विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हेयर फॉल रोकना है और चाहिए दोगुनी ग्रोथ? आज से ही घने बालों के लिए आजमाएं ये आसान घरेलू नुस्खे

By Meenakshi NaiduEdited By: Swati Sharma
Published: Sun, 26 Jul 2026 06:53 PM (IST)

बालों का झड़ना रोकने और उन्हें घना बनाने के लिए कई प्राकृतिक उपाय मौजूद हैं।

कैसे बनाएं अपने बालों को नेचुरली घना? (Picture Courtesy: Freepik)

कैसे बनाएं अपने बालों को नेचुरली घना? (Picture Courtesy: Freepik)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सुंदर, घने और मजबूत बाल सिर्फ आपकी खूबसूरती नहीं बढ़ाते, बल्कि आपकी सेहत का आईना भी होते हैं। ऐसे में जब बाल जरूरत से ज्यादा झड़ने लगते हैं या पतले नजर आने लगते हैं, तो यह संकेत होता है कि बालों को सही पोषण और देखभाल नहीं मिल पा रही है। 

ऐसे में नेचुरल तरीकों से बालों की जड़ों को मजबूती देकर उन्हें दोबारा घना बनाया जा सकता है, वो भी बिना किसी साइड इफेक्ट के। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ आसान और असरदार प्राकृतिक तरीकों के बारे में।

बालों का कैसे रखें ख्याल?

  • नारियल तेल और कैस्टर ऑयल- नारियल तेल बालों को पोषण देता है और कैस्टर ऑयल बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देता है। इन दोनों को बराबर मात्रा में मिलाकर हल्का गर्म करें और हफ्ते में दो बार स्कैल्प की मसाज करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और जड़ें मजबूत होती हैं।
  • प्याज का रस- प्याज का रस सल्फर से भरपूर होता है, जो बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है। हफ्ते में 1-2 बार ताजा प्याज का रस स्कैल्प पर लगाएं और 30 मिनट बाद वॉश करें। नियमित इस्तेमाल से हेयर फॉल कम होता है और नए बाल उगने लगते हैं।
  • आंवला- आंवला विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स का पावरहाउस है। आंवला तेल से मालिश करें या आंवला पाउडर का हेयर पैक बनाएं। इसके साथ ही आंवले का सेवन वालों को अंदर से मजबूत बनाता है।
  • एलोवेरा जेल से स्कैल्प को राहत- एलोवेरा स्कैल्प को ठंडक और नमी देता है। ताजा एलोवेरा जेल निकालकर स्कैल्प पर लगाएं और 30-40 मिनट बाद वॉश करें। यह डैंड्रफ कम करता है और बालों को टूटने से बचाता है।
  • मेथी दाना- मेथी दानों में प्रोटीन और आयरन होता है। रातभर भिगोकर पीसे हुए मेथी दानों का पेस्ट बालों की जड़ों में लगाएं। इससे हेयर फॉल कंट्रोल होता है और बालों का घनापन बढ़ता है।
  • बैलेंस डाइट और भरपूर पानी- बालों की मजबूती का सीधा संबंध आपकी डाइट से है। इसलिए अपनी रोजाना की डाइट में दालें, हरी सब्जियां, फल,नट्स,बीज और डेयरी प्रॉडक्ट्स जरूर शामिल करें। साथ ही रोज 8-10 गिलास पानी पीना बालों की नमी बनाए रखता है।
  • केमिकल और हीट से दूरी- ज्यादा केमिकल ट्रीटमेंट और हीट स्टाइलिंग बालों को कमजोर बना देती है। माइल्ड शैम्पू का इस्तेमाल करें और हेयर ड्रायर, स्ट्रेटनर का कम इस्तेमाल करें।
  • स्ट्रेस कम करें और नींद पूरी लें- स्ट्रेस और नींद की कमी बालों के झड़ने का बड़ा कारण है। योग, प्राणायाम और मेडिटेशन अपनाएं और रोज 7-8 घंटे की नींद लें।