विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

30 की उम्र के बाद शरीर में कम होने लगा है कोलेजन, तो 7 जूस से करें इसकी भरपाई

Published: Tue, 22 Jul 2025 04:49 PM (IST)

कोलेजन शरीर के लिए एक आवश्यक प्रोटीन है जो स्किन की इलास्टिसिटी बालों की मजबूती और जोड़ों के स्वास्थ्य को ...और पढ़ें

कोलेजन बढ़ाने के लिए रोजाना पिएं ये जूस (Picture Credit- Freepik)
कोलेजन बढ़ाने के लिए रोजाना पिएं ये जूस (Picture Credit- Freepik)

HighLights

  1. कोलेजन एक जरूरी पोषक तत्व है, जो बालो और स्किन के लिए जरूरी है।
  2. हालांकि, उम्र के साथ शरीर में इसका प्रोडक्शन कम होने लगता है।
  3. ऐसे में कुछ जूस की मदद से आप इसकी कम होता लेवल पूरा कर सकते हैं।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। कोलेजन शरीर के लिए एक महत्वपूर्ण और जरूरी प्रोटीन है,जो त्वचा को जवान बनाए रखने, जॉइंट्स को मजबूत बनाए रखने और बालों व नाखूनों की सेहत सुधारने में मदद करता है। उम्र बढ़ने, गलत खानपान और लाइफस्टाइल के कारण शरीर में कोलेजन का स्तर घटने लगता है, जिससे झुर्रियां, स्किन का ढीलापन, जोड़ों में दर्द और बालों की कमजोरी जैसी समस्याएं होने लगती हैं।

ऐसे में,प्राकृतिक रूप से कोलेजन उत्पादन को बढ़ाने के लिए सही डायट और हेल्दी ड्रिंक्स का सेवन जरूरी है। यहां कुछ ऐसे एनर्जेटिक ड्रिंक्स बताए गए हैं, जो शरीर में कोलेजन को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं, आइए जानते हैं इनके बारे में-

यह भी पढ़ें- कम उम्र में पड़ने वाली झुर्रियां हैं Collagen की कमी का संकेत, डाइट में आज से ही शामिल करें ये जरूरी पोषक तत्व

ग्रीन लीफ जूस

पालक, केल और धनिया जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां विटामिन सी और क्लोरोफिल से भरपूर होती हैं, जो कोलेजन के उत्पादन में मदद करते हैं। रोज सुबह हरी पत्तेदार सब्जियों का जूस पीने से स्किन में निखार आती है और ये शरीर डिटॉक्सिफाई भी होता है।

पाइनएप्पल जूस

अनानास में ब्रोमेलिन नामक एंजाइम पाया जाता है, जो त्वचा की सूजन को कम करता है और कोलेजन के निर्माण को बढ़ावा देता है। इसमें मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट शरीर को एनर्जेटिक बनाए रखते हैं।

मैंगो जूस

आम विटामिन ए, सी, और ई से भरपूर होता है, जो त्वचा को नमी प्रदान करता है और कोलेजन उत्पादन को बढ़ावा देता है। गर्मियों में आम का ताजा जूस पीने से स्किन हेल्दी और ग्लोइंग बनी रहती है।

ऑरेंज जूस

संतरा विटामिन सी का एक बेहतरीन स्रोत है, जो कोलेजन के उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाता है और त्वचा को टाइट व जवां बनाए रखता है।

एलोवेरा जूस

एलोवेरा में मौजूद विटामिन सी और अमीनो एसिड कोलेजन उत्पादन को बढ़ाते हैं और त्वचा को हाइड्रेट रखते हैं। नियमित रूप से एलोवेरा जूस पीने से बाल मजबूत होते हैं और जोड़ों का दर्द कम होता है।

गाजर-चुकंदर जूस

गाजर में विटामिन ए और चुकंदर में आयरन और एंटीऑक्सीडेंट की अच्छी मात्रा पाई जाती है,जो त्वचा की इलास्टिसिटी को बढ़ाते हैं और कोलेजन की मात्रा को संतुलित रखते हैं।

नींबू-शहद पानी

नींबू विटामिन सी का पावरहाउस है, जो कोलेजन के निर्माण में सहायक होता है। शहद में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो त्वचा को हेल्दी बनाते हैं। गुनगुने पानी में नींबू और शहद मिलाकर सुबह खाली पेट पीने से शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें-  बढ़ती उम्र के साथ त्वचा रहेगी जवान, अगर डाइट में शामिल करेंगे कोलेजन रिच ये 5 फूड्स

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।