खुशबू या विज्ञापन देखकर न खरीदें शैंपू, अपने स्कैल्प और हेयर टाइप के अनुसार चुनें सही प्रोडक्ट
सही शैंपू चुनना बालों और स्कैल्प के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। शैंपू का बालों के प्रकार से ज्यादा स्कैल्प की कंडीशन के हिसाब से चुनना चाहिए। इसके बाद ...और पढ़ें

खूबसूरत बालों के लिए जरूरी है सही शैम्पू का चुनाव (Picture Courtesy: Freepik)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बाजार में शैंपू की हजारों किस्में मौजूद हैं, कोई बालों को सिल्की बनाने का दावा करता है, तो कोई झड़ते बालों को रोकने का। अक्सर हम इन ऐड्स को देखकर या खुशबू के आधार पर शैंपू चुन लेते हैं, जिसका नतीजा होता है रूखे, बेजान और कमजोर बाल।
सही शैंपू चुनना आपके बालों की खूबसूरती ही नहीं, बल्कि आपके स्कैल्प की सेहत के लिए भी जरूरी है। आइए जानें कैसे अपने बालों के लिए सही शैम्पू चुन सकते हैं।
सबसे पहले अपने स्कैल्प को पहचानें
शैंपू का सबसे जरूरी काम स्कैल्प की सफाई करना है। इसलिए, शैंपू बालों के प्रकार से ज्यादा स्कैल्प की स्थिति के आधार पर चुनना चाहिए, जैसे-
- ऑयली स्कैल्प- अगर बाल धोने के एक दिन बाद ही चिपचिपे हो जाते हैं, तो आपको वॉल्यूमाइजिंग या क्लेरिफाइंग शैंपू की जरूरत है। ऐसे शैंपू चुनें जो एक्स्ट्रा तेल को हटा सकें। स्मूथनिंग या बहुत ज्यादा मॉइस्चराइजिंग शैंपू से बचें।
- ड्राई स्कैल्प- अगर स्कैल्प में खुजली और खिंचाव महसूस होता है, तो आपको हाइड्रेटिंग शैंपू चाहिए। इनमें तेल और कंडीशनिंग तत्व होते हैं जो स्कैल्प को नमी देते हैं।
- कॉम्बिनेशन स्कैल्प- अगर स्कैल्प ऑयली है लेकिन बाल रूखे हैं, तो एक बैलेंसिंग शैंपू चुनें जो जड़ों को साफ करे और सिरों को नमी दे।
बालों की बनावट और स्थिति का ध्यान रखें
स्कैल्प के बाद अपने बालों की क्वालिटी पर गौर करें, जैसे-
- घुंघराले बाल- कर्ली बाल जल्दी रूखे हो जाते हैं। इनके लिए सल्फेट-फ्री और बहुत ज्यादा हाइड्रेटिंग शैंपू सबसे अच्छे होते हैं।
- कलर-ट्रीटेड बाल- अगर आपने बालों को कलर कराया है, तो केवल कलर प्रोटेक्ट शैंपू ही लें। सामान्य शैंपू आपके बालों का रंग जल्दी फीका कर सकते हैं।
- पतले और कमजोर बाल- इनके लिए हल्के शैंपू चुनें जो बालों को भारी न बनाएं और उन्हें घना दिखाएं।
इनग्रेडिएंट्स पर दें ध्यान
शैंपू की बोतल के पीछे लिखे इंग्रीडिएंट्स को पढ़ना बहुत जरूरी है। कुछ चीजें आपके बालों को नुकसान पहुंचा सकती हैं, जैसे-
- सल्फेट- यह झाग तो बहुत बनाता है लेकिन बालों के प्राकृतिक तेल को सोख लेता है। अगर आपके बाल रूखे हैं, तो सल्फेट-फ्री शैंपू चुनें।
- पैराबेंस- यह एक प्रिजर्वेटिव है जो स्कैल्प में जलन पैदा कर सकता है। हमेशा पैराबेन-फ्री शैम्पू चुनें।
- नेचुरल इंग्रेडिएंट्स- एलोवेरा, केराटिन, बायोटिन, और आर्गन ऑयल जैसे तत्व बालों को मजबूती और चमक देते हैं।
सही pH बैलेंस का महत्व
हमारे स्कैल्प का प्राकृतिक pH स्तर लगभग 5.5 होता है। अगर आपका शैंपू बहुत ज्यादा एल्केलाइन है, तो यह बालों के क्यूटिकल्स को नुकसान पहुंचा सकता है।