Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vitamin-E की कमी से बढ़ सकता है Heart Disease का खतरा, बचाव के ल‍िए तुरंत खाना शुरू कर दें 5 चीजें

    Updated: Fri, 09 May 2025 03:49 PM (GMT+05:30)

    शरीर को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन ई महत्वपूर्ण है। इसकी कमी से दिल की बीमारी का खतरा बढ़ सकता है। साथ ही मांसपेशियां भी कमजोर हो सकती हैं। विटामिन ई ...और पढ़ें

    वि‍टाम‍िन ई की कमी काे पूरा करेंगी ये चीजें। (Image Credit- Freepik)
    वि‍टाम‍िन ई की कमी काे पूरा करेंगी ये चीजें। (Image Credit- Freepik)

    HighLights

    1. सेहतमंद रहने के लिए पोषण से भरपूर भोजन करना जरूरी है।
    2. शरीर में वि‍टाम‍िन ई की कमी से कई बीमार‍ियों का खतरा बढ़ जाता है।
    3. आपको अपनी डाइट में व‍िटाम‍िन ई से भरपूर चीजों को शाम‍िल करना चाह‍िए।

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई दिल्‍ली। हमारे शरीर को सही ढंग से काम करने के ल‍िए व‍िटाम‍िन्स, म‍िनरल्‍स और कैल्‍श‍ियम की जरूरत होती है। ये हमें सेहतमंद रखने में मदद करते हैं। इनकी कमी से हमें कई तरह की परेशान‍ियों का सामना करना पड़ता है। अगर व‍िटाम‍िन ई की बात करें तो ये हमारे शरीर के काम करने में अहम भूमि‍का नि‍भाता है। इसमें एंटीऑक्‍सीडेंट्स मौजूद होता है। इस कारण ये हमारे शरीर को फ्री रेड‍िकल्‍स से बचाते हैं।

    व‍िटाम‍िन ई बालों को भी झड़ने से रोकता है। स्‍क‍िन को ग्‍लोइंग और मुलायम बनाता है। अगर आप अपनी डाइट में व‍िटाम‍िन-ई से भरपूर चीजों को शाम‍िल करेंगे तो आपका वजन भी कंट्रोल में रहेगा और इम्‍यून स‍िस्‍टम भी मजबूत बनेगा। अगर इसकी कमी हो जाए तो नर्व्स और मसल्‍स को काफी नुकसान हो सकता है।

    इससे हाथ-पैर सुन्न हो सकते हैं। सुस्ती और थकान लग सकती है। मसल्‍स भी कमजोर हो सकते हैं। आंखों से जुड़ी समस्याएं भी देखने को म‍िलती हैं। साथ ही वि‍टाम‍िन ई की कमी से दि‍ल की बीमारी का खतरा भी बढ़ जाता है। अगर आप व‍िटाम‍िन ई की कमी को पूरा करना चाहते हैं तो हम कुछ ऐसे फूड आइटम्‍स के बारे में बताने जा रहे हैं ज‍िन्‍हें आपको अपनी डाइट में जरूर शाम‍िल करना चाह‍िए। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से-

    पालक

    पालक में आयरन, पोटैशियम और कई विटामिन्स अच्‍छी मात्रा में मौजूद होते हैं। यह विटामिन-ई का मुख्य स्रोत होता है। इस विटामिन की कमी को पूरा करने के लिए आप रोजाना पालक का सेवन कर सकते हैं। चाहें तो आप कच्चे पालक को सलाद के रूप में खाएं या फ‍िर सब्‍जी बनाकर भी इसे खाया जा सकता है।

    खबरें और भी

    बादाम

    बादाम में भी विटामिन ई अच्‍छी मात्रा में पाया जाता है। इन्हें खाने से शरीर में विटामिन ई की कमी को दूर कर सकते हैं। इससे बालों, स्किन और शरीर की ओवरऑल सेहत अच्छी रहती है। आप रोजाना सुबह खाली पेट चार से पांच बादाम खाएं। भीगा हुआ बादाम खाएंगे तो और भी अच्‍छा रहेगा।

    ब्रोकली

    ब्रोकली में विटामिन ई के साथ-साथ विटामिन सी की भी अच्‍छी खासी मात्रा होती है। इसमें मौजूद पोषक तत्व आपके शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं। आपको इसे अपनी डाइट में जरूर शाम‍िल करना चाहिए।

    यह भी पढ़ें: खूबसूरती में दाग लगा देते हैं Facial Hair, छुटकारा द‍िलाएंगे 5 देसी तरीके; चांद सा चमकेगा चेहरा

    एवोकाडो

    एवोकाडो में व‍िटाम‍िन के और सी के अलावा ई की भी अच्‍छी मात्रा होती है। ये हमारी स्‍कि‍न को जरूरी पोषण देने का काम करता है। आप एवोकाडो को सैंडव‍िच, स्‍मूदी, सलाद या डायरेक्‍ट छीलकर भी खा सकते हैं।

    हेजलनट

    हेजलनट में विटामिन ई के अलावा कई अन्य पोषक भी पाए जाते हैं। ये प्रोटीन, फाइबर और कैल्शियम का अच्छा स्रोत होते हैं। ये आपको सेहतमंद बनाए रखने में मददगार होते हैं।

    व‍िटामिन ई की कमी के लक्षण

    • इम्यून सिस्टम का कमजोर होना।
    • मांसपेशियां कमजोर हो सकती है।
    • हाथ-पैरों का सुन्न होना।
    • आंखों से संबंधित समस्याएं हो सकती है।
    • स्किन और स्कैल्प संबंधित समस्या।

    यह भी पढ़ें: सूखे पत्‍तों की तरह झड़ने लगे हैं बाल, तो 5 Vitamins की हो सकती है कमी; Hairfall रोकेंगे ये ट‍िप्‍स

    Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।