Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मेथी में छिपा है लंबे-घने बालों का राज! आज ही कर लें इन 4 तरीकों से हेयर केयर रूटीन में शामिल

    Updated: Sat, 13 Jun 2026 03:30 PM (GMT+05:30)

    किचन में रखी बहुत सी चीजें बालों के लिए वरदान हैं, इन्हीं में से एक चीज है मेथी। ...और पढ़ें

    मेथी को हेयर केयर रूटीन में शामिल करने के तरीके (Image Source: AI Generated)

    मेथी को हेयर केयर रूटीन में शामिल करने के तरीके (Image Source: AI Generated)

    HighLights

    1. मेथी बालों को गहराई से मॉइस्चराइज करती है

    2. यह बालों की ग्रोथ बढ़ाती और मजबूत बनाती है

    3. डैंड्रफ हटाकर बालों में चमक लाती है मेथी

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। किचन में रखी बहुत सी चीजें बालों के लिए वरदान हैं, इन्हीं में से एक चीज है मेथी। वो मेथी जिसे भारतीय व्यंजनों में तो इस्तेमाल किया ही जाता है, लेकिन हेयर केयर रूटीन में इसे शामिल करना भी बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। बालों को मेथी से बहुत से फायदे मिलते हैं और इसे कई तरीकों से हेयर केयर के लिए यूज किया जा सकता हैं। आइए इसके बारे में डिटेल में बात करते हैं।

    बालों में मेथी लगाने के फायदे 

    यहां मेथी से मिलने वाले फायदे और उन्हें बालों की देखभाल के लिए इस्तेमाल करने के बारे में बताया जा रहा है : 

    बालों को मॉइस्चराइज करे 

    रूखे-बेजान बालों में जान डालने का काम मेथी कर सकती है, अगर इसे हेयर केयर रूटीन में शामिल कर लिया जाए। मेथी में लेसिथिन नामक सोर्स होता है जो बालों को गहराई तक पोषण देता है। 

    कैसे लगाएं? 

    • 1 चम्मच मेथी को मिक्सर में ड्राई पीस लें। 

    • इसमें 2-3 बड़े चम्मच नारियल तेल गर्म करके मिला दें। आपका नैचुरल कंडीशनर तैयार है। 

    • अब शैंपू करने के बाद रूई से इस पेस्ट को स्कैल्प और बालों में लगाएं। 

    • 30 मिनट बाद सादे पानी से धो लें। 

    बालों की ग्रोथ बढ़ाए 

    मेथी प्रोटीन और वितमिन्स से भरपूर होती है, यह स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाकर बालों को मजबूती देती है। 

    अगर आप पतले बालों या उनके टूटने से परेशान हैं तो मेथी हेयर केयर रूटीन में शामिल करें। 

    कैसे लगाएं? 

    • एक रात पहले 2 बड़े चम्मच मेथी भिगोकर रख दें। 

    • सुबह पानी छानकर मेथी का पेस्ट तैयार कर लें। 

    • शैंपू करने से पहले इसे जड़ों से नीचे बालों तक लगाएं। 

    डैंड्रफ से छुटकारा दिलाए 

    स्कैल्प का ज्यादा ऑयली रहना डैंड्रफ की वजह बनता है, ऐसे में मेथी सिर के एक्स्ट्रा तेल को साफ करने का काम करती है। 

    कैसे लगाएं? 

    • 3 छोटे चम्मच मेथी को रातभर भिगोकर रख दें। 

    • अगली सुबह मेथी को पीस लें और उसमें 1/2 चम्मच नींबू का रस मिलाएं। 

    • इसे सिर में अच्छे से अप्लाई करें और लगाने के 15 मिनट बाद शैंपू कर लें। 

    बालों की चमक बढ़ाए

    अगर बाल बेजान और रूखे से ज्यादा लगते हैं तो मेथी इनपर जादू जैसा कमाल दिखा सकती है। यह बालों चमकदार और मुलायम बनाने के साथ ही उन्हें बाउन्सी भी बनाए रखने में मददगार है। 

    कैसे लगाएं? 

    • रातभर मेथी को भिगोकर रख दें। 

    • अगली सुबह मेथी का पानी अलग निकालकर रख लें। 

    • बाल धोने और कंडीशनिंग करने के बाद इस पानी को भी आखिर में बालों में अप्लाई करें।