Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हरा-भरा कढ़ी पत्ते का पौधा अचानक सूखने लगा है? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे 3 बड़ी गलतियां

    Updated: Mon, 11 May 2026 10:08 AM (IST)

    कुछ गलतियों की वजह से कढ़ी पत्ते का पौधा बढ़ना बंद कर देता है या सूखने लगता है। पौधे को हरा-भरा रखने के लिए इन गलतियों से बचना चाहिए। ...और पढ़ें

    रुक तो नहीं गई है कढ़ी पत्ते के पौधे की ग्रोथ? (AI Generated Image)

    रुक तो नहीं गई है कढ़ी पत्ते के पौधे की ग्रोथ? (AI Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। कढ़ी पत्ते का इस्तेमाल लगभग हर रसोई में होता है। इसलिए ज्यादातर लोग अपने घर के बगीचे या बालकनी में इसका पौधा लगाना पसंद करते हैं, लेकिन कई बार लोग शिकायत करते हैं कि उनके कढ़ी पत्ते का पौधा बढ़ नहीं रहा है या पौधा सूख रहा है। 

    पूरी देखभाल के बावजूद अगर पौधा बढ़ नहीं रहा है या सूखने लगा है, तो इसके पीछे हमारी ही कुछ गलतियों का हाथ हो सकता है। इनके कारण पौधे की ग्रोथ रुक जाती है। अगर आपके साथ ही ऐसा हो रहा है, तो आपको भी इन 3 गलतियों में तुरंत सुधार कर लेना चाहिए।  

    धूप की कमी

    कढ़ी पत्ते के पौधे को पनपने के लिए भरपूर धूप की जरूरत होती है। कई बार लोग इसे ऐसी जगह पर रख देते हैं, जहां ठीक से धूप नहीं पहुंचती। इसके कारण पौधे की ग्रोथ रुक जाती है और वह सूखने लगता है। पौधे को हरा-भरा रखने के लिए रोजाना कम से कम 5 से 6 घंटे की सीधी धूप चाहिए। 

    curry plant

    (Picture Courtesy: Freepik

    पानी देने का गलत तरीका

    पौधे को प्यार करने का मतलब यह नहीं है कि आप उसमें हर समय पानी डालते रहें। मिट्टी गीली होने के बावजूद दोबारा पानी डालने से पौधे की जड़ों में फंगस लग जाता है और रूट रॉट की समस्या हो जाती है।

    खबरें और भी

    इसलिए हमेशा पानी देने से पहले अपनी उंगली से मिट्टी को 1-2 इंच गहराई तक चेक करें। अगर मिट्टी सूखी लगे, तभी पानी दें। साथ ही, गमले में पानी निकलने के लिए छेद होना जरूरी है, ताकि एक्स्ट्रा पानी बाहर निकल सके।

    कटाई न करना और पोषण की कमी

    कई लोग पौधे की पत्तियों को ऊपर से नहीं तोड़ते, इस डर से कि पौधा छोटा रह जाएगा, लेकिन असल में कटाई न करने से पौधा केवल एक लंबी डंडी की तरह बढ़ता है और घना नहीं होता।

    पौधे को घना बनाने के लिए उसकी ऊपरी टहनियों की पिंचिंग या प्रूनिंग करें। इससे नई शाखाएं निकलेंगी और पौधा घना बनेगा। इसके अलावा, कढ़ी पत्ते को नाइट्रोजन की बहुत जरूरत होती है। महीने में एक बार गोबर की खाद या घर में बनी हुई खट्टी छाछ पानी में मिलाकर डालें। छाछ इस पौधे के लिए बेहतरीन टॉनिक का काम करती है।