यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bridal Entry के ऐसे आइडियाज, जो आपकी शादी के इस खास पल को बना देंगे हर किसी के लिए यादगार
शादी- ब्याह के हर एक पल को यादगार बनाने के लिए दुल्हन से लेकर दूल्हे तक एक्स्ट्रा एफर्ट कर रहे हैं लेकिन इतनी सारी तैयारियों में बहुत सारी चीजें मिस ह ...और पढ़ें

HighLights
- शादी-ब्याह का नया ट्रेंड है अलग तरह से दुल्हन की स्टेज पर एंट्री।
- ब्राइडल एंट्री को खास बनाने के लिए आप पेट्स, डांस, बाइक या स्कूटी का कर सकती हैं इस्तेमाल।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। दूल्हा- दुल्हन अपनी शादी को लेकर बहुत सारे सपने देखते हैं। चाहे डेकोरेशन हो या आउटफिट्स, फोटोग्राफ्स या फिर हनीमून। हर एक चीज को लेकर लंबी रिसर्च करते हैं, ट्रेंड देखते हैं फिर कहीं जाकर चीजें फाइनल करते हैं। शादी- ब्याह के नए- नए ट्रेंड्स में एक जो खास चीज देखने को मिल रही है वो है उनकी एंट्री। सेलिब्रिटीज वेडिंग ने इस ट्रेंड को पॉपुलर करने में खास भूमिका निभाई है। फूलों की चादर के साथ ब्राइडल एंट्री अब बहुत कॉमन हो चुकी है, तो अगर आप अपनी एंट्री के लिए कुछ धांसू आइडियाज ढूंढ़ रही हैं, तो इन ऑप्शन्स पर डालें एक नजर। स्योर आपकी ये एंट्री सालों तक लोगों को रहेगी याद।
कार या बाइक से एंट्री
आप कार या बाइक से एंट्री कर सकती हैं। जो काफी कूल एंड हटके आइडिया है। अगर आपने ये ऑप्शन फाइनल कर लिया है, तो लहंगे के साथ हील्स नहीं, बल्कि स्नीकर्स या बूट्स का ऑप्शन चुनें, जो कंफर्टेबल होने के साथ अच्छा भी लगेगा।
पेट्स के साथ एंट्री
ब्राइडल एंट्री का ये अंदाज भी एकदम मजेदार है। बस यहां अपने साथ अपने पेट्स को भी सजाना होगा। अपने प्यारे पेट्स को अपनी शादी में इस तरह से शामिल करने का तरीका बहुत ही अनोखा होगा।
ये भी पढ़ेंः- गर्मियों में अपने डॉग को रखना है सेफ एंड हेल्दी, तो न करें ये गलतियां
डांस करते हुए एंट्री
आजकल कई दुल्हनें अपनी शादी में डांस करते हुए एंट्री करती हैं। मस्त सोलो डांस करते हुए एंट्री करें या फिर अपनी सहेलियों के साथ एक छोटा सा डांस पीस तैयार कर सकती हैं। वैसे पार्टनर के साथ रोमांटिक डांस करते हुए एंट्री करने का आइडिया भी बुरा नहीं है।
खबरें और भी
भाई- बहनों या दोस्तों के साथ एंट्री
हर दुल्हन के लिए माता- पिता दिल के सबसे करीब होते हैं। दुल्हन के साथ यह दिन पेरेंट्स के लिए भी बेहद खास होता है, वो भी आपकी खुशी में शामिल होना चाहते हैं, तो क्यों न उनके साथ अपनी एंट्री को बनाएं खास।