई फिर यह क्यों? तो आज हम इसी समस्या के बारे में बताएंगे जिसे एडल्ट एक्ने कहा जाता है और साथ ही यह भी जानेंगे कि इससे बचाव कैसे किया जा सकता है। 

    एडल्ट एक्ने के कारण 

    1. पोर्स का बंद हो जाना

    एक्ने यानी मुहांसे तब आने शुरू होते हैं जब त्वचा के पोर्स बंद हो जाते हैं। ऐसे में त्वचा से जो ऑयल निकल रहा होता है उसे ये पोर्स कम नहीं कर पाते और इसी का नतीजा होता है मुहांसे, ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स। 

    1. फैमिली हिस्ट्री 

    परिवार में किसी को मुहांसों की समस्या होना इसकी एक वजह हो सकती है और जरूरी नहीं है कि वह व्यक्ति केवल माता-पिता या भाई-बहन ही हो। इस तरह यह परेशानी जेनेटिक भी हो सकती है। 

    1. हॉर्मोनल बदलाव 

    सेक्स हॉर्मोन्स में बदलाव त्वचा और शरीर दोनों को प्रभावित करते हैं, जैसे कि pH बैलेंस बिगड़ जाना, ऑयल प्रोडक्शन ज्यादा होना जैसी दिक्कतें एडल्ट एक्ने का कारण बनती हैं। हॉर्मोन्स के उतार चढ़ाव से होने वाले एक्ने ज्यादातर मवाद से भरे होते हैं। 

    1. त्वचा की इरिटेशन 

    अब यह इरिटेशन चाहे क्लींजर के इस्तेमाल से हो या फिर रेजर के इस्तेमाल से, दोनों ही स्थितियों में यह एक्ने का कारण बन सकती हैं।

    1. शारीरिक और मानसिक तनाव 

    इसके अलावा, शारीरिक और मानसिक तनाव भी एक्ने होने की बड़ी वजहों में से एक है। अक्सर इस वजह को अनदेखा किया जाता है। 

    एडल्ट एक्ने से बचाव कैसे करें? 

    • एडल्ट एक्ने से बचने के लिए सबसे बेस्ट तरीका अपने स्किन केयर रूटीन को बदलना है और डॉक्टर की सलाह पर सही स्किन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना है। 

    • त्वचा को समय-समय पर मॉइस्चराइज करना चाहिए। आम तौर पर धारणा यह रहती है कि स्किन ड्राई रखने से एक्ने से बचा जा सकता है जबकि ऐसा नहीं है। 

    • किसी प्रोडक्ट्स या नुस्खे को शुरू किया है तो इससे त्वचा में बदलाव आने में समय लगेगा, यह रातोंरात का प्रोसेस नहीं है। 

    • आखिरी और सबसे जरूरी बात, बैलेंस डाइट लें और तनाव को कम करने के लिए मेडिटेशन करने के साथ ही नींद भी पूरी लें। 

    खबरें और भी