हेयर फॉल से मिलेगा छुटकारा! घर पर ऐसे बनाएं यह 100% शुद्ध हेयर ऑयल, दोगुनी तेजी से बढ़ेंगे बाल
प्रदूषण और केमिकल प्रोडक्ट्स से खराब हो रहे बालों के लिए रामबाण है यह होममेड हेयर ऑयल। इससे बाल मजबूत और लंबे होंगे। ...और पढ़ें
-1781521580705_m.webp)
बालों को घना और लंबा बनाएगा ये हेयर ऑयल (AI Generated Image)
HighLights
प्रदूषण और तनाव से होने वाले हेयर फॉल का प्राकृतिक समाधान
प्याज, मेथी, कलौंजी से घर पर बनाएं शुद्ध हेयर ऑयल
यह तेल बालों को लंबा, घना और मजबूत बनाने में मदद करता है
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। प्रदूषण, खराब खानपान, स्ट्रेस, नींद की कमी और केमिकल्स के कारण हेयर फॉल आज एक आम समस्या बन गई है। इस परेशानी से निबटने में बाजार में मिलने वाले केमिकल प्रोडक्ट्स फायदे से ज्यादा नुकसान पहुंचा देते हैं। ऐसे में दादी-नानी के जमाने के नेचुरल नुस्खे की सबसे ज्यादा काम आते हैं।
अगर आप भी हेयर फॉल और बालों की धीमी ग्रोथ से परेशान हैं, तो घर पर बना शुद्ध और प्राकृतिक जड़ी-बूटियों से बना हेयर ऑयल काफी कारगर साबित हो सकता है। इस तेल से बाल लंबे, घने और शाइनी बनते हैं। आइए जानें कैसे बनाएं ये मैजिक हेयर ऑयल।
हेयर ऑयल बनाने की सामग्री
- नारियल का तेल- 200 मिली
- कैस्टर ऑयल- 50 मिली
- कलौंजी- 2 चम्मच
- मेथी दाना- 2 चम्मच
- कढ़ी पत्ता- एक मुट्ठी
- प्याज- 1 छोटा
तेल बनाने की विधि
सबसे पहले एक लोहे की कढ़ाई में नारियल तेल और कैस्टर ऑयल को डालकर धीमी आंच पर गर्म कर लें। इसके बाद जब तेल हल्के गर्म हो जाए, तो इसमें मेथी दाना, कलौंजी, कढ़ी पत्ता और कटा हुआ प्याज डालें। गैस को बिल्कुल धीमी आंच पर रखें और इस मिश्रण को तब तक पकाएं, जब तक प्याज और कढ़ी पत्ते का रंग हल्का भूरा न होने लगे। इसमें 10-15 मिनट का समय लगेगा। जब सभी सामग्रियां अच्छी तरह पक जाएं, तो गैस बंद कर दें और तेल को पूरी तरह ठंडा होने दें। इसके बाद एक सूती कपड़े से तेल को छानकर एक कांच की बोतल में भर लें।
इस्तेमाल करने का सही तरीका
लगाने से पहले तेल को हल्का गुनगुना कर लें और अपनी उंगलियों से स्कैल्प की मालिश करें। 10-15 मिनट हल्के हाथों से मसाज करें और 2 घंटे के लिए तेल को बालों में लगा रहने दें। इसके बाद किसी माइल्ड शैम्पू से बाल धो लें। इस तेल का पूरा फायदा पाने के लिए हफ्ते में 2-3 बार इस तेल का इस्तेमाल करें।
खबरें और भी
क्यों फायदेमंद है ये तेल?
प्याज में मौजूद सल्फर नए बाल उगाने में मदद करता है, जबकि मेथी और कलौंजी बालों का झड़ना कम करने और बालों को मजबूत बनाने में असरदार है। कैस्टर ऑयल बालों को घना बनाने में मदद करता है।