विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खारे पानी से बाल हो गए हैं झाड़ू जैसे? बिना एक भी पैसा खर्च किए ऐसे करें ठीक, फॉलो करें ये बातें

Published: Wed, 15 Jul 2026 08:00 PM (IST)

कई बार बालों के रूखेपन और बेजान होने की वजह खराब हेयर केयर रूटीन नहीं बल्कि पानी होता है।

खारे पानी से बालों को खराब होने से बचाने के टिप्स (Image Source: AI Generated)

खारे पानी से बालों को खराब होने से बचाने के टिप्स (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। कई बार बालों की ठीक से केयर के बावजूद उनमें बिलकर सुधार नहीं होता। लोग तरह-तरह के हेयर प्रोडक्ट्स लगाते हैं, घरेलू नुस्खे ट्राई करते हैं और उन्हें स्टाइल करना तक छोड़ देते हैं; इस उम्मीद में कि कैसे भी करके बालों का रूखापन कम हो जाए। हो सकता है कि आपका हेयर केयर रूटीन ठीक हो और जिससे बाल धो रहे हैं वो पानी ही खराब हो, क्योंकि खारा पानी बालों की हेल्थ बिगाड़ देता है। अगर आप ऐसे शहर में रहते हैं जहां खारा पानी आता है तो बालों को इनसे खराब होने से बचाने के लिए कई ट्रिक्स फॉलो की जा सकती हैं। 

खारा पानी बालों को कैसे नुकसान पहुंचाता है? 

खारे पानी में कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे बिल्डअप होते हैं, जब इस पानी से बाल धोए जाते हैं तो इससे स्कैल्प पर एक परत बन जाती है। यही वजह है बाल ज्यादा रूखे और बेजान होने लगते हैं और किसी भी नुस्खे से ठीक नहीं होते। इसके कई लक्षण हैं, जैसे- बालों का टूटना, पतला होना, उलझना, बेजान हो जाना और स्कैल्प का ड्राई हो जाना। 

खारे पानी से बालों को खराब होने से कैसे बचाएं? 

खारे पानी से बालों को बचाने के लिए किसी हेयर केयर रूटीन से ज्यादा पानी बदलने की जरूरत है। आइए जानते हैं इसकी ट्रिक्स : 

  1. पानी उबालकर इस्तेमाल करें 

पानी को उबलाकर उसका खारापन काफी हद तक कम किया जा सकता है। बाल धोने से 2 घंटे पहले पानी उबाल लें और उसे ठंडा होने के बाद ही हेयर वॉश में इस्तेमाल करें। 

  1. सेब का सिरका मिक्स करें 

बाल धोने के लिए नहाने के पानी से अलग पानी निकाल लें और 1 कप सेब का सिरका डालकर मिक्स करें। ऐसा करने से भी खारापन कम करने में मदद मिलती है। 

  1. फिल्टर के पानी से धोएं 

अगर घर में वॉटर प्युरिफायर है तो बाल धोने के लिए इस पानी को इस्तेमाल करें। इस प्रोसेस से स्कैल्प का बिल्डअप खत्म होता है। 

  1. दही हेयर मास्क लगाएं 

बालों के रूखे और बेजान होने की वजह खारापानी है तो बाल धोने से पहले दही से बना हेयर मास्क अप्लाई किया जा सकता है। इसके लिए 2 बड़े चम्मच दही, 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच नारियल तेल मिक्स करके स्कैल्प में अप्लाई करें। इसे 30 मिनट लगाने के बाद हेयर वॉश कर लें। 

यह भी पढ़ें- टूटते और झड़ते बालों से हैं परेशान? घर पर इस तरीके से बनाएं 'गुड़हल का तेल', कुछ ही दिनों में दिखेगा असर

यह भी पढ़ें- महंगे शैंपू नहीं, बाल धोने का ‘जापानी तरीका’ है सिल्की और शाइनी बालों का असली राज; जरूर करें ट्राई

Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लें।