Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सूखे पत्‍तों की तरह झड़ने लगे हैं बाल, तो 5 Vitamins की हो सकती है कमी; Hairfall रोकेंगे ये ट‍िप्‍स

    Updated: Fri, 09 May 2025 08:40 AM (IST)

    गर्मियों में धूल और प्रदूषण के कारण बालों का झड़ना एक आम समस्या है। कई बार विटामिन्स की कमी के कारण भी बाल झड़ने लगते हैं। इनसे बचने के लिए सुबह की धूप ...और पढ़ें

    इन 5 कारणों से झड़ने लगते हैं बाल। (Image Credit- Freepik)
    इन 5 कारणों से झड़ने लगते हैं बाल। (Image Credit- Freepik)

    HighLights

    1. स‍िर्फ धूल या पसीने के कारण ही Hairfall नहीं होता है।
    2. बालों के झड़ने में व‍िटाम‍िन की कमी भी हो सकती है।
    3. व‍िटामि‍न्‍स की कमी को पूरा करने के ल‍िए खाएं ये चीजें।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मियां शुरू हो चुकी हैं। ये मौसम जहां अपने साथ कई सारी स्वास्थ्य समस्याएं लेकर आता है, वहीं ये हमारी स्किन और बालों को भी नुकसान पहुंचाता है। गर्मी में धूल पसीने और प्रदूषण के कारण जहां त्वचा की रंगत डाउन हो जाती है, वहीं बालों का झड़ना भी शुरू हो जाता है। 

    आज के समय में हेयर फॉल एक आम समस्या बन चुका है। बढ़ती उम्र के साथ हेयर फॉल हो रहा है तो ये तो बढ़ती उम्र की निशानी है। लेकिन कई लोगों को कम उम्र में ही बालों के झड़ने की शिकायत होती है। इसके लिए लोग कई तरह के महंगे प्रोडक्ट्स बाजार से खरीदकर लाते हैं जिससे कोई खास फर्क भी नहीं मालूम पड़ता है। 

    कई बार विटामिन्स की कमी के कारण भी बालों का झड़ना शुरू हो जाता है। आज हम आपको बताएंगे कि ऐसा किन विटामिन्स की कमी के कारण होता है और उसकी कमी को पूरा करने के लिए हमें क्या खाना चाहिए। आइए जानते हैं विस्तार से-

    विटामिन D

    इसे सनशाइन विटामिन भी कहा जाता है। ये बालों को लंबा और घना बनाने में अहम भूमिका निभाता है। अगर इसकी कमी होती है तो स्कैल्प कमजोर हो जाते हैं। इससे हेयर फॉल की समस्या देखने को मिलती है। इसकी पूर्ति के लिए सुबह की धूप में जरूर बैठें। डाइट में अंडे की जर्दी, दूध या मछ्ली को शामिल करें। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: तेज धूप और गर्म हवाएं झुलसा सकती ह‍ैं आपकी त्‍वचा, नौतपा में इन 6 तरीकों से करें स्‍क‍िन की देखभाल

    विटामिन B7 (बायोटिन)

    ये भी बालों की ग्रोथ के लिए जरूरी विटामिन है। इससे बालों में चमक बरकरार रहती है। इसकी कमी से बाल कमजोर हो जाते हैं जिस कारण बालों का झड़ना शुरू हो जाता है। इसकी कमी को पूरा करने के लिए आप अंडे, नट्स, सोया या साबुत अनाज को खाना शुरू कर दें। 

    विटामिन B12

    आपको बता दें कि विटामिन बी12 ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है। इस कारण स्कैल्प तक ऑक्सीजन और पोषण आसानी से पहुंच पाते हैं। इनकी कमी से जड़ें कमजोर होने लगती हैं। दूध, दही, चीज़, अंडा और नॉनवेज इसकी कमी को पूरा करते हैं।  

    विटामिन E 

    विटामिन E एक एंटीऑक्सीडेंट है। ये स्कैल्प की हेल्थ को सुधारता है और बालों को पोषण प्रदान करता है। इसकी कमी से बाल बेजान और रूखे हो जाते हैं। इससे बालों का टूटना आम हो जाता है। इसके लिए आप सूरजमुखी के बीज, बादाम, मूंगफली और एवोकाडो को अपनी डाइट में जरूर शामिल कर लें। 

    विटामिन A 

    अगर आपके शरीर में विटामिन ए की कमी है तो बालों का टूटना तो स्वाभाविक है। दरअसल ये स्कैल्प में सीबम (एक प्रकार का तेल) के प्रोडक्शन को कंट्रोल करता है। हालांकि इसकी कमिब्या अधिकता, दोनों ही बालों के लिए नुकसानदायक है। आप गाजर, शकरकंद और दूध को डाइट में जरूर शामिल करें। 

    यह भी पढ़ें: खूबसूरती न‍िखारने में मदद करेंगे 5 Collagen Rich Foods, आज ही करें डाइट में शाम‍िल

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।