दादी-नानी का पसंदीदा नुस्खा है नारियल तेल, मिला लें ये चीजें तो दोगुनी तेजी से बढ़ेंगे बाल
अगर आप इन महंगे प्रोडक्टस की जगह घरेलू नुस्खों से बाल बढ़ाने की सोच रहे हैं तो नारियल तेल बेस्ट है।

नारियल तेल में ये 3 चीजें मिलाने से हेयर ग्रोथ अच्छी होती है (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। टूटते और कमजोर होते बाल इन दिनों एक आम समस्या बन चुके हैं, जिसके समाधान के लिए बाजार में अनेकों प्रोडक्टस मौजूद हैं। लेकिन अगर आप इन महंगे प्रोडक्टस की जगह घरेलू नुस्खों से बालों की हेल्थ ठीक करने की सोच रहे हैं तो नारियल तेल एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। ऐसी कई चीजें हैं जिन्हें नारियल तेल में मिलाने से बाल तेजी से बढ़ते हैं।
नारियल तेल से बालों को फायदे
नारियल तेल बालों को गहराई से पोषण देने के साथ ही उन्हें जड़ों से मजबूती देता है। वहीं, इसके एंटी बैक्टीरियल गुण स्कैल्प को इन्फेक्शन से बचाते हैं।
बाल बढ़ाने के लिए नारियल तेल में मिलाएं ये चीजें
नारियल तेल में अगर सही इंग्रेडिएंट को मिलाया जाए तो उससे मिलने वाले फायदे दोगुने हो सकते हैं। आइए जानते हैं वो कौन सी चीजें हैं जिन्हें नारियल तेल में मिलाने से बाल तेजी से बढ़ाए जा सकते हैं :
नारियल तेल और एलोवेरा
एलोवेरा जेल स्कैल्प को खुजली या जलन से आराम देने में मदद करता है। एलोवेरा के इस्तेमाल से डैंड्रफ भी कम किया जा सकता है। अगर इसे नारियल तेल के साथ मिला दिया जाए तो यह डैमेज बालों को रिपेयर करता है।
कैसे लगाएं?
2 चम्मच नारियल तेल में 2 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं।
इसे अच्छे से मिक्स करके स्कैल्प में अप्लाई करें।
फिर 45 मिनट बाद माइल्ड शैंपू से बाल धो लें।
नारियल तेल और कैस्टर ऑयल
कैस्टर ऑयल में रिसिनोइक एसिड होता है, जो स्कैल्प में ब्लड फ्लो को बढ़ाता है। अगर इसे नारियल तेल में मिला दिया जाए तो इससे कैस्टर ऑइल स्कैल्प में ठीक से अवशोषित हो पाता है।
कैसे लगाएं?
2 चम्मच नारियल तेल में उतनी ही मात्रा में कैस्टर ऑयल मिलाएं।
अब इससे स्कैल्प की अच्छे से मालिश करें।
इसके बाद स्कैल्प को 2 घंटे के लिए छोड़ दें और फिर शैंपू करें।
नारियल तेल और प्याज का रस
प्याज का रस बाल बढ़ाने का एक असरदार देसी नुस्खा है, क्योंकि इसमें मौजूद सल्फर कोलेजन प्रोडक्शन में भूमिका निभाते हैं। इसके अलावा, प्याज के एंटी-बैक्टीरियल गुण स्कैल्प को इन्फेक्शन से बचाकर बालों की ग्रोथ करते हैं।
कैसे लगाएं?
2 चम्मच नारियल तेल में बराबर मात्रा में प्याज का रस मिलाएं।
इसे स्कैल्प में लगाएं और 1 घंटे के लिए छोड़ दें।
उसके बाद माइल्ड शैंपू से धो लें।
यह नुस्खा हफ्ते में 2 बार अपनाया जा सकता है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।