क्या आपके मनी प्लांट की ग्रोथ भी रुक गई है? ये आसान सीक्रेट्स अपनाएं और बेल को दोगुनी तेजी से बढ़ाएं
मनी प्लांट को ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती, लेकिन पौधे को घना और तेजी से बढ़ाने के लिए सही देखभाल जरूरी है। ...और पढ़ें
-1777523517773_m.webp)
कैसे रखें अपने मनी प्लांट का ध्यान? (AI Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। घर की रौनक बढ़ानी हो, हवा को शुद्ध करना हो या वास्तु के अनुसार पॉजिटिव एनर्जी लानी हो, मनी प्लांट हमेशा हमारी पहली पसंद होता है। यूं तो इसे लो-मेंटेनेंस पौधा कहा जाता है, लेकिन फिर भी कई बार इसकी पत्तियां पीली पड़ने लगती हैं या ग्रोथ रुक जाती है।
अगर आपका मनी प्लांट भी मुरझा रहा है, तो परेशान न हों! आइए जानते हैं कुछ बेहद आसान और असरदार टिप्स, जो आपके मनी प्लांट को तेजी से बढ़ाएंगे और हमेशा हरा-भरा रखेंगे।
सही रोशनी है जरूरी
मनी प्लांट को सीधे सूरज की रोशनी पसंद नहीं होती। तेज धूप से इसकी पत्तियां जल सकती हैं। इसलिए इसे ऐसी जगह रखें जहां छनकर आने वाली रोशनी मिले। अगर आपने इसे घर के अंदर रखा है, तो खिड़की के पास रखना सबसे अच्छा है।
पानी देने का सही तरीका
मनी प्लांट की ग्रोथ रुकने का सबसे बड़ा कारण ओवर-वॉटरिंग यानी जरूरत से ज्यादा पानी। जब तक गमले की ऊपरी मिट्टी 1-2 इंच तक सूखी न लगे, तब तक पानी न दें। सर्दियों में हफ्ते में एक बार और गर्मियों में 2-3 दिन में एक बार पानी काफी है। अगर आपने इसे कांच की बोतल या जार में उगाया है, तो हर 7-10 दिनों में पानी बदलते रहें ताकि जड़ों को सही मात्रा में ऑक्सीजन मिले।
-1777524129794.jpg)
(AI Generated Image)
खाद और पोषण
मनी प्लांट को बहुत ज्यादा खाद की जरूरत नहीं होती, लेकिन तेजी से बढ़ने के लिए इसे नाइट्रोजन चाहिए। एक लीटर पानी में आधा चम्मच एप्सम सॉल्ट मिलाकर पत्तियों पर स्प्रे करें। इससे पत्तियां चमकदार और गहरी हरी होती हैं। चाय पत्ती का इस्तेमाल किया हुआ पानी या धोई हुई दालों का पानी जड़ों में डालने से इसकी ग्रोथ काफी तेज हो सकती है।
खबरें और भी
प्रूनिंग और कटिंग
मनी प्लांट एक बेल है। इसे जितना ज्यादा ट्रिम या प्रून करेंगे, यह उतना ही घना होगा। पीली या सूखी पत्तियों को तुरंत हटा दें। अगर बेल बहुत लंबी और पतली हो रही है, तो उसके ऊपरी हिस्से को काट दें। इससे नई शाखाएं निकलेंगी।
मॉस स्टिक का इस्तेमाल
मनी प्लांट की जड़ों को नमी और सहारा पसंद होता है। मनी प्लांट की जड़ों में एरियल रूट्स होती हैं। अगर आप गमले के बीच में एक मॉस स्टिक लगा देते हैं, तो जड़ें उसमें पकड़ बना लेती हैं। इससे पौधे को नमी मिलती रहती है और उसकी पत्तियों का आकार भी बड़ा होने लगता है।
कुछ खास प्रो-टिप्स
- प्लांट की पत्तियों पर धूल जमने से वे सांस नहीं ले पातीं। हफ्ते में एक बार गीले कपड़े से पत्तियां साफ करें या उन पर पानी का छिड़काव करें।
- मनी प्लांट 15°C से 30°C के बीच सबसे अच्छा फलता-फूलता है। इसे AC की सीधी हवा या बहुत गर्म जगह से बचाएं।