विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कढ़ी पत्‍ता के पौधे काे बनाना है बरगद जैसा घना, काम आएगी ये ल‍िक्‍व‍िड खाद; पूरी गर्मी रहेगा हरा-भरा

Published: Mon, 26 May 2025 11:32 AM (IST)

भारत में कढ़ी पत्‍ते का खूब इस्‍तेमाल क‍िया जाता है। इसे लोग अपने घरों में लगाते हैं। अगर आपका कढ़ी ...और पढ़ें

कढ़ी पत्‍ता के पौधे को कैसे बनाएं हरा-भरा? (Image Credit- Freepik/Instagram)
कढ़ी पत्‍ता के पौधे को कैसे बनाएं हरा-भरा? (Image Credit- Freepik/Instagram)

HighLights

  1. कढ़ी पत्ते का इस्‍तेमाल ज्‍यादातर डिशेज में होता है।
  2. ये सेहत को भी कई तरह से फायदा पहुंचाता है।
  3. इसे हरा-भरा रखने के ल‍िए ल‍िक्‍व‍िड खाद कारगर है।

लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। हमारे यहां भारत में लोगों को बागवानी का बड़ा शौक होता है। ऐसे में वे अपने घरों में कई तरह के पेड़-पौधे लगाते हैं। इससे जहां घर की सुंदरता बढ़ती है, वहीं आपको अपने घर में ही फूल और सब्‍ज‍ियां म‍िल जाया करती हैं। भारत में खाने का स्‍वाद बढ़ाने के ल‍िए लोग कई तरह के मसालों का इस्‍तेमाल करते हैं। इससे स्‍वाद तो दोगुना हो ही जाता है, साथ ही हमारी सेहत काे भी जबरदस्‍त फायदा पहुंचता है।

उन्‍हीं में से कढ़ी पत्‍ता एक है। कढ़ी पत्‍ते का पेड़ लगभग सभी घरों में लगा होता है। इसका तड़का लगाने पर खाने का स्‍वाद कुछ ज्‍यादा ही बढ़ जाता है। साउथ इंड‍िया की कोई भी ड‍िशेज कढ़ी पत्‍ते के ब‍िना अधूरी होती है। हालांक‍ि अब तो लोग पोहा, सब्ज‍ियों और यहां तक की फ्राइड राइस और रायते में भी कढ़ी पत्‍ते का तड़का लगाते हैं। कढ़ी पत्‍ता खाने का स्‍वाद तो बढ़ाता ही है, लेक‍िन ये हमारे पूरे शरीर को जबरदस्‍त फायदे भी पहुंचाता है। कई लोग तो सुबह इसकी पत्‍त‍ियों काे खाली पेट भी चबाते हैं।

कई लोगों की शि‍कायत रहती है क‍ि घर में लगा कढ़ी पत्‍ते का पेड़ घना नहीं हो रहा है। खाद पानी देने के बाद भी वह‍ बार-बार मुरझा जाता है। ऐसे में हम आपको आज एक तरीका बताने जा रहे हैं, ज‍िसे अपनाकर आप कढ़ी पत्‍ते के पेड़ को पीपल और बरगद ज‍ितना घना बना सकते हैं। जीं हां, और आपको इसके ल‍िए ज्‍यादा मेहनत करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। आइए जानते हैं क‍ि वो कौन सी चीज है-

ये ल‍िक्‍व‍िड खाद है असरदार

कढ़ी पत्‍ते के पौधे में आप एलोवेरा, आलू के छिलके और दही से बना घोल डाल सकते हैं। ये लिक्विड खाद की तरह काम करता है। ये गर्मियों में नेचुरल तरीके से पेड़ को ठंडा रखता है। एलोवेरा को हम फर्टिलाइजर के तौर पर इस्‍तेमाल कर सकते हैं। वहीं आलू के छिलकों में मैग्नीशियम, ऑक्सलेट, और फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये पेड़ों की ग्रोथ के ल‍िए जरूरी होते हैं। वहीं दही में मौजूद लैक्टिक एसिड पौधे के लिए फायदेमंद बैक्टीरिया को बढ़ाने का काम करता है। ये तीनों ही चीजें कढ़ी पत्‍ते के व‍िकास के ल‍िए फायदेमंद हैं।

यह भी पढ़ें: Curry Leaves Plant: बार-बार मुरझा जाता है आपका कढ़ी पत्ते का पौधा? तो ऐसे रखें उनका ख्याल

ऐसे करें इस्‍तेमाल

इसका घोल बनाने के ल‍िए एलोवेरा जेल, एक आलू का छ‍िलका और दो से तीन चम्‍मच दही को पीस लें। अब इसके पेस्‍ट को एक लीटर पानी में म‍िला लें। अब इस घोल को कढ़ी पत्‍ते के पेड़ में डालना है। इससे पेड़ एकदम घना हो जाएगा। ध्‍यान रखें क‍ि इस घोल का इस्‍तेमाल आप हफ्ते में एक ही बार करें। वहीं गर्मियों में सुबह-शाम पेड़ में पानी जरूर डालें। पानी गर्म न हो।

कढ़ी पत्‍ता के फायदे

  • कढ़ी पत्‍ता वजन कम करने में मददगार है।
  • ये दिल की बीमारियों से भी बचाता है।
  • ये लि‍वर को भी ड‍िटॉक्‍स करता है।
  • कढ़ी पत्‍ता शरीर में खून की कमी को भी दूर करता है।
  • डायब‍िटीज के मरीजों के ल‍िए भी ये लाभकारी है।
  • इससे बाल भी घने बनते हैं।
  • ये त्वचा को भी न‍िखारने का काम करता है।

यह भी पढ़ें: Tulsi Plant को रखना है हरा-भरा, तो गमले में डाले 4 घरेलू खाद, पूरी गर्मी नहीं सूखेगा पौधा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।