विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

टूटते और झड़ते बालों से हैं परेशान? घर पर इस तरीके से बनाएं 'गुड़हल का तेल', कुछ ही दिनों में दिखेगा असर

By Meenakshi NaiduEdited By: Swati Sharma
Published: Mon, 13 Jul 2026 07:00 PM (IST)

गुड़हल का तेल बालों के झड़ने, धीमी ग्रोथ और समय से पहले सफेद होने जैसी समस्याओं के लिए एक प्राकृतिक उपाय है।

बालों के लिए वरदान है गुड़हल का तेल (AI Generated Image)

बालों के लिए वरदान है गुड़हल का तेल (AI Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आज के समय में बालों का झड़ना, धीमी ग्रोथ, ड्राइनेस और समय से पहले सफेद होना आम समस्याएं बन चुकी हैं। ऐसे में लोग केमिकल प्रॉडक्ट्स की जगह नेचुरल उपायों की ओर तेजी से लौट रहे हैं। इन्हीं प्राकृतिक उपायों में गुड़हल का तेल बालों के लिए वरदान माना जाता है। 

गुड़हल के फूल और पत्तियां पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं, जो बालों की जड़ों से लेकर सिरों तक असर दिखाती हैं। आइए जानें कैसे गुड़हल का तेल आपके बालों के लिए फायदेमंद हो सकता है और इस तेल को बनाने का आसान तरीका। 

कैसे बनाया जाता है गुड़हल का तेल?

इस तेल को गुड़हल के ताजे फूलों और पत्तियों को नारियल तेल, तिल के तेल या सरसों के तेल में पकाकर तैयार किया जाता है। आयुर्वेद में इसका इस्तेमाल सदियों से बालों की सेहत सुधारने के लिए किया जाता रहा है।

इस तेल को बनाने के लिए ताजे गुड़हल के 6-7 फूल और कुछ पत्तियां लें और इन्हें धोकर सुखा लें। अब एक पैन में नारियल तेल गर्म करें और इसमें गुड़हल के फूल और पत्तियों को डालकर धीमी आंच पर पकाएं। जब तेल का रंग गहरा हो जाए, तो गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने दें। इसके बाद इसे कांच की बोतल में छानकर स्टोर कर लें। 

कैसे करें गुड़हल के तेल का इस्तेमाल?

इस तेल को सप्ताह में 2–3 बार हल्का गुनगुना करके स्कैल्प में मसाज करें। तेल लगाने के बाद कम से कम एक घंटा या रातभर छोड़ दें, फिर माइल्ड शैम्पू से वॉश करें। बेहतर नतीजों के लिए इसे आंवला या भृंगराज तेल के साथ भी मिलाया जा सकता है।

बालों के लिए कैसे फायदेमंद है ये तेल?

गुड़हल में एमिनो एसिड, विटामिन-सी, फ्लेवोनॉयड्स और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो बालों की जड़ों में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाते हैं, जिससे नए बाल उगने में मदद मिलती है। यह तेल हेयर फॉलिकल्स को एक्टिव बना बालों के ग्रोथ साइकिल को बेहतर बनाता है।

गुड़हल का तेल बालों को नेचुरली सॉफ्ट और शाइनी बनाता है और डैंड्रफ की समस्या को कम करने में भी मदद करता है। ये तेल समय से पहले बालों को सफेद होने से रोकने में भी काफी मदद करता है। इतना ही नहीं, ये बालों की जड़ों को पोषण देता है, जिससे बालों का टूटना-झड़ना कम होता है।