Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    चाय या कॉफी से नहीं, बल्कि Aloe Vera Juice से करें अपने दिन की शुरुआत, फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

    Updated: Sun, 09 Jun 2024 11:11 AM (IST)

    ऐलोवेरा जेल तो आपने स्किन केयर के लिए जरूर इस्तेमाल किया होगा लेकिन क्या आप अपनी सेहत की देखभाल के लिए एलोवेरा जूस (Aloe Vera Juice) पीते हैं? अगर नही ...और पढ़ें

    Aloe Vera Juice पीने से मिलेंगे ये 5 हैरान करने वाले फायदे (Picture Courtesy: Freepik)
    Aloe Vera Juice पीने से मिलेंगे ये 5 हैरान करने वाले फायदे (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. Aloe Vera Juice में कई तरह के विटामिन और मिनरल पाए जाते हैं।
    2. ऐलोवेरा जूस को आसानी से घर में भी बना सकते हैं या बाजार से भी खरीद सकते हैं।
    3. ऐलोवेरा जूस पीने से सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से लड़ने में मदद मिलती है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Aloe Vera Juice Benefits: ऐलोवेरा एक ऐसा पौधा है, जो लगभग हर घर में पाया जाता है। कम देखभाल में ज्यादा फायदे देने की वजह से लोग इसे खूब पसंद करते हैं। यह घर की हवा शुद्ध करता है, घर को सुंदर बनाता है और सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।

    एलोवेरा जेल का इस्तेमाल त्वचा की खूबसूरती निखारने के लिए करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐलोवेरा जूस (Aloe Vera Juice) पीना आपकी सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है। कई विटामिन और मिनरल, जैसे- विटामिन सी, कैल्शियम, मैग्नीशियम आदि, से भरपूर होने की वजह से इसका जूस पीने से सेहत से जुड़ी कई परेशानियों को दूर करने (Aloe Vera Jucie Benefits) और उनसे बचाव करने में काफी मदद मिलती है। इसलिए आयुर्वेद में भी ऐलोवेरा जूस को पीने की सलाह दी जाती है।

    Aloe Vera Juice आप चाहें तो घर पर भी बना सकते हैं। इसके लिए ऐलोवेरा की ताजी पत्तियों को तोड़कर उसका जेल निकाल लें और उसका जूस बनाएं। हालांकि, इस दौरान ध्यान रहें कि ऐलोवेरा की पत्तियों के निचले हिस्से से निकलने वाले पीले रंग की वैक्स को साफ कर दें, वह आपकी सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है। लेकिन अगर आप इतनी मेहनत नहीं करना चाहते, तो बाजार से भी Aloe Vera Juice खरीद सकते हैं। दोनों ही तरीकों से आपको ऐलोवेरा जूस के फायदे (Aloe Vera Juice Benefits) मिल सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे इसका सेवन आपकी सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

    पाचन क्रिया सुचारू रूप से काम करती है

    Aloe Vera में लैक्सेटिव गुण होते हैं, यानी यह आंतों को साफ करने में मदद करता है। इसका जूस पीने से कब्ज की समस्या दूर होती है और आंतें स्वस्थ रहती हैं। यह पाचन से जुड़ी अन्य समस्याएं जैसे एसिडिटी और ब्लोटिंग से भी राहत दिलाने में मदद करता है। हालांकि, इसकी मात्रा का ध्यान रखें। ज्यादा ऐलोवेरा जूस की मात्रा फायदे की जगह नुकसान भी पहुंचा सकती है। साथ ही, अगर आपको लंबे समय से कब्ज की समस्या है, तो डॉक्टर से मिलकर उस बारे में सलाह लें।

    खबरें और भी

    ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल होता है

    Aloe Vera Juice प्रीडायबिटीज से जूझ रहे लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है। इसे पीने से फास्टिंग शुगर लेवल कम करने में मदद मिलती है। इसलिए डायबिटीज से बचाव में काफी हद तक मदद कर सकता है। लेकिन सिर्फ इसकी मदद से डायबिटीज से नहीं बचा जा सकता। इसके लिए हेल्दी लाइफस्टाइल बेहद जरूरी है। साथ ही, इस बात की भी ध्यान रखें कि अगर आप बाजार से ऐलोवेरा जूस खरीदकर लाए हैं, तो उसमें ऐडेड शुगर न हो।

    मसूड़ों के लिए फायदेमंद

    ऐलोवेरा जूस मसूड़ों से जुड़ी परेशानियों को कम करने में मदद करता है। यह मसूड़ों की सूजन और इन्फेक्शन से लड़ने में मदद करता है। इसलिए ऐलोवेरा जूस पीना ओरल हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है। इससे मसूड़ों में होने वाले दर्द से राहत मिलती है और प्लेग साफ करने में भी मदद मिलती है।

    स्किन के लिए फायदेमंद

    ऐलोवेरा जूस त्वचा के लिए भी काफी लाभदायक होता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं और सेल्स को हेल्दी रखते हैं। साथ ही, ऐलोवेरा मुंहासों (Acne) से लड़ने में भी काफी मददगार होता है। ऐलोवेरा जेल भी मुंहासों की सूजन को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा, ऐलोवेरा का जूस स्किन को हाइड्रेट करता है और इसकी इलास्टिसिटी को बढ़ाता है, जिससे झुर्रियां और फाइन लाइन्स जल्दी नहीं आते।

    आंखों को हेल्दी रखता है

    ऐलोवेरा में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स में बीटा कैरोटीन भी शामिल होता है, जिसे हमारा शरीर विटामिन ए में बदलता है और विटामिन ए हमारी आंखों की रोशनी के लिए जरूरी होता है। इसलिए ऐलोवेरा जूस पीने से आंखें हेल्दी रहती हैं और कम उम्र में ही चश्मा लगने का खतरा भी काफी हद तक टल जाता है

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।