यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
घर के दरवाजे की खूबसूरती पर चार चांद लगा देंगे Climbing Rose, बस पता होना चाहिए उगाने का सही तरीका
क्लाइंबिंग रोज देखने में काफी खूबसूरत होते हैं। ये घर की दीवारों या दरवाजे की सुंदरता पर चार चांद लगा ...और पढ़ें

HighLights
क्लाइंबिंग रोज देखने में काफी खूबसूरत लगते हैं
ये किसी सपोर्ट की मदद से ऊपर की ओर बढ़ते हैं
क्लाइंबिंग रोज की खुशबू भी काफी अच्छी होती है
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्लाइंबिंग रोज एक खूबसूरत और सुगंधित फूलों वाला पौधा है, जो घर की दीवारों, गेट या आंगन को आकर्षक बना सकता है। यह दिखने में गुलाब जैसा ही लगता है, लेकिन यह बेल की तरह उगता है और दीवारें या डंडे पर लिपटकर ऊपर की ओर बढ़ता है। यह आपके घर को काफी सुंदर बना सकता है और इसकी खुशबू किसी परफ्यूम से कम नहीं होती। इसे उगाना भी आसान है, लेकिन सही तरीका और देखभाल के टिप्स (Climbing Rose Growing Tips) पता होना जरूरी है। आइए जानें कैसे आप अपने घर पर क्लाइंबिंग रोज उगा सकते हैं।
सही जगह और मिट्टी को चुनें
क्लाइंबिंग रोज को रोजाना कम से कम 6-8 घंटे की सीधी धूप चाहिए। इसलिए इसे ऐसी जगह लगाएं, जहां इसे सीधी धूप मिल सके। इसके साथ ही, अच्छी जल निकासी वाली उपजाऊ मिट्टी में यह पौधा अच्छी तरह बढ़ता है। मिट्टी को और फर्टाइल बनाने के लिए इसमें कंपोस्ट और ऑर्गेनिक खाद मिलाएं। अब क्योंकि यह चढ़ने वाला पौधा है, इसलिए दीवार, ट्रेलिस या मजबूत सपोर्ट की जरूरत होती है। तो इसे ऐसी जगह लगाएं, जहां इसे सपोर्ट मिल सके।
पौधा लगाने का तरीका
अगर इसे गमले में उगा रहे हैं, तो बड़ा गमला चुनें, ताकि पौधा अच्छी तरह बढ़ पाए। पौधे के स्टेम को मिट्टी में डालें और मिट्टी को अच्छी तरह दबाएं। स्टेम का बस थोड़ा हिस्सा जमीन से बाहर रखें। ध्यान रखें कि क्लाइंबिंग रोज को थोड़ी एसिडिक मिट्टी पसंद है। पानी देने के बाद मल्चिंग (पत्तियों या घास की परत) लगाएं, ताकि नमी बनी रहे।
पानी और खाद
मिट्टी हमेशा नम रखें, लेकिन ज्यादा पानी न दें। गर्मियों में रोजाना और सर्दियों में कम पानी दें। साथ ही, महीने में एक बार गोबर की खाद या रोज फर्टिलाइजर दें। फूल आने से पहले फॉस्फोरस वाला खाद देने से फूलों की संख्या बढ़ती है।
प्रूनिंग
प्रूनिंग यानी कटाई-छंटाई करने से पौधा हेल्दी रहता है और नई शाखाएं निकलती हैं। सर्दियों के मौसम में इसकी प्रूनिंग जरूर करें, खासकर मौसम के अंत में। साथ ही, अगर कोई शाखा सूख जाए या कमजोर हो जाए, तो उन्हें काट दें। मुरझाए हुए फूलों को भी हटाना जरूरी है।
पेस्टिसाइड्स का इस्तेमाल
नीम के तेल का छिड़काव करें, ताकि पत्तियों पर कीड़े न लगें। साथ ही, फंगीसाइड स्प्रे का इस्तेमाल करें, ताकि फंगस न लगे।
यह भी पढ़ें: गुड़हल के पेड़ में नहीं आ रहीं कलियां? पानी में मिलाकर डाल दें ये एक चीज, फूलों से भर जाएगा गमला
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।