Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बालकनी को देना है 'मिनी फॉरेस्ट' लुक? कम जगह में गार्डनिंग शुरू करने के लिए अपनाएं 5 स्मार्ट तरीके

    Updated: Tue, 14 Apr 2026 07:00 AM (IST)

    शहरों की भागदौड़ भरी दुनिया में, हर किसी का मन करता है कि उसके पास भी हरियाली से भरा एक सुकून भरा कोना हो। ...और पढ़ें

    अपनी बालकनी को गार्डन बनाने के 5 स्मार्ट और सस्ते तरीके (Image Source: AI-Generated)

    अपनी बालकनी को गार्डन बनाने के 5 स्मार्ट और सस्ते तरीके (Image Source: AI-Generated) 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आज 14 अप्रैल को मनाए जा रहे 'नेशनल गार्डनिंग डे' (National Gardening Day 2026) के खास मौके पर, अगर आप भी अपनी छोटी-सी बालकनी को एक खूबसूरत 'मिनी फॉरेस्ट' में बदलना चाहते हैं, तो जगह की कमी को अपने शौक के बीच बिल्कुल न आने दें।

    जी हां, कम जगह में भी एक घना और हरा-भरा जंगल तैयार किया जा सकता है। बस आपको थोड़ी-सी स्मार्ट प्लानिंग की जरूरत है। यहां हम आपके लिए 5 ऐसे आसान और बेहतरीन तरीके लेकर आए हैं (Balcony Gardening For Beginners), जिनसे आप अपनी बालकनी का पूरा लुक बदल सकते हैं।

    National Gardening Day

    (Image Source: AI-Generated) 

    वर्टिकल गार्डनिंग

    जब जमीन पर जगह कम हो, तो अपनी बालकनी की खाली दीवारों पर आप वर्टिकल गार्डन फ्रेम या हैंगिंग प्लांटर्स लगा सकते हैं। इनमें आप मनी प्लांट, बोस्टन फर्न या टर्टल वाइन जैसे नीचे की तरफ लटकने वाले पौधे लगा सकते हैं। ये पौधे आपकी दीवार को पूरी तरह से ढक लेते हैं और बालकनी को एक घना, जंगल जैसा लुक देते हैं।

    रेलिंग प्लांटर्स से बचाएं अपनी जगह

    बालकनी की रेलिंग पौधों को सजाने के लिए एक शानदार जगह है। आज-कल बाजार में ऐसे खास डिजाइन वाले गमले मिलते हैं, जो रेलिंग पर आसानी से फिक्स हो जाते हैं। इन गमलों में आप रंग-बिरंगे फूलों वाले पौधे, जैसे- पेटूनिया या पोर्टुलाका या तुलसी और पुदीना जैसे हर्ब्स लगा सकते हैं। इससे आपकी बालकनी अंदर के साथ-साथ बाहर से भी बेहद अट्रैक्टिव लगेगी और जमीन की जगह भी बच जाएगी।

    खबरें और भी

    लेयरिंग का कमाल

    क्या आपने कभी किसी असली जंगल को ध्यान से देखा है? वहां कुछ पेड़ बहुत ऊंचे होते हैं, कुछ मीडियम और कुछ जमीन पर फैले होते हैं। अपनी बालकनी में भी यही 'लेयरिंग' वाली ट्रिक अपनाएं। एक कोने में एरीका पाम या रबर प्लांट जैसे कुछ ऊंचे पौधे रखें। उनके ठीक आगे मीडियम हाइट के पौधे और सबसे आगे छोटे या लटकने वाले पौधे सजाएं। यह तरीका आपकी छोटी-सी बालकनी को काफी बड़ा और घना दिखाएगा।

    Low maintenance indoor plants

    (Image Source: AI-Generated) 

    'ट्रॉपिकल वाइब' के लिए सही पौधे चुनें

    जंगल वाला लुक तभी आता है जब पौधों की पत्तियां बड़ी और गहरी हरी हों। अगर आपकी बालकनी में सीधी धूप कम आती है, तो यह आपके लिए एक प्लस पॉइंट है। आप मॉन्स्टेरा, स्नेक प्लांट, सिंगोनियम और पीस लिली जैसे पौधे ला सकते हैं। ये पौधे कम रोशनी में भी तेजी से बढ़ते हैं और इनकी चौड़ी पत्तियां आपको बिल्कुल किसी असली 'ट्रॉपिकल फॉरेस्ट' का एहसास कराएंगी।

    सजावट और लाइट से लाएं असली मैजिक

    आपका मिनी फॉरेस्ट सिर्फ पौधों से ही पूरा नहीं होता, इसमें थोड़ा-सा मैजिकल टच भी जरूरी है। गमलों के आस-पास या बालकनी के फर्श पर सफेद पत्थर बिछाएं। शाम के वक्त इस जगह को और भी खूबसूरत बनाने के लिए पौधों के बीच में छोटी-छोटी वॉर्म-व्हाइट फेरी लाइट्स लगा दें। अगर थोड़ी-सी भी जगह बचे, तो वहां एक आरामदायक कुर्सी या छोटा स्टूल रख दें।

    गार्डनिंग सिर्फ एक शौक नहीं, बल्कि एक थेरेपी है। इस 'नेशनल गार्डनिंग डे' पर ज्यादा सोचिए मत। बस एक या दो पौधों से शुरुआत करें और देखते ही देखते आपकी वह छोटी-सी बालकनी आपके घर की सबसे पसंदीदा और सुकून देने वाली जगह बन जाएगी।

    यह भी पढ़ें- घर के दरवाजे की खूबसूरती पर चार चांद लगा देंगे Climbing Rose, बस पता होना चाहिए उगाने का सही तरीका

    यह भी पढ़ें- Gardening Tips: बालकनी में खिलेगे रंग, जब सही गमलों व गार्डनिंग तकनीक से बनाएंगे अपना मिनी गार्डन