Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बालों का झड़ना और डैंड्रफ नहीं हो रहा कम? घने और लंबे बालों के लिए ऐसे लगाएं मोरिंगा का तेल

    By Meenakshi NaiduEdited By: Swati Sharma
    Updated: Tue, 23 Jun 2026 09:00 AM (GMT+05:30)

    बालों को मजबूत और घना बनाने के लिए मोरिंगा के तेल का इस्तेमाल करना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। ...और पढ़ें

    मोरिंगा के तेल से बाल बनेंगे मजबूत (AI Generated Image)

    मोरिंगा के तेल से बाल बनेंगे मजबूत (AI Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हर महिला चाहती है कि उसके बाल काले, लंबे और घने हों, लेकिन बदलती लाइफस्टाइल, प्रदूषण, स्ट्रेस और केमिकल्स से बालों की चमक और मजबूती कम हो जाती है। ऐसे में नेचुरल ऑयल्स का इस्तेमाल सबसे असरदार उपाय है। 

    मोरिंगा का तेल बालों की ग्रोथ और मजबूती के लिए एक अमृत जैसा माना जाता है, क्योंकि इसमें विटामिन-ए, बी,सी, ई, कैल्शियम, जिंक, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो बालों को जड़ों से पोषण देते हैं। आइए जानें कि मोरिंगा तेल को बालों के लिए कैसे कैसे इस्तेमाल करें।

    बालों की मजबूती और ग्रोथ के लिए कैसे लगाएं मोरिंगा ऑयल?

    • स्कैल्प मसाज के लिए- हल्का गुनगुना मोरिंगा तेल लेकर स्कैल्प पर 10-15 मिनट मसाज करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ेगा, हेयर फॉल कम होगा और नए बालों की ग्रोथ बढ़ती है। मसाज स्कैल्प की ड्राईनेस भी दूर करती है।
    • डीप कंडीशनिंग हेयर मास्क- मोरिंगा तेल को दही और शहद के साथ मिलाकर मास्क बनाएं। इसे बालों में 30 मिनट लगाकर रखें और फिर वॉश कर लें। यह बालों को डीप कंडीशन करके उन्हें स्मूद और सिल्की बनाता है।
    • स्प्लिट एंड्स का इलाज- अगर आप  दोमुंहे बालों से परेशान हैं, तो मोरिंगा तेल को नारियल तेल के साथ मिलाकर हेयर एंड्स पर लगाएं। यह स्प्लिट एंड्स को रिपेयर करता है और बालों को टूटने से बचाता है।
    • डैंड्रफ से छुटकारा- मोरिंगा तेल में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण डैंड्रफ को साफ करने में मदद करते हैं। इसे नींबू रस या टी ट्री ऑयल में मिलाकर लगाएं। इससे स्कैल्प साफ और हेल्दी रहेगा।
    • हेयर सीरम की तरह- बाल धोने के बाद हल्की मात्रा में मोरिंगा तेल को एंड्स पर लगाएं। यह नेचुरल सीरम की तरह काम करके फ्रिजीनेस को कंट्रोल करेगा और बालों में शाइन लाएगा।
    • ओवरनाइट ट्रीटमेंट- डीप नरिशमेंट के लिए रात में सोने से पहले स्कैल्प और बालों की लंबाई पर मोरिंगा तेल लगाकर छोड़ दें। सुबह हल्के शैंपू से धो लें। यह ट्रीटमेंट बालों को मजबूत, काला और घना बनाने में बेहद असरदार है।
    • हेयर ऑयल ब्लेंड- मोरिंगा तेल को कैस्टर ऑयल, नारियल तेल या आंवला तेल के साथ मिलाकर इस्तेमाल करें। ये कॉम्बीनेशन बालों की जड़ों को और भी ज्यादा पोषण देगा, जिससे बालों की ग्रोथ दोगुनी तेजी से बढ़ेगी।

    मोरिंगा का तेल बालों के लिए पोषण देने वाला बेस्ट उपाय है। इसके नियमित इस्तेमाल से हेयर फॉल, डैंड्रफ और स्प्लिट एंड्स की समस्या दूर हो वे फिर से जीवन्त और खूबसूरत बना सकते हैं।


    खबरें और भी