Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लगातार झड़ रहे हैं बाल? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे हेयर केयर से जुड़ी ये 4 आम गलतियां

    Updated: Fri, 12 Jun 2026 03:41 PM (IST)

    कभी सोचा है उन गलतियों को लेकर, जिनकी वजह से बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं? ...और पढ़ें

    हेयर केयर से जुड़ी 4 बड़ी गलतियां (Image Source: AI Generated)

    हेयर केयर से जुड़ी 4 बड़ी गलतियां (Image Source: AI Generated)

    HighLights

    1. शैंपू से एक दिन पहले बालों में तेल लगाएं

    2. कंडीशनर को स्कैल्प पर नहीं, बालों के सिरों पर लगाएं

    3. गीले बालों के साथ सोने से बचें, वे सबसे कमजोर होते हैं

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली: रोजाना बालों में तेल लगा रहे हैं, उन्हें कंडीशन कर रहे हैं ताकि स्कैल्प को सही पोषण मिले पर फिर भी बालों का झड़ना कम नहीं हो रहा? कभी सोचा है उन गलतियों को लेकर, जिनकी वजह से बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं? अगर नहीं तो यहां हेयर केयर करने से जुड़ी उन गलतियों के बारे में बताया जा रहा है, जिन्हें बालों को टूटने की बड़ी वजहों में माना जाता है। 

    शैंपू से एक घंटे पहले तेल लगाना 

    हम में से ज्यादातर लोगों की आदत होती है, जिस दिन शैंपू करते हैं उससे एक घंटे पहले बालों में ऑयलिंग करना। पर यह तरीका बालों को पूरी तरह न तो पोषण देता है और न ही उन्हें ठीक से मॉइस्चराइज करता है। अपने वॉश डे से हमेशा एक दिन पहले बालों में तेल लगाना सही माना जाता है। 

    इसके अलावा, दो मुंहे बालों से बचने के लिए बालों में नीचे तक तेल लगाएं। जरूरत से ज्यादा तेल लगाने से बचें क्योंकि स्कैल्प की भी ऑयल एब्जॉर्ब करने की अपनी लिमिट है। वहीं, हफ्ते में 2-3 बार हेयर ऑयलिंग की जा सकती है। 

    कंडीशनर स्कैल्प और जड़ों में लगाना 

    कंडीशनर बालों में लगाने का लॉजिक तो कहता है इसे स्कैल्प से नीचे बालों तक लगाया जाए। लेकिन बहुत कम लोग इस बात को जानते हैं कि कंडीशनर को स्कैल्प में लगाने से हेयर फॉलिकल बंद हो जाते हैं, जिससे सिर में खुजली और गंदगी जमा हो सकती है। कंडीशनर का असली फायदा तभी उठाया जा सकता है जब उसे बालों के मिडल एरिया से एंड तक लगाया जाए।

    खबरें और भी

    गीले बालों के साथ सो जाना 

    कई बार ऐसा होता है हम रात में बाल वॉश करते हैं और उसके तुरंत बाद सोने चले जाते हैं। गीले बाल तकिये पर रहने से उनमें फ्रिक्शन आता है जिससे वो टूटे ज्यादा हैं, फिर आप यह भी जानते होंगे कि जब बाल गीले होते हैं तो वो सबसे ज्यादा कमजोर होते हैं। 

    हर दूसरे दिन शैंपू करना 

    रोजाना या हर दूसरे दिन बाल धोने से उनका नैचुरल ऑयल खत्म हो जाता है। जबकि नैचुरल ऑयल का काम बालों की रक्षा करना होता है। स्कैल्प में नैचुरल ऑयल न रहने से वह और तेजी से इसे प्रोड्यूस करना शुरू कर देती है जिससे बाल और भी ग्रीजी हो जाते हैं।  

    यह भी पढ़ें- बालों का झड़ना रोकना है और चाहिए दोगुनी ग्रोथ? आज ही अपने रूटीन में शामिल करें ये नेचुरल टिप्स

    यह भी पढ़ें- कम उम्र में ही सफेद होने लगे हैं बाल? टेंशन छोड़ें और आज से ही लाइफस्टाइल में करें ये जरूरी बदलाव