Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बालों के लिए नैचुरल कंडीशनर है शहद! मिलते हैं 5 बड़े फायदे, ऐसे करें हेयर केयर रूटीन में शामिल

    Updated: Wed, 10 Jun 2026 07:00 PM (IST)

    शहद जितना त्वचा को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने में मदद करता है उतना ही बालों की सेहत के लिए भी अच्छा है। ...और पढ़ें

    शहद बालों पर एक तरह का बैरियर बनाने का काम करता है (Image Source: Freepik)

    शहद बालों पर एक तरह का बैरियर बनाने का काम करता है (Image Source: Freepik)

    HighLights

    1. बालों को गहराई से पोषण और नमी प्रदान करता है

    2. स्कैल्प को एंटी-सेप्टिक लाभ देता है, संक्रमण से बचाता है

    3. बालों की ग्रोथ बढ़ाता है, प्राकृतिक चमक देता है

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली: शहद का इस्तेमाल स्किनकेयर रूटीन में तो लोग अक्सर करते हैं पर हेयर केयर रूटीन में इसे शामिल करने के क्या फायदे हैं इससे बहुत से लोग अनजान हैं। जबकि शहद जितना त्वचा को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने में मदद करता है उतना ही बालों की सेहत के लिए भी अच्छा है। आज हम शहद से बालों को मिलने वाले फायदों के बारे में बताएंगे जिन्हें साइंस भी मानता है। 

    बालों को गहराई से पोषण देने के लिए 

    शहद बालों पर एक तरह का बैरियर बनाने का काम करता है जो बाहरी नमी से बालों की रक्षा करता है। अगर आपके बाल बहुत ड्राई हैं या जहां आप रहते हैं वहां का वातावरण शुष्क है तो शहद का इस्तेमाल बालों को फायदा पहुंचाता है। 

    स्कैल्प के लिए एंटी-सेप्टिक है शहद

    बालों को मजबूती उसकी जड़ों से ही मिलती है, ऐसे में अगर स्कैल्प की हेल्थ खराब हो तो बालों की ग्रोथ हो ही नहीं सकती। शहद इस मामले में एंटी-सेप्टिक के तौर पर काम करता है, जो न केवल स्कैल्प को किसी भी तरह के इन्फेक्शन से बचाता है बल्कि बंद हुए हेयर फॉलिकल को भी खोलने में मददगार है। 

    बालों की अच्छी हेयर ग्रोथ के लिए 

    शहद में ऐसे एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं जो बाल बढ़ाने में भूमिका निभाते हैं। अब क्योंकि शहद के स्कैल्प पर इस्तेमाल से उसे डैंड्रफ से छुटकारा मिलता है, ऐसे में हेयर फॉलिकल ठीक से सांस ले पाते हैं। इससे बालों का झड़ना कम होता है और हेयर ग्रोथ को बढ़ावा मिलता है। 

    खबरें और भी

    बालों को नैचुरल शाइन दे 

    आजकल बालों में चमक बढ़ाने के लिए बाजार में तरह-तरह के प्रोडक्ट्स आते हैं और अगर आप एक नैचुरल इंग्रेडिएंट की तलाश कर रहे हैं तो शहद से बेहतर विकल्प हो ही नहीं सकता। शहद में एक एंजाइम होता है जिसे ग्लूकोज ऑक्सीडेज कहते हैं, यही तत्व बालों में चमक बढ़ाता है। 

    दो मुंहे बालों से रक्षा करे 

    शहद का एक और गुण है, यह बालों को जड़ों से मजबूती देने के साथ ही दो मुंहे बालों से भी बचाता है। यह बालों को उसके नैचुरल रूप में आने में मदद करता है, जिससे क्यूटिकल डैमिज नहीं होते और उन्हें पर्याप्त नमी मिलती है। 

    शहद का इस्तेमाल बालों में कैसे करें? 

    1. शहद को गुनगुने पानी में मिलाकर सिर की मालिश करें। 

    2. शहद को नारियल तेल में मिलाकर भी बालों में इस्तेमाल किया जा सकता है। 

    3. कंडीशनर के तौर पर इस्तेमाल करने के लिए कंडीशनर में शहद मिलाया जा सकता है। 

    4. इसके अलावा, हेयर मास्क के तौर पर दही में शहद मिलाया जा सकता है। 

    यह भी पढ़ें- कम उम्र में ही सफेद होने लगे हैं बाल? टेंशन छोड़ें और आज से ही लाइफस्टाइल में करें ये जरूरी बदलाव

    यह भी पढ़ें- रूखे और टूटते बालों का परमानेंट इलाज! आज ही घर पर ट्राई करें ये 4 असरदार हेयर मास्क