Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    त्वचा और बालों के लिए वरदान से कम नहीं Cold Pressed Oil, फायदे जानेंगे तो आज से ही शुरू कर देंगे इस्तेमाल

    Updated: Sun, 18 Aug 2024 08:10 PM (IST)

    कोल्ड प्रेस ऑयल बीजों फलों और मेवे से ठंडी प्रक्रिया से निकाला गया तेल होता है जिसमें किसी भी तरह की गर्माहट या रसायन का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। ऐ ...और पढ़ें

    Cold Pressed Oil के फायदे, आपको भी कर देंगे हैरान (Image Source: Freepik)
    Cold Pressed Oil के फायदे, आपको भी कर देंगे हैरान (Image Source: Freepik)

    HighLights

    1. कोल्ड प्रेस ऑयल की मदद से आप त्वचा और बालों में नई जान भर सकती हैं।
    2. मार्केट से कोल्ड प्रेस ऑयल खरीदते वक्त ऑर्गेनिक और नॉन जीएमओ सर्टिफिकेट जरूर देखें।
    3. बालों को सुंदर और घना बनाने और स्किन को ग्लोइंग और हेल्दी बनाने में यह काफी फायदेमंद है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Cold Pressed Oil Benefits: हेल्दी स्किन और मजबूत बालों की चाहत भला किसे नहीं होती है। ऐसे में, अगर आप कोल्ड प्रेस ऑयल के गुणों से बेखबर हैं तो यह आर्टिकल आप ही के लिए है। बदलते जमाने के साथ ही साथ लोग आज सेल्फ केयर पर खास ध्यान देने लगे हैं, जिस क्रम में कोल्ड प्रेस ऑयल का भी खूब इस्तेमाल किया जाता है। आइए जानते हैं कैसा होता है यह तेल और क्या मिल सकते हैं इससे फायदे।

    क्या है कोल्ड प्रेस ऑयल?

    कोल्ड प्रेस ऑयल यानी ऐसा तेल जिसे निकालने के लिए ठंडी प्रक्रिया से गुजारा गया हो। इसमें किसी भी तरह के केमिकल का इस्तेमाल नहीं किया जाता है, जिससे तेल के नेचुरल गुण अपने असल अवस्था में ही बने रहते हैं। इसके बजाय जब तेल को गर्म प्रक्रिया से गुजारते हुए निकाला जाता है, तो उसके अंदर मौजूद बहुत से गुण नष्ट हो जाते हैं।

    यह भी पढ़ें- डेड स्किन का सफाया कर त्वचा में निखार लाती है Dry Brushing, फायदे जानकर आप भी कर लेंगे रूटीन में शामिल

    इसके साथ ही तेल ऑक्सीडाइज्ड होने की वजह से नुकसानदायक रहता है। दूसरी तरफ जब ठंडी प्रक्रिया से तेल को 27 डिग्री सेंटीग्रेड तापमान पर निकाला जाता है, तो इसमें एसिड की उपस्थिति कम मात्रा में होती है। कोल्ड प्रेस ऑयल को आप इसकी तेज महक और गहरे रंग से आसानी से पहचान सकते हैं। मार्केट से इसकी बंद बोतल खरीद रहे हैं, तो तेल की शीशी पर मौजूद ऑर्गेनिक और नॉन जीएमओ सर्टिफिकेट को जरूर देखें।

    त्वचा को देता है नई जान

    कोल्ड प्रेस ऑयल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को फ्री रेडिकल डैमेज यानी झुर्रियों से बचाता है। त्वचा को बेदाग और साफ बनाता है और इसके साथ ही, कोलेजन को भी बेहतर तरीके से बनाता है और इसे चमकदार रखता है।

    खबरें और भी

    बालों को दे भरपूर पोषण

    कोल्ड प्रेस्ड ऑयल बालों को भरपूर पोषण देता है और इसके इस्तेमाल से बालों को बढ़ने में मदद मिलती है। उनकी चमक और नमी बरकरार रहती है। इसके इस्तेमाल से बालों का झड़ना खत्म कर रूसी से भी निजात पा सकते हैं।

    चोट और जख्म में मददगार

    कोल्ड प्रेस ऑयल छोटी-मोटी चोट के साथ ही मुहांसों को खत्म करता है। इसमें मौजूद एंटी इन्फ्लामेट्री गुण त्वचा को ठंडक देते हैं और विटामिन-सी त्वचा साफ करता है।

    यह भी पढ़ें- बालों और स्किन पर जादू की तरह काम करता है ये ऑयल, समझें इसे उपयोग में लाने के 3 तरीके

    Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।