Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं कढ़ी पत्ता तेल, यहां है घर पर बनाने की आसान रेसिपी और सही तरीका

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 07:00 AM (IST)

    हमारे किचन में ऐसी बहुत सी चीजें हैं जो बालों के लिए जड़ी बूटी समान है, इन्हीं में से एक है कढ़ी पत्ता। ...और पढ़ें

    बालों की ग्रोथ के लिए कड़ी पत्ता तेल

    बालों की ग्रोथ के लिए कड़ी पत्ता तेल

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हर दिन बढ़ता प्रदूषण, बिगड़ता खानपान और खराब होती जीवनशैली का सबसे ज्यादा असर बालों पर देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि हर दूसरा व्यक्ति बालों के झड़ने से परेशान है, फिर उसपर यह बरसात का मौसम इनपर सितम ढहा रहा है। 

    इसके लिए आपको बाजार से महंगे सीरम नहीं, अच्छे तेल की जरूरत है जो बालों को जड़ों तक पोषण दे। इसके लिए कढ़ी पत्ता का तेल बड़ा फायदेमंद साबित हो सकता है। 

    कढ़ी पत्ता तेल 

    बालों को जड़ों से मजबूती देने और बढ़ाने के लिए कढ़ी पत्ता किसी मैजिक से कम नहीं। इसमें मौजूद प्रोटीन, आयरन, बीटा-कैरोटीन और विटामिन बालों को गहराई से पोषण देने में मदद करते हैं। सबसे अच्छी बात कि इस तेल को आसानी से घर पर तैयार किया जा सकता है, आइए जानते हैं घर पर बनाने की इसकी रेसिपी: 

    सामग्री 

    • 2 कप कढ़ी पत्ता 

    • 2 बड़े चम्मच मेथी 

    • 300 ग्राम नारियल तेल 

    विधि 

    1. तेल बनाने के लिए एक मिक्सर के जार में 2 कप कढ़ी पत्ता और 2 बड़े चम्मच मेथी डालें। 

    2. इन्हें मिक्सी में बारीक पीस लेना है। चाहे तो इन्हें दरदरा भी पीसा जा सकता है क्योंकि तेल के लिए इसके पोषक तत्व ही चाहिए। 

    3. अब एक बड़ी सी कड़ाही में 300 ग्राम नारियल का तेल डालना है। 

    4. इसी तेल में मेथी और कढ़ी पत्ता का मिश्रण भी मिक्स कर देना है। 

    5. ध्यान रहे कि गैस बिल्कुल धीमी रखनी है। 

    6. तेल को कम से कम 10-15 मिनट तक धीमी आंच पर गर्म करना है जिससे सामग्री का पोषण तेल में समा पाए। 

    7. अगले स्टेप में चेक करें कि तेल के पत्ते अगर काले और क्रिस्पी हो गए हों तो समझें कि तेल लगभग तैयार है। 

    8. गैस बंद करके तेल को ठंडा होने के लिए रख देना है। 

    9. इसके बाद साफ सूती कपड़े या छलनी से तेल को छान लेना है। 

    10. इसे कांच के कंटेनर में स्टोर करके रखें। 

    11. आपका स्पेशल कढ़ी पत्ता तेल तैयार है। 

    कैसे लगाएं?

    • इस तेल को हफ्ते में 2 बार लगाया जा सकता है। 

    • इसे शैंपू करने से एक घंटे पहले या रात में सोने से पहले लगाएं। 

    • जब भी लगाएं तो तेल को गुनगुना कर लें और उसके बाद हल्के हाथ से सिर की मालिश करें। 

    • इसके बाद हल्के माइल्ड शैंपू से धो लें। 

    यह भी पढ़ें- नहीं कम हो रहा बालों का टूटना-झड़ना? हेयर फॉल रोकने के लिए इन आसान तरीकों से करें प्याज के रस का इस्तेमाल

    यह भी पढ़ें- बिना पैच टेस्ट किए चेहरे पर न लगाएं Aloe Vera, फायदे की जगह हो सकता है स्किन इन्फेक्शन; पढ़ें 8 साइड इफेक्ट्स

    Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।