विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आपकी खूबसूरती में दाग लगा सकते हैं Dark Circles, इन घरेलू नुस्खों से पाएं इनसे जल्द छुटकारा

Published: Fri, 07 Feb 2025 12:37 PM (IST)

खूबसूरत दिखने की चाहत हर किसी की होती है। हालांकि लाख कोशिशों के बाद अक्सर त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं ...और पढ़ें

डार्क सर्कल से पाएं मिनटों में छुटकारा (Picture Credit- Freepik)
डार्क सर्कल से पाएं मिनटों में छुटकारा (Picture Credit- Freepik)

HighLights

  1. डार्क सर्कल त्वचा से जुड़ी एक आम समस्या है।
  2. आमतौर पर खराब लाइफस्टाइल की वजह से यह समस्या होती है।
  3. ऐसे में कुछ आसान तरीकों से आप इनसे छुटकारा पा सकते हैं।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आंखों के नीचे काले घेरे या डार्क सर्कल चेहरे का लुक खराब करने के साथ पर्सनेलिटी को खराब कर देते हैं। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिनमें जेनेटिक्स, सूर्य की रोशनी, पानी की कमी, नींद पूरी न होना, स्ट्रेस, ज्यादा स्क्रीन टाइम, खराब खानपान और बढ़ती उम्र शामिल हैं।

हालांकि ये कोई मेडिकल समस्या नहीं है, लेकिन ये लुक को खराब करती है, जिससे आत्मविश्वास कमजोर होता है, इसलिए इसका ट्रीटमेंट बेहद जरूरी है। अगर आप भी बाजार की महंगी क्रीम और दवाइयों से बचाव करना चाहते हैं और घर में बैठे ही डार्क सर्कल से छुटकारा पाना चाहते हैं, को कुछ मामूली चीजों के इस्तेमाल से ही डार्क सर्कल को कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि कैसे घर में रखी सामान्य चीजों से होममेड तरीके से गायब करें डार्क सर्कल-

यह भी पढ़ें-  संतरे के छिलकों को फेंकने के बजाय बना लें उनसे 5 फेस पैक्स, एक ही बार में चेहरे पर आएगा गजब का निखार

दूध और हल्दी

दो चम्मच दूध में आधा चम्मच हल्दी डालें और इसमें कॉटन पैड डिप कर के आंखों के नीचे रखें। दस मिनट छोड़ने के बाद धुल लें। फिर एलोवेरा से मसाज करें और चेहरा धुलें। हल्दी के एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण डार्क सर्कल को खत्म करने में मददगार होते हैं। दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड आंखों के नीचे बने काले घेरे को नेचुरल तरीके से साफ करता है और साथ ही ये पफी आइज को भी ठीक करता है। एलोवेरा जेल स्किन को ठंडक पहुंचाता है और डार्क सर्कल को लाइट करता है।

आलू और हल्दी

आलू को कद्दूकस करें। इसका जूस हाथ से दबा कर निकालें। इसमें हल्दी डालें और कॉटन पैड डिप कर के आंखों के नीचे रखें। आलू में एंटी-पिगमेंटेशन गुण पाए जाते हैं, जो कि डार्क सर्कल को लाइट करता है।

खीरा और आलू

खीरा की गोल स्लाइस काटें। आलू को कद्दूकस कर के इसका जूस निकाल लें। इसमें विटामिन ई कैप्सूल तोड़ कर डालें। खीरा की स्लाइस आलू के जूस में डिप करें और इसे आंखों के ऊपर रख कर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। खीरा की स्लाइस हटाने के बाद आंखों से अंडर आई एरिया का मसाज करें जिससे स्किन आलू और विटामिन ई के गुण अच्छे से सोख सके।

खीरा में मौजूद विटामिन सी, एंटी ऑक्सीडेंट और सिलिका डार्क सर्कल को लाइट करते हैं। विटामिन ई में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल डैमेज से तो बचाव करता ही है साथ ही अंडर आई एरिया के ब्लड सर्कुलेशन में सुधार लाता है। आलू ब्लीचिंग एजेंट का काम करता है और डार्क सर्कल खत्म करने में सक्षम होता है।

यह भी पढ़ें-  पुराने दाग-धब्बों को कहें अलविदा! अरारोट पाउडर से मिलेगी ब्राइट और टाइट स्किन, ऐसे करें इस्तेमाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।