क्या होली के रंग बन सकते हैं हेयर फॉल की वजह? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें इस सवाल का जवाब
होली खेलते समय लोग बालों में भी रंग और गुलाल डाल देते हैं, जिनके कारण स्कैल्प को नुकसान हो सकता है। ...और पढ़ें

होली के रंगों से होता है बालों को नुकसान? (AI Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। होली रंगों और खुशियों का त्योहार है, लेकिन इस दौरान इस्तेमाल होने वाले केमिकल वाले रंग बालों और स्कैल्प को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसके कारण कई लोगों को होली के बाद अचानक बाल झड़ने की शिकायत होने लगती है।
ऐसे में सवाल उठता है कि क्या होली के रंग असल में हेयर फॉल का कारण बन सकते हैं? इस बारे में डॉ. चांदनी जैन गुप्ता (MBBS, MD, Dermatologist & Aesthetic Physician, Elantis Healthcare, New Delhi) बताती हैं कि होली के रंग इनडायरेक्ट तरीके से बालों के झड़ने की समस्या बढ़ा सकते हैं। आइए समझते हैं इस बारे में।
बालों को रूखा बनाते हैं रंग
डॉ. चांदनी बताती हैं कि बाजार में मिलने वाले ज्यादातर सिंथेटिक रंगों में हानिकारक केमिकल, आर्टिफिशियल डाई, हैवी मेटल और एल्कलाइन तत्व पाए जाते हैं। ये तत्व स्कैल्प के नेचुरल ऑयल को खत्म कर देते हैं, जिससे बाल रूखे और कमजोर हो जाते हैं। ऐसे बाल जल्दी टूटने लगते हैं और लोग इसे हेयर फॉल समझ लेते हैं, जबकि कई बार यह हेयर ब्रेकेज होता है।

(AI Generated Image)
रंगों से हेयर फॉल का खतरा
हालांकि, होली के रंग सीधे बालों की जड़ों को नुकसान नहीं पहुंचाते, लेकिन ये स्कैल्प में जलन और एलर्जी पैदा कर सकते हैं। अगर स्कैल्प में सूजन, खुजली या कॉन्टैक्ट डर्मेटाइटिस हो जाए तो बाल झड़ने की समस्या हो सकती है। खासकर जिन लोगों को पहले से डैंड्रफ, सेंसिटिव स्किन या स्कैल्प से जुड़ी समस्याएं हैं, उनमें होली के बाद हेयर फॉल बढ़ने का खतरा ज्यादा रहता है।
खबरें और भी
बार-बार शैंपू भी है कारण
इसके अलावा, धूप में लंबे समय तक रहने से भी बालों की नमी कम हो जाती है और बाल कमजोर हो जाते हैं। होली के बाद जिद्दी रंग हटाने के लिए बार-बार शैंपू करने से भी बालों की प्राकृतिक चमक खत्म हो जाती है और बाल बेजान व टूटने लगते हैं।
होली में बालों की देखभाल कैसे करें

(AI Generated Image)
- डॉ. चांदनी बताती हैं कि होली खेलने से पहले बालों में अच्छी तरह तेल लगाएं। तेल लगाने से बालों पर एक सुरक्षा परत बन जाती है, जिससे रंग सीधे स्कैल्प तक नहीं पहुंचते। इसके अलावा बालों को खुला रखने के बजाय बांधकर रखना बेहतर होता है।
- होली के बाद बाल धोते समय माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल करें और साथ में डीप कंडीशनिंग जरूर करें। इससे बालों की नमी बनी रहती है और ड्राईनेस कम होती है।
- अगर हो सके तो हर्बल या ऑर्गेनिक रंगों का इस्तेमाल करें और बालों पर ज्यादा जोर से रगड़ने से बचें। सही देखभाल और सावधानी बरतकर होली के रंगों से बालों को होने वाले नुकसान और हेयर फॉल की समस्या से काफी हद तक बचा जा सकता है।