Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    High Heels Side Effects: परेशानी की वजह बन सकता है हाई हील्स का शौक, पहनने से पहले जरूर जान लें इसके प्रभाव

    By Jagran NewsEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Sat, 28 Oct 2023 07:50 AM (IST)

    High Heels Side Effects अपने लुक को परफेक्ट बनाने और अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए लड़कियां कई चीजें अपनाती है। हाई हील्स इन्हीं में से एक है। खुद को ...और पढ़ें

    क्या आपको भी हैं हाई हील्स पहनने की आदत
    क्या आपको भी हैं हाई हील्स पहनने की आदत

    HighLights

    1. लड़कियां अच्छी दिखने के लिए कई चीजें अपनाती हैं।
    2. हाई हील्स इन्हें में से एक है, जो लगभग हर लड़की को पसंद होती है।
    3. हालांकि, लगातार इसका इस्तेमाल सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। High Heels Side Effects: खूबसूरत दिखने के लिए लड़कियां के कई तरीके अपनाती हैं। वहीं, उनके कई ऐसे शौक भी होते हैं, तो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। हाई हील्स उनके इन्हीं शौक में से एक हैं, तो वह अक्सर खुद को लंबा दिखाने के लिए पहनती हैं। यह उनमें आत्मविश्वास भी भर देता है। कभी- कभी हील पहनने से कोई बड़ा नुकसान नहीं होता, लेकिन अगर आपको इसकी आदत नहीं है, तो ये पहली बार में ही आपके पैर को झटके से मोड़ सकती हैं, जिससे मोच लगने का डर बना रहता है।

    साथ ही नियमित रूप से हील पहनने से आपको हील, एड़ी, घुटनों में या पीठ में भी दर्द हो सकता है। इतना ही नहीं हील पहनने से आपके चलने का अंदाज भी बदल सकता है। अगर आप भी इसके शौकीन हैं, तो आइए पहले जानते हैं कि हाई हील्स पहनने के नुकसान क्या हैं-

    यह भी पढ़ें- मोमोज के साथ भर-भरकर खाते हैं मेयोनीज, तो एक बार जरूर जान लें इसके नुकसान

    • पोश्चर बिगड़ सकता है।
    • संतुलन बिगड़ सकता है।
    • फ्रैक्चर का खतरा बना रहता है।
    • एड़ी, पैर और कमर में दर्द।
    • पैर की नसों के डैमेज होने का खतरा।
    • स्पाइन में गड़बड़ी हो सकती है।

    क्या बंद कर दे हाई हील्स का इस्तेमाल?

    हाई हील्स के इतने नुकसानों के बारे में सुनने के साथ बाद आपके मन में एक ही सवाल आ रहा होगा कि क्या हाई हील्स पहनना ही बंद कर दें। अगर हम ये बोलें कि हील पहनना ही बंद कर दें, तो शायद ही कोई महिला इस बात को आसानी से स्वीकार करेगी। ऐसे में ऐसा क्या करें कि आपके हील्स पहनने का शौक भी पूरा हो जाए और आपके स्वास्थ्य पर इसका बुरा प्रभाव भी न पड़े। इसके लिए जानते हैं हाई हील्स को बिना नुकसान के पहनने के कुछ तरीकों के बारे में-

    • आगे से बंद होने वाली हील की तुलना में आगे से खुली रहने वाली हील चुनें। क्योंकि आगे से बंद हील में आपके पैर की उंगलियां एक साथ संकुचित हो कर कसी हुई बंद रहती हैं। इससे पैर के आगे वाले हिस्से के जोड़ों में जरूरत से ज्यादा दबाव पड़ता है।
    • स्टिलेटोस से अच्छा है ब्लॉक हील पहनें। ब्लॉक हील से अच्छा है वेजेज पहनें, क्योंकि ऐसे में एक बिंदु पर दबाव नहीं पड़ता है और हील से लेकर पैर की उंगलियों तक वजन बराबर मात्रा में बंटा रहता है।
    • 2 इंच या उससे कम नाप की हील्स पहनें। इससे जोड़ों पर कम दबाव पड़ता है।
    • नंब या सुन्न करने की कोई क्रीम लगा कर हील्स न पहनें। इससे आप अपने दर्द को छिपाने की कोशिश करेंगे और ये और भी अधिक खतरनाक होता है।

    हील्स के दर्द से राहत दिलाएंगी ये एक्सरसाइज

    • हील्स पहनने के अगले दिन कुछ ऐसी एक्सरसाइज करें, जिससे उंगलियों को और आपके पैरों और एड़ी को आराम मिल सके। आइए जानें कुछ ऐसी एक्सरसाइज के बारे में, जिसे हील पहनने के बाद करने से काफी आराम मिलता है।
    • पैर के नीचे बॉल रख के उस पर पैरों को आगे पीछे करें।
    • पैर की एक-एक उंगलियों के अंदर हाथ की एक-एक उंगलियां डाल कर उन्हें घुमाएं और एड़ी को ऊपर नीचे स्ट्रेच करें।
    • टो स्पेसर की प्रक्रिया करें, जिसमें मोजे को पैर की उंगलियों में डाल कर हर एक उंगली के बीच स्पेस करते जाएं।
    • टो एक्सटेंशन करें। इसके लिए एक कुर्सी पर बैठ जाएं और अपने पैर की उंगलियों को आगे की तरफ खींचे।
    • खड़े हो कर एक पैर की हील उठाएं और एक पैर की नीचे रखें। इस प्रक्रिया को कई बार दोहराएं।

    यह भी पढ़ें- मां की सेहत से लेकर बच्चे के विकास तक, प्रेग्नेंसी में मखाना खाने से मिलते हैं ये फायदे

    खबरें और भी

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik