Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    क्या बारिश आते ही झड़ने लगते हैं बाल? हेयर केयर के लिए आज ही गांठ बांध लें 5 गोल्डन रूल्स

    Updated: Wed, 17 Jun 2026 04:00 PM (IST)

    क्यों न पहले से ही बालों को झड़ने से रोकने के लिए कुछ तरीके अपना लिए जाएं। ...और पढ़ें

    मॉनसून में बालों का झड़ना रोकने के तरीके (Image Source: AI Generated)

    मॉनसून में बालों का झड़ना रोकने के तरीके (Image Source: AI Generated)

    HighLights

    1. मॉनसून में बालों के लिए माइल्ड शैंपू और कंडीशनर चुनें

    2. बालों को सुलझाने के लिए चौड़े दांतों वाली कंघी का उपयोग करें

    3. हीट स्टाइलिंग और टाइट हेयरस्टाइल से बचें, पौष्टिक आहार लें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। भारत के कुछ राज्यों में मॉनसून ने दस्तक दे दी है, वहीं कुछ राज्यों में खासकर उत्तर भारत में जून के आखिर में बारिश का मौसम आने वाला है। इस मौसम में अगर सबसे बड़ी परेशानी कोई देखने को मिलती है तो वह बालों का झड़ना है। हवा में मौजूद मॉइस्चर बालों के टूटने की वजह बनता है, ऐसे में क्यों न पहले से ही बालों को झड़ने से रोकने के लिए कुछ तरीके अपना लिए जाएं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे टिप्स के बारे में जिन्हें फॉलो कर बरसात में बालों का झड़ना बहुत हद तक कम किया जा सकता है। 

    मॉनसून में बालों का झड़ना रोकने के लिए टिप्स 

    कई टिप्स हैं जिनकी मदद से बालों का झड़ना कम किया जा सकता है, आइए जानते हैं : 

    माइल्ड शैंपू और कंडीशनर का इस्तेमाल 

    एक अच्छा शैंपू और कंडीशनर बालों की ज्यादातर दिक्कतों को दूर कर देता है। अगर आप बगैर सोचे-समझें केमिकल वाले शैंपू इस्तेमाल करते हैं तो बरसात के मौसम में इसे बदलें। एक माइल्ड और सल्फेट फ्री शैंपू स्कैल्प की हेल्थ ठीक करने में मदद कर सकता है। 

    चौड़े दांतों वाली कंघी यूज में लाएं

    चौड़े दांतों वाली कंघी इस्तेमाल करने से बाल कम टूटेंगे। बालों को सुलझाने के लिए शुरुआत हमेशा नीचे से करें और उसके बाद ही सिर से नीचे तक कंघी करें। ध्यान रहे कि गीले बालों को कंघी करने से बचना चाहिए क्योंकि जड़ों से वो कमजोर होते हैं। 

    हीट स्टाइलिंग से बचें

    ब्लो ड्रायर, हेयर स्ट्रेटनर, कर्ल करने से बाल जल्दी डैमेज होते हैं, और फिर तेजी से टूटने भी लगते हैं। इसी वजह से बारिश के मौसम में हीट स्टाइलिंग टूल्स का कम से कम इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। 

    खबरें और भी

    टाइट हेयरस्टाइल से बचें

    पोनिटेल, बन या ब्रेड्स से बालों में जड़ों से खिंचाव महसूस होता है। इस मौसम में बालों को हल्का बांधना चाहिए ताकि सिर पर ज्यादा दबाव न पड़े। 

    पौष्टिक डाइट लें 

    मॉनसून में लोग हेल्दी खाने के बजाय चाट-पकोड़ी ज्यादा खाना पसंद करते हैं, इससे स्वाद को तो संतुष्टि मिलती है पर सेहत से समझौता हो जाता है। जबकि अगर बालों को हेल्दी बनाए रखना है तो विटामिंस, मिनरल्स और प्रोटीन रिच डाइट बहुत जरूरी है। बालों के लिए खासतौर से ऐसा खाना खाएं जो विटामिन ए, विटामिन सी, बायोटिन, प्रोटीन, आयरन और ओमेगा फैटी एसिड्स से भरपूर हो।  

    यह भी पढ़ें- मेथी में छिपा है लंबे-घने बालों का राज! आज ही कर लें इन 4 तरीकों से हेयर केयर रूटीन में शामिल

    यह भी पढ़ें- डैंड्रफ से हैं परेशान? नॉर्मल शैंपू को बनाएं एंटी-डैंड्रफ शैंपू, ये रहे 4 सबसे आसान और असरदार तरीके