Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    महंगे शैंपू नहीं, बाल धोने का ‘जापानी तरीका’ है सिल्की और शाइनी बालों का असली राज; जरूर करें ट्राई

    By Meenakshi NaiduEdited By: Swati Sharma
    Updated: Sun, 12 Jul 2026 07:00 AM (IST)

    जापानी महिलाएं अपने सिल्की और शाइनी बालों के लिए जानी जाती हैं, जिसका राज महंगे प्रोडक्ट्स नहीं, बल्कि सही हेयर वॉशिंग तकनीक है। ...और पढ़ें

    हेयर वॉश का असरदार तरीका (Picture Courtesy: Freepik)

    हेयर वॉश का असरदार तरीका (Picture Courtesy: Freepik)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। जापान की महिलाएं अपने नेचुरली सिल्की, स्मूथ और शाइनी बालों के लिए पूरी दुनिया में जानी जाती हैं। उनकी खूबसूरती का राज सिर्फ महंगे प्रॉडक्ट्स नहीं, बल्कि बालों की सही सफाई, स्कैल्प केयर और सही रूटीन है। इस तकनीक में बालों को केवल धोया नहीं जाता, बल्कि उन्हें अंदर से हेल्दी बनाया जाता है। 

    अगर आपके बाल रूखे, बेजान, फ्रिजी या कमजोर हो चुके हैं, तो यह तरीका आपके बालों को हेल्दी बनाने में काफी मददगार हो सकता है। आइए जानते हैं इस जापानी हेयर वॉशिंग टेक्नीक के बारे में। 

    क्या है बाल धोने का जापानी तरीका?

    • प्री-कॉम्बिंग से करें तैयारी- बाल धोने से पहले सूखे बालों को अच्छी तरह कंघी करना बेहद जरूरी होता है। इससे बालों की गांठें खुल जाती हैं, डस्ट और पॉल्यूशन निकलता है और स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इससे शैम्पू स्कैल्प तक सही तरीके से पहुंचता है और क्लीनिंग ज्यादा असरदार होती है।
    • गुनगुने पानी से डीप वेटिंग- जापानी तरीके में बालों को पहले 1-2 मिनट तक गुनगुने पानी से अच्छी तरह भिगोया जाता है। इससे स्कैल्प के पोर्स खुलते हैं, ऑयल और गंदगी ढीली पड़ जाती है और शैम्पू की जरूरत भी कम पड़ती है। इसके लिए हल्का गुनगुना पानी ही बेहतर रहता है।
    • शैम्पू को फोम बनाकर लगाएं- सीधे स्कैल्प पर शैम्पू डालने के बजाय हथेलियों में थोड़ा सा शैम्पू लेकर पानी के साथ झाग बनाएं। इस फोम को धीरे-धीरे स्कैल्प पर लगाएं। इससे केमिकल का सीधा असर कम होता है और बालों को नुकसान नहीं पहुंचता।
    • स्कैल्प मसाज- उंगलियों के पोरों से हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में 2-3 मिनट मसाज करें। नाखूनों का इस्तेमाल बिल्कुल न करें। यह मसाज ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाती है, हेयर फॉल कम करती है, डैंड्रफ कंट्रोल करती है और बालों की ग्रोथ को सपोर्ट करती है।
    • अच्छी तरह रिंस करना जरूरी- शैम्पू को पूरी तरह धोना बहुत जरूरी है। अगर थोड़ी भी परत रह जाती है तो स्कैल्प में खुजली, चिपचिपाहट और हेयर फॉल की समस्या हो सकती है। लास्ट रिंस ठंडे या नॉर्मल पानी से करें, इससे बालों में नेचुरल शाइन आती है।
    • कंडीशनर का स्मार्ट इस्तेमाल- कंडीशनर हमेशा बालों की मिड-लेंथ और एंड्स पर लगाएं, स्कैल्प पर नहीं। 2-3 मिनट छोड़कर वॉश करें। इससे बाल सॉफ्ट, स्मूथ और फ्रिज-फ्री बनते हैं।
    • सही तरीके से सुखाएं- बालों को जोर से रगड़ने की बजाय तौलिए से हल्के हाथ से प्रेस करें। माइक्रो-फाइबर टॉवल सबसे अच्छा रहता है। गीले बालों पर जोर डालना बाल टूटने का कारण बन सकता है।
    • एयर ड्राई और पोषण- जापानी हेयर केयर में हीट टूल्स का कम इस्तेमाल किया जाता है। बालों को नेचुरली सूखने दें और लास्ट में थोड़ा सा आर्गन ऑयल या हेयर सीरम लगाएं जिससे नमी लॉक रहे।

    अगर आप इस जापानी बाल धोने के तरीके को नियमित रूप से अपनाती हैं, तो कुछ ही हफ्तों में आपके बाल ज्यादा मजबूत, सिल्की, स्मूथ और शाइनी नजर आने लगेंगे।