Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    गुड़हल के पेड़ में नहीं आ रहीं कलियां? पानी में मिलाकर डाल दें ये एक चीज, फूलों से भर जाएगा गमला

    Updated: Thu, 05 Jun 2025 09:43 AM (IST)

    आजकल लोग अपने घरों में पेड़-पौधे लगाना पसंद करते हैं खासकर गुड़हल का पेड़। कई लोगों की शिकायत होती है कि उनके गुड़हल के पेड़ में फूल नहीं आते। अगर आपक ...और पढ़ें

    गुड़हल का फूल नहीं न‍िकल रहा तो क्‍या करें? (Image Credit- Freepik)
    गुड़हल का फूल नहीं न‍िकल रहा तो क्‍या करें? (Image Credit- Freepik)

    HighLights

    1. गुड़हल का फूल देखने में बेहद सुंदर लगता है।
    2. हर कोई अपने घरों में गुड़हल का पेड़ लगाता है।
    3. समय-समय पर इसे खाद पानी देना होता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आज के समय में लोग अपने घरों में खूब सारे पेड़ पौधों को लगाना पसंद करते हैं। इससे उनके घर की खूबसूरती भी बढ़ जाती है। साथ ही उन्हें ताजे-ताजे और सुंदर फूल अपने घर पर ही मिल जाते हैं। जब भी आउटडोर प्लांट्स की बात आती है तब गुलाब, गुड़हल, सदाबहार जैसे सुंदर फूलों का नाम लिया जाता है। इससे घर की सुंदरता में चार चांद लग जाते हैं।

    आज हम गुड़हल की बात करेंगे। गुड़हल का पेड़ ज्यादातर लोगों के घरों में लगा रहता है। लोग पूजा करते समय भी गुड़हल के फूलों का इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा ये न केवल बगीचे की शोभा बढ़ाते हैं, बल्कि इसके फूलों का इस्तेमाल आयुर्वेदिक और ब्यूटी प्रोडक्ट्स में भी किया जाता है। आप इसकी चाय भी पी सकते हैं। इससे सेहत को जबरदस्त फायदा मिलता है। गुड़हल के फूल कई रंगों में होते हैं।

    कई रंगों में होते हैं फूल

    लाल, पीले, गुलाबी और सफेद, ये चार रंग तो ज्यादातर देखने को मिलते हैं। इन्हें देखकर दिल खुश हो जाता है। खासकर गर्मियों में जब गुड़हल के फूल खिलते हैं तो हमारा घर खुशबू से महक उठता है। हालांकि, कुछ लोगों की शिकायत रहती है कि गर्मियों में गुड़हल के फूल नहीं निकलते हैं। चे चाहे जितने तरीके अपना लें, लेकिन गमला सूना रहता है। धूप के कारण पौधा भी झुलस जाता है।

    ये एक चीज करेगा कमाल

    अगर आपके भी पेड़ में गुड़हल फूल नहीं खिल रहे हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। दरअसल, आज का हमारा लेख भी इसी विषय पर है। हम आपको एक ऐसे तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे अपनाने के बाद गुड़हल का पेड़ फूलों से भर जाएगा। मोहल्ले वाले भी आपसे फूल मांगने के लिए आया करेंगे। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: कढ़ी पत्‍ता के पौधे काे बनाना है बरगद जैसा घना, काम आएगी ये ल‍िक्‍व‍िड खाद; पूरी गर्मी रहेगा हरा-भरा

    पेड़ में डाल दें ये एक चीज

    अगर पेड़ में फूल नहीं आ रहे हैं तो आप आयरन डस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये पेड़ में आयरन की कमी को तेजी से पूरा करेगा। ये आपको आसानी से बाजार में भी मिल जाएगा। इससे पेड़ स्वस्थ बनते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए एक लीटर पानी में आधा चम्मच आयरन डस्ट का पाउडर अच्छे से मिला दें। इसे पेड़ में डाल दें। ध्यान रहे कि इसका इस्तेमाल महीने में एक ही बार करना है। इससे फूल आने शुरू हो जाएंगे।

    ऐसे करें देखभाल

    • गुड़हल के पेड़ को पांच से छह घंटे की धूप जरूर दिखाएं।
    • रोजाना जरूरत के अनुसार पानी दें।
    • समय-समय पर छंटाई जरूर करें।
    • मिट्टी को हमेशा नम रखें।
    • समय-समय पर खाद डालें।

    यह भी पढ़ें: Tulsi Plant को रखना है हरा-भरा, तो गमले में डाले 4 घरेलू खाद, पूरी गर्मी नहीं सूखेगा पौधा