विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महंगे शैंपू और तेल लगाने के बाद भी हो रहा है हेयर फॉल? बाहरी देखभाल नहीं, इन पोषक तत्वों की कमी है असली वजह

By Meenakshi NaiduEdited By: Swati Sharma
Published: Fri, 31 Jul 2026 08:00 PM (IST)

बालों का झड़ना अक्सर बाहरी देखभाल से नहीं, बल्कि शरीर में पोषक तत्वों की कमी से होता है।

बालों के लिए जरूरी हैं ये पोषक तत्व (Picture Courtesy: Freepik)

बालों के लिए जरूरी हैं ये पोषक तत्व (Picture Courtesy: Freepik)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। जब कंघी में टूटे हुए बाल नजर आने लगते हैं या शावर के बाद बाथरूम का फर्श बालों से भर जाता है, तब सबसे पहले सवाल उठता है कि आखिर इतना हेयर फॉल क्यों हो रहा है? अक्सर हम इसका हल तेल, शैंपू या घरेलू नुस्खों में ढूंढते हैं, जबकि असली कमी हमारी थाली में छिपी होती है। 

बालों की जड़ें तभी मजबूत होती हैं, जब शरीर को सही और पूरा पोषण मिलता है। बिना पोषक तत्वों के बाल न तो तेजी से बढ़ सकते हैं और न ही घने व शाइनी बन सकते हैं। आइए जानें बालों के लिए कौन-कौन से पोषक तत्व जरूरी हैं और वे किन चीजों से मिल सकते हैं।      

बालों के लिए जरूरी पोषक तत्व

  • प्रोटीन- बालों की 90 प्रतिशत संरचना केराटिन नाम के प्रोटीन से बनी होती है। शरीर में प्रोटीन की कमी होने पर बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं और उनकी ग्रोथ रुक जाती है। दालें, चना, राजमा, सोयाबीन, पनीर, दूध, दही और अंडा प्रोटीन के अच्छे सोर्स हैं।
  • बायोटिन (विटामिन बी7)- बायोटिन को हेयर ग्रोथ का सबसे जरूरी विटामिन माना जाता है। यह बालों के सेल्स को मजबूत करता है और हेयर फॉल को कम करने में मदद करता है। अंडे की जर्दी, केला, मूंगफली, बादाम, शकरकंद और साबुत अनाज बायोटिन से भरपूर होते हैं। 
  • आयरन- आयरन शरीर में खून के माध्यम से ऑक्सीजन को बालों की जड़ों तक पहुंचाने का काम करता है। आयरन की कमी से स्कैल्प तक सही पोषण नहीं पहुंच पाता, जिससे बाल झड़ने लगते हैं और उनकी ग्रोथ धीमी हो जाती है। पालक, चुकंदर, अनार, गुड़, खजूर और हरी पत्तेदार सब्जियां आयरन के अच्छे सोर्स हैं। विटामिन-सी के साथ आयरन लेने से उसका अब्जॉर्प्शन बेहतर होता है।
  • ओमेगा-3 फैटी एसिड- ओमेगा-3 फैटी एसिड स्कैल्प को पोषण देता है और ड्राइनेस व डैंड्रफ की समस्या को कम करता है। अलसी के बीज, चिया सीड्स, अखरोट और फैटी फिश ओमेगा-3 से भरपूर होते हैं। 
  • विटामिन ई- विटामिन-ई एक पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट है, जो स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है। इससे बालों की जड़ों को भरपूर पोषण मिलता है और नए बालों की ग्रोथ तेज होती है। बादाम, सूरजमुखी के बीज, पालक और एवोकाडो विटामिन-ई के अच्छे सोर्स हैं।
  • जिंक- जिंक बालों के टिश्यू की मरम्मत करने और स्कैल्प को हेल्दी बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है। इसकी कमी से बाल झड़ने लगते हैं। कद्दू के बीज, तिल, साबुत अनाज, दालें और डेयरी प्रोडक्ट्स जिंक से भरपूर होते हैं। इसलिए सही मात्रा में जिंक लेने से बाल घने और मजबूत बनते हैं।