Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    चीख-चीखकर Vitamin-E की कमी बयां करते हैं 5 लक्षण, बिल्कुल भी न करें इग्नोर

    Updated: Tue, 10 Jun 2025 02:19 PM (IST)

    विटामिन ई शरीर के लिए एक महत्वपूर्ण पोषक तत्व है जो सेल्स को फ्री रेडिकल्स से बचाता है इम्युनिटी को बढ़ावा देता है और खून के थक्के जमने से रोकता है। ऐ ...और पढ़ें

    कुछ ऐसे नजर आते हैं शरीर में विटामिन-ई की कमी के लक्षण (Picture Credit- Freepik)
    कुछ ऐसे नजर आते हैं शरीर में विटामिन-ई की कमी के लक्षण (Picture Credit- Freepik)

    HighLights

    1. हेल्दी रहने के लिए कई सारे विटामिन जरूरी होते हैं।
    2. विटामिन-ई इन्हीं जरूरी पोषक तत्वों में से एक है।
    3. इसकी कमी कई सारी बीमारियों का कारण बन सकती है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हमारे शरीर को सेहतमंद बनाने के लिए कई सारे पोषक तत्वों की जरूरत होती है। विटामिन्स इन्हीं जरूरी पोषक तत्वों में से एक है, जो हमारे शरीर में अहम भूमिका निभाते हैं। विटामिन ई (Vitamin E deficiency symptoms) एक ऐसा ही पोषक तत्व है, जिसकी हम सभी को स्वस्थ रहने के लिए जरूरत होती है।

    यह विटामिन शरीर में कई सारे काम करता है, जिसमें सेल्स को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाना, इम्युनिटी को बढ़ावा देना और खून के थक्के जमने से रोकना शामिल है। इसलिए शरीर में इसकी कमी होने पर गंभीर नुकसान हो सकते हैं। ऐसे में जरूरी है कि समय रहते इसकी कमी की पहचान कर ली जाए। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे संकेतों के बारे में, जो शरीर में इस जरूरी विटामिन की कमी का संकेत देते हैं।

    यह भी पढ़ें- Protein की कमी होने पर शरीर चुपके से देता है 5 संकेत, अनदेखा करने की भूल पड़ जाएगी भारी

    सुन्नपन और झुनझुनी

    शरीर में विटामिन ई की कमी (Vitamin E deficiency Health Risks) से पेरिफेरल न्यूरोपैथी हो सकती है। यह एक ऐसी कंडीशन है, जिसके परिणामस्वरूप आमतौर पर हाथों और पैरों में सुन्नता होती है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि इसकी कमी नर्व फाइबर को नुकसान पहुंचाता है, जो उन्हें संकेतों को सही ढंग से ट्रांसमिट करने से रोक सकता है।

    कमजोर इम्युनिटी

    विटामिन ई टी-सेल्स की बढ़ोतरी का समर्थन करके शरीर की इम्युनिटी को बढ़ावा देने में मदद करता है, जो इन्फेक्शन को दूर रखने में मदद करते हैं। ऐसे में जब शरीर में इस विटामिन की कमी होती है, जो इम्युनिटी ठीक से काम नहीं करती, जिससे यह कमजोर हो जाती है और इन्फेक्शन का खतरा ज्यादा हो जाता है।

    खबरें और भी

    मांसपेशियों में कमजोरी

    शरीर में पर्याप्त विटामिन ई के बिना (Vitamin E Deficiency Warning Signs), मांसपेशियों में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस हो सकता है, जो तब होता है जब आपके शरीर में फ्री रेडिकल्स और एंटीऑक्सीडेंट के बीच असंतुलन होता है। इस ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस की वजह से मांसपेशियों में कमजोरी होती है।

    कोर्डिनेशन से जुड़ी समस्याएं

    विटामिन-ई की कमी से ब्रेन में पर्किनजे न्यूरॉन्स टूट सकते हैं। ये न्यूरॉन्स हमारे लिए बेहद जरूरी है, क्योंकि यह कोर्डिनेशन और स्पीड कंट्रोल में अहम भूमिका निभाता है। ऐसे में जब इस विटामिन की कमी शरीर में होती है, तो ये न्यूरॉन्स प्रभावित होते हैं, तो कोर्डिनेशन बिगड़ जाता है।

    विजन संबंधी समस्याएं

    अगर आपके शरीर में विटामिन-ई की कमी हो रही है, तो इसकी वजह से आपको विजन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। दरअसल, इस विटामिन की कमी से आपके रेटिना में लाइट रिसेप्टर्स कमजोर हो सकते हैं, जिससे समय के साथ ब्लर विजन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

    यह भी पढ़ें- ये 5 संकेत चीख-चीखकर बताते हैं शरीर में हो गई है Vitamin-B12 की कमी, पहली फुरसत में भागें डॉक्टर के पास