Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल रहेगा जवान और बाल करेंगे शाइन, डाइट में आज ही शामिल करें विटामिन-E का यह 'पावरहाउस'

    By Meenakshi NaiduEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Fri, 06 Feb 2026 08:30 PM (IST)

    विटामिन ई एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है जो शरीर को फ्री-रेडिकल्स से बचाकर कोशिकाओं की सुरक्षा करता है। यह स्किन को हेल्दी, बालों को मजबूत, हृदय को सुर ...और पढ़ें

    विटामिन ई से भरपूर ये फल त्वचा, बालों और हृदय के लिए बेहद फायदेमंद (Picture Credit- AI Generated)

    विटामिन ई से भरपूर ये फल त्वचा, बालों और हृदय के लिए बेहद फायदेमंद (Picture Credit- AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। विटामिन ई एक जरूरी फैट-सॉल्यूबल पोषक तत्व है, जो हमारे शरीर को कई तरीकों से लाभ पहुंचाता है। यह एक पॉवर फुल एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है जो शरीर को फ्री-रेडिकल्स से बचाकर कोशिकाओं की रक्षा करता है।

    विटामिन ई स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाता है, बालों को मजबूत करता है, हार्ट डिजीज के खतरे को कम करता है और इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाता है। यह उम्र बढ़ने के लक्षणों को धीमा करने और प्रजनन स्वास्थ्य को सपोर्ट करने में भी सहायक है। एक्सपर्ट का कहना है कि विटामिन ई की नेचुरल पूर्ति के लिए फलों को डायट में शामिल करना सबसे आसान तरीका है। आइए जानते हैं उन फलों के बारे में फल जो सबसे ज्यादा विटामिन ई से भरपूर होते हैं

    कीवी

    कीवी विटामिन ई और सी दोनों का बेहतरीन स्रोत है। यह शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है और स्किन को ग्लोइंग बनाता है।

    आम

    गर्मियों का प्रिय फल आम न सिर्फ टेस्टी होता है बल्कि इसमें विटामिन ई भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो स्किन और आंखों की सेहत के लिए लाभकारी है।

    पपीता

    पपीता पाचन सुधारने के साथ-साथ विटामिन ई से भरपूर है। यह स्किन को हाइड्रेटेड रखता है और बालों की ग्रोथ में मदद करता है।

    एवोकाडो

    एवोकाडो सुपरफूड माना जाता है। इसमें विटामिन ई, हेल्दी फैट्स और फाइबर मौजूद होते हैं। यह हृदय को मजबूत बनाता है और एजिंग की प्रक्रिया को धीमा करता है।

    अमरूद

    अमरूद विटामिन सी के साथ-साथ विटामिन ई से भी समृद्ध है। यह स्किन की कोशिकाओं की मरम्मत करता है और इम्यूनिटी को बूस्ट करता है।

    ब्लूबेरी

    ब्लूबेरी एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन ई का खजाना है। यह ब्रेन हेल्थ को सपोर्ट करती है और स्किन को यंग बनाए रखती है।

    ब्लैकबेरी

    ब्लैकबेरी में विटामिन ई और फाइबर दोनों होते हैं। यह हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाती है और स्किन को झुर्रियों से बचाती है।

    नारियल

    नारियल के गूदे और पानी में विटामिन ई मौजूद होता है। यह शरीर को हाइड्रेट करता है और त्वचा को नेचुरल मॉइस्चर प्रदान करता है।

    खुबानी

    खुबानी विटामिन ई और बीटा-कैरोटीन से भरपूर है। यह आंखों की रोशनी बढ़ाने और त्वचा की हेल्थ सुधारने में सहायक है।

    जैतून

    जैतून हेल्दी फैट्स और विटामिन ई का बढ़िया स्रोत है। यह हार्ट को हेल्दी रखता है और स्किन को डैमेज से बचाता है।

    अगर आप हेल्दी स्किन, स्ट्रॉन्ग इम्यूनिटी और एंटी-एजिंग इफेक्ट्स चाहते हैं तो इन विटामिन ई से भरपूर फलों को डाइट में जरूर शामिल करें। ये टेस्टी और हेल्दी ऑप्शन आपके शरीर को लंबे समय तक फिट और सुंदर बनाए रखने में मदद करते हैं।

    यह भी पढ़ें- चीख-चीखकर Vitamin-E की कमी बयां करते हैं 5 लक्षण, बिल्कुल भी न करें इग्नोर

    यह भी पढ़ें- Vitamin-E की कमी से बढ़ सकता है Heart Disease का खतरा, बचाव के ल‍िए तुरंत खाना शुरू कर दें 5 चीजें

    Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।


    खबरें और भी