कम उम्र में ही सफेद होने लगे हैं बाल? टेंशन छोड़ें और आज से ही लाइफस्टाइल में करें ये जरूरी बदलाव
स्ट्रेस, प्रदूषण, केमिकल और बिगड़ती लाइफस्टाइल के कारण बाल उम्र से पहले ही सफेद होने लगते हैं। इससे बचने के लिए लाइफस्टाइल में सुधार जरूरी है। ...और पढ़ें

बालों को सफेद होने से कैसे बचाएं? (Picture Courtesy: AI Generated Image)
HighLights
स्ट्रेस, प्रदूषण और बिगड़ती लाइफस्टाइल के कारण बाल सफेद होने लगते हैं
बाल सफेद होने की समस्या कम उम्र के लोगों में भी देखने को मिल रही है
सही डाइट और लाइफस्टाइल बालों को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आज के समय में खराब डाइट, बिगड़ती लाइफस्टाइल, प्रदूषण, केमिलकल्स और स्ट्रेस के कारण बाल कम उम्र में ही सफेद होने लगते हैं। यह समस्या कई टीनएजर्स में भी देखने को मिलती है, लेकिन सही देखभाल और लाइफस्टाइल इस परेशानी से बचने में मदद कर सकती है।
बालों को हेल्दी बनाए रखने के लिए जरूरी है कि आप सही हेयर केयर के साथ-साथ सही लाइफस्टाइल भी अपनाएं। आइए जानें बालों के समय से पहले सफेद होने से रोकने के लिए किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
बालों को सफेद होने से कैसे बचाएं?
- हेल्दी डाइट लें- बालों के रंग और स्वास्थ्य के लिए सही पोषण बेहद जरूरी है। प्रोटीन, आयरन, जिंक, और विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स बालों के नेचुरल कलर को बनाए रखने में मदद करते हैं। दालें, अंडे, हरी सब्जियां, नट्स और बीजों को अपनी डाइट में शामिल करें। विटामिन-सी और ई से भरपूर फल भी बालों को मजबूत और शाइनी बनाए रखते हैं।
- हर्बल और नेचुरल तेलों का इस्तेमाल करें- बालों को उनके नेचुरल कलर में बनाए रखने के लिए नियमित रूप से हर्बल तेल जैसे आंवला, ब्राह्मी, रीठा या नारियल तेल से मसाज करें। ये तेल बालों के पोषण को बढ़ाते हैं, सिर की त्वचा को स्वस्थ रखते हैं और ग्रे बालों के विकास को धीमा कर सकते हैं। हफ्ते में कम से कम 2-3 बार तेल से मसाज करना बालों के लिए फायदेमंद है।
- स्ट्रेस कम करें- तनाव और मानसिक थकान बालों के रंग को बदलने में बड़ा रोल निभाते हैं। लगातार तनाव से बाल जल्दी ग्रे होने लगते हैं। योग, मेडिटेशन, प्राणायाम और नियमित एक्सरसाइज करके आप मानसिक स्वास्थ्य सुधार सकते हैं, जिससे बालों समय से पहले सफेद होने से बचेंगे।
- केमिकल प्रॉडक्ट्स से बचें- शैम्पू, कंडीशनर और हेयर प्रॉडक्ट्स में मौजूद हार्श केमिकल्स बालों के नेचुरल पिगमेंट को नुकसान पहुंचा सकते हैं। सल्फेट-फ्री शैम्पू और नेचुरल हर्बल कंडीशनर का इस्तेमाल करें। हेयर कलर और स्ट्रेटनिंग ट्रीटमेंट्स को सीमित करें, क्योंकि ये बालों को कमजोर कर उनके नेचुरल कलर को फीका कर सकते हैं।
- सूरज की हानिकारक किरणों से बचाव- यूवी किरणें बालों के रंग को बदलने और ड्राई होने का कारण बन सकती हैं। बाहर जाने से पहले बालों को स्कार्फ या हैट से कवर करें और हल्के हेयर ऑयल या कंडीशनर का इस्तेमाल करें।
- नियमित हेयर केयर रूटीन अपनाएं- सप्ताह में कम से कम एक बार डीप कंडीशनिंग और हर्बल रिंस का इस्तेमाल जरूर करें। हर्बल रिंस जैसे आंवला, हिबिस्कस और नीम से बालों को नेचुरल कलर और शाइन मिलती है। बालों को नमी देने के लिए हेयर मास्क का इस्तेमाल करना भी फायदेमंद होता है।