विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नहीं कम हो रहा बालों का टूटना-झड़ना? हेयर फॉल रोकने के लिए इन आसान तरीकों से करें प्याज के रस का इस्तेमाल

By Meenakshi NaiduEdited By: Swati Sharma
Published: Sun, 02 Aug 2026 07:20 PM (IST)

आज की लाइफस्टाइल में बालों का झड़ना एक आम समस्या है, जिसके लिए महंगे ट्रीटमेंट की बजाय प्याज का रस एक प्राकृतिक और असरदार उपाय हो सकता है।

बालों का झड़ना कम करेगा प्याज (AI Generated Image)

बालों का झड़ना कम करेगा प्याज (AI Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। घने, मजबूत और लंबे बाल हर किसी की खूबसूरती को निखारते हैं, लेकिन आज की फास्ट लाइफ में बालों की सेहत सबसे पहले प्रभावित होती है। लगातार बढ़ता प्रदूषण, अनहेल्दी लाइफस्टाइल, पोषण की कमी और हेयर स्टाइलिंग के लिए केमिकल-बेस्ड प्रोडक्ट्स बालों को जड़ों से कमजोर बना देते हैं। 

ऐसे में जब महंगे ट्रीटमेंट भी असर न दिखाएं, तब रसोई में मौजूद एक साधारण-सी चीज बालों के लिए वरदान साबित हो सकती है और वो है प्याज। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स, सल्फर और आयरन बालों की जड़ों को एक्टिव कर फिर से मजबूत बनाने में मदद करते हैं। आइए जानें इन्हें इस्तेमाल के कुछ बेहद असरदार तरीकों के बारे में।

बालों के लिए कैसे करें प्याज का इस्तेमाल?

  • प्याज का रस- प्याज को पीसकर उसका ताजा रस निकालें। कॉटन या ड्रॉपर की मदद से इसे स्कैल्प पर लगाकर 5-7 मिनट हल्की मसाज करें। 30-40 मिनट बाद माइल्ड शैंपू से वॉश करें। 
  • प्याज और नारियल तेल- नारियल तेल और प्याज का रस बराबर मात्रा में मिलाकर हल्का गुनगुना करें। इस तेल से स्कैल्प की मालिश करें और कम से कम एक घंटे तक छोड़ दें। ये कॉम्बीनेशन बालों की जड़ों को पोषण देता है और उन्हें टूटने से बचाता है।
  • प्याज और एलोवेरा जेल- एलोवेरा जेल में प्याज का रस मिलाकर लगाने से स्कैल्प को ठंडक मिलती है और डैंड्रफ भी कम होता है। 30 मिनट बाद बाल वॉश करें। यह उपाय बालों को घना और सॉफ्ट बनाता है।
  • प्याज और अंडे का हेयर पैक- प्रोटीन से भरपूर एक अंडे में दो चम्मच प्याज का रस मिलाकर बालों पर लगाएं। 20-25 मिनट बाद ठंडे पानी से वॉश करें। इससे कमजोर और रूखे बालों में मजबूती आती है।
  • प्याज और मेथी दाना- मेथी दानों को रातभर भिगोकर पीस लें और उसमें प्याज का रस मिलाएं। इस पेस्ट को स्कैल्प पर लगाकर 30 मिनट बाद वॉश करें। ये हेयर फॉल कम करता है और बालों को घना बनाता है।
  • घर पर प्याज का तेल बनाएं- कटे हुए प्याज को नारियल या सरसों के तेल में धीमी आंच पर पकाएं। ठंडा होने पर छान लें और हफ्ते में दो बार इस तेल से मालिश करें। 
  • प्याज और शहद- प्याज के रस में शहद मिलाकर लगाने से बालों में नमी बनी रहती है और वे घने नजर आते हैं
  • प्याज के पानी से हेयर रिंस- प्याज को पानी में उबालकर ठंडा करें और शैंपू के बाद लास्ट रिंस के रूप में इस्तेमाल करें। इससे स्कैल्प हेल्दी रहता है।