Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    एंटी-डैंड्रफ शैंपू से भी नहीं कम हो रही सिर की खुजली? स्कैल्प बिल्डअप हो सकती है इसकी वजह

    Updated: Sat, 04 Jul 2026 06:30 PM (GMT+05:30)

    बाल धोने के एक दिन बाद ही सिर में खुजली और कंघी करते समय पपड़ी छूटना हर बार डैंड्रफ की वजह से नहीं होता। ...और पढ़ें

    स्कैल्प बिल्डअप के कारण (Image Source: AI Generated)

    स्कैल्प बिल्डअप के कारण (Image Source: AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बाल धोने के एक दिन बाद ही सिर में खुजली और कंघी करते समय पपड़ी छूटना हर बार डैंड्रफ की वजह से नहीं होता। कई बार इस परेशानी की वजह स्कैल्प बिल्डअप भी हो सकता है। क्या आप जानते हैं क्या है स्कैल्प बिल्डअप और इससे बालों को क्या नुकसान होता है? अगर नहीं, तो आज के इस लेख में हम स्कैल्प बिल्डअप के बारे में डिटेल में बात करने वाले हैं। 

    स्कैल्प बिल्डअप क्या है? 

    सिर में डेड सेल्स, नेचुरल ऑयल, पसीना और हेयर प्रोडक्ट्स का बचा-खुचा जम जाना ही स्कैल्प बिल्डअप कहलाता है। वैसे तो सिरोसिस और एक्जिमा जैसी स्किन कंडीशन के लक्षण भी स्कैल्प बिल्डअप की तरह लग सकते हैं, पर यह एक मामूली परेशानी है। इससे हेयर केयर रूटीन मे बदलाव करके आराम से छुटकारा पाया जा सकता है। 

    स्कैल्प बिल्डअप के कारण 

    स्कैल्प बिल्डअप के कई सारे कारण हो सकते हैं, जिनका जिक्र यहां किया जा रहा है: 

    1. नेचुरल बिल्डअप 

    एक वजह तो नेचुरल स्कैल्प बिल्डअप है, जिसपर हमारा कंट्रोल नहीं। हमारे शरीर में स्किन सेल्स बनती रहती हैं और पुरानी वाली बिल्डअप के रूप में सिर में जमा हो जाती हैं। वहीं, सिर में नेचुरली एक चिपचिपा ऑयल बनता है जिसे सीबम कहते हैं। कई लोगों में इस सीबम का प्रोडक्शन बाकियों की तुलना में ज्यादा होता है। इसके अलावा, पसीना भी नेचुरल स्कैल्प बिल्डअप में शामिल है। यह धीरे-धीरे जमा होता रहता है। 

    1. प्रोडक्ट बिल्डअप 

    जब हम हेयर प्रोडक्ट इस्तेमाल करते हैं तो उसमें से जो कुछ भी बच जाता है, वो सिर में जमा होने लगता है। इनमें शैंपू, कंडीशनर, हेयर मास्क और ऑयल के साथ ही जेल भी शामिल हैं। स्कैल्प को अच्छे से न धोने की स्थिति में प्रोडक्ट बिल्डअप होने लगता है। 

    खबरें और भी

    स्कैल्प बिल्डअप से छुटकारा पाने के तरीके 

  • अगर रेगुलर हेयर प्रोडक्ट इस्तेमाल करते हैं तो रेगुलर शैंपू भी उतना ही जरूरी है। 

  • सेब का सिरका स्कैल्प में अप्लाई करने से स्कैल्प को इन्फेक्शन से बचाया जा सकता है। 

  • हर दिन बालों को सुलझाएं, कंघी सिर में जाने से बिल्डअप ब्रेक करने में मदद मिलती है।

  • यह भी पढ़ें- बाल हो गए हैं पहले से पतले? इसे हेयर फॉल समझने की गलती न करें, पहचानें गंजेपन के संकेत

    यह भी पढ़ें- शैम्पू से लेकर कॉम्बिंग तक: कर्ली बालों के लिए बेस्ट है यह स्पेशल हेयर केयर गाइड

    Source: Healthline