यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Protein की कमी होने पर शरीर चुपके से देता है 5 संकेत, अनदेखा करने की भूल पड़ जाएगी भारी
शरीर में प्रोटीन कम होने लगता है तो कुछ लक्षण (Protein Deficiency Symptoms) दिखाई देने शुरू हो जाते हैं। आमतौर पर लोग इन लक्षणों को शुरुआत में इग्नोर ...और पढ़ें

HighLights
- Protein की कमी के कारण सेहत को काफी नुकसान हो सकता है
- शरीर में प्रोटीन कम होने के कारण मसल मास घटने लगता है
- प्रोटीन की कमी के कारण रोजमर्रा के छोटे-मोटे काम करने में भी दिक्कत हो सकती है
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। प्रोटीन हमारे शरीर के लिए एक बेहद जरूरी न्यूट्रिएंट हैं। लेकिन रोजाना हमारे शरीर को कितनी मात्रा में प्रोटीन की जरूरत होती है, इस बारे में कम ही लोग जानते हैं। यहीं वजह है कि कई लोगों के शरीर में प्रोटीन की कमी (Protein Deficiency) होने लगती है। आपको बता दें कि प्रोटीन मांसपेशियों, त्वचा, बालों, हड्डियों और एंजाइम्स व हार्मोन्स के प्रोडक्शन के लिए बेहद जरूरी है। लेकिन आप प्रोटीन की कमी का पता वक्त रहते लगा सकते हैं। इसकी कमी होने पर शरीर पहले ही कुछ संकेत (Protein Deficiency Symptoms) देने शुरू कर देता है। इन लक्षणों की मदद से आप आसानी से पता लगा सकते हैं कि शरीर में प्रोटीन की कमी हो शुरू हो रही है।
प्रोटीन की कमी के 6 लक्षण (Signs of Protein Deficiency)
मांसपेशियों में कमजोरी और दर्द
प्रोटीन मांसपेशियों के निर्माण और मरम्मत के लिए बेहद जरूरी है। अगर शरीर में प्रोटीन की कमी होती है, तो मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं और उनमें दर्द हो सकता है। लंबे समय तक प्रोटीन की कमी से मसल मास कम हो सकता है, जिससे शारीरिक कमजोरी और थकान महसूस होती है।
यह भी पढ़ें: Protein की कमी से शरीर में हो सकती हैं 6 परेशानियां, यहां जान लें रोज कितना प्रोटीन लेना है जरूरी
बार-बार भूख लगना
प्रोटीन पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है और भूख को कंट्रोल करने वाले हार्मोन्स को भी बैलेंस करता है। लेकिन इसकी कमी होने पर व्यक्ति को बार-बार भूख लगती है, खासकर मीठा या जंक फूड खाने की इच्छा बढ़ जाती है। यह शरीर का संकेत होता है कि उसे भरपूर पोषण नहीं मिल रहा है।
बालों का झड़ना और नाखूनों का कमजोर होना
बालों और नाखूनों को बनाने के लिए एक खास तरह के प्रोटीन की जरूरत होती है, जिसे केराटिन कहा जाता है। प्रोटीन की कमी होने पर बाल पतले होने लगते हैं, टूटते हैं और झड़ने लगते हैं। इसी तरह, नाखून कमजोर होकर आसानी से टूट जाते हैं या उन पर सफेद धब्बे दिखाई देते हैं।
खबरें और भी
थकान और कमजोरी महसूस होना
प्रोटीन शरीर को एनर्जी देने का अहम सोर्स है। इसकी कमी होने पर शरीर में एनर्जी लेवल कम हो जाता है, जिससे लगातार थकान और सुस्ती महसूस होती है। प्रोटीन की कमी से खून में हीमोग्लोबिन का लेवल भी गिर सकता है, जिससे एनीमिया जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
घाव भरने में देरी होना
प्रोटीन नए सेल्स और टिश्यूज के निर्माण में मदद करता है। अगर शरीर में प्रोटीन की कमी हो, तो चोट या घाव भरने में नॉर्मल से ज्यादा समय लगता है। यहां तक कि छोटे कट्स या खरोंच को ठीक होने में भी देरी हो सकती है।
सूजन होना
प्रोटीन की कमी से शरीर में फ्लूड बैलेंस बिगड़ सकता है, जिससे हाथ, पैर और चेहरे पर सूजन आ जाती है। इसे "एडिमा" कहते हैं। यह कंडिशन तब होती है, जब ब्लड में प्रोटीन कम हो जाता है और सेल्स के बीच फ्लूड इकट्ठा होने लगता है।
यह भी पढ़ें: इन 5 सब्जियों में होता है अंडे से भी ज्यादा Protein, मांसपेशियों में भर देंगी फौलाद जैसी ताकत
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।