महंगे हेयर स्पा और केराटिन भूल जाएंगे! किचन में रखी ये चीजें बालों को बना देंगी मक्खन जैसा मुलायम
रूखे, बेजान और उलझे बाल अक्सर प्रदूषण, स्ट्रेस, हीट स्टाइलिंग और पोषण की कमी के कारण हो जाते हैं। इन्हें ...और पढ़ें
-1768661850008_m.webp)
रूखे और बेजान बालों को बनाएं सिल्की-शाइनी (Picture Credit- Freepik)
HighLights
रूखे बालों के लिए नारियल तेल और एलोवेरा जेल प्रभावी
दही और शहद का मास्क बालों को मुलायम व चमकदार बनाए
मेथी, एवोकाडो, केला से बाल मजबूत और पोषित होते हैं
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। रूखे, बेजान और उलझे बाल हर किसी की खूबसूरती और सेल्फ कॉन्फिडेंस को कम कर सकते हैं। बालों का शाइन खोना और हमेशा उलझे रहना कई कारणों से हो सकता है जैसे कि प्रदूषण, स्ट्रेस, हार्मोनल असंतुलन, पोषण की कमी, ज्यादा हीट स्टाइलिंग, केमिकल-युक्त शैम्पू और कंडीशनर का अधिक उपयोग।
ऐसे में महंगे प्रोडक्ट्स की जगह घर पर मौजूद नेचुरल इंग्रीडिएंट्स से बने हेयर पैक और ऑयल ट्रीटमेंट्स सबसे ज्यादा असरदार साबित हो सकते हैं। ये न केवल बालों को अंदर से पोषण देते हैं बल्कि उन्हें मजबूत, सॉफ्ट और शाइनी भी बनाते हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही असरदार होममेड रेमेडीज के बारे में-
नारियल तेल और एलोवेरा जेल
नारियल तेल बालों को डीप मॉइस्चराइज करता है, जबकि एलोवेरा जेल ड्राईनेस को कम करता है और स्कैल्प को कूलिंग इफेक्ट देता है। 2 चम्मच नारियल तेल और 2 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाकर पूरे बालों और स्कैल्प में लगाएं और 1 घंटे बाद वॉश करें।
दही और शहद मास्क
दही बालों के लिए नेचुरल कंडीशनर है और शहद उसमें नमी को लॉक करता है। 3 बड़े चम्मच दही में 1 चम्मच शहद मिलाकर बालों की जड़ों से लेकर सिरों तक लगाएं। 30 मिनट बाद वॉश करे।
मेथी दाना पैक
मेथी दाने में प्रोटीन और आयरन भरपूर होता है जो बालों को स्ट्रॉन्ग और स्मूद बनाता है। रातभर मेथी भिगोकर पेस्ट बना लें और उसमें दही मिलाएं और लगाएं।
एवोकाडो और ऑलिव ऑयल
एवोकाडो में विटामिन ई और फैटी एसिड होते हैं जो डैमेज्ड बालों को रिपेयर करते हैं। एक पका एवोकाडो मैश करें और उसमें 1 चम्मच ऑलिव ऑयल मिलाकर मास्क बनाएं और लगाएं।
केला और ऑलिव ऑयल पैक
केला बालों को स्मूद बनाता है और ऑलिव ऑयल डीप नरिशमेंट देता है। एक केला मैश करके उसमें 1 चम्मच ऑलिव ऑयल डालें और पेस्ट बनाएं। इसे 30 मिनट बालों पर लगाकर वॉश करें।
अंडा और नींबू पैक
अंडा प्रोटीन का खजाना है जो बालों को मजबूती देता है, जबकि नींबू एक्स्ट्रा ऑयल और डलनेस को हटाता है। एक अंडे में आधा नींबू निचोड़कर अच्छी तरह फेंट लें और इसे बालों पर लगाएं और वॉश करें।
एलोवेरा और प्याज का रस
एलोवेरा हाइड्रेटिंग एजेंट है और प्याज का रस हेयर ग्रोथ में मदद करता है। दोनों को बराबर मात्रा में मिलाकर स्कैल्प पर लगाएं और 30 मिनट बाद वॉश करें।
गर्म तेल से मसाज
सरसों, तिल या नारियल तेल को हल्का गर्म करें और उससे स्कैल्प पर मसाज करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और बालों को डीप नरिशमेंट मिलता है।
इन घरेलू उपायों को नियमित रूप से अपनाने से बालों की ड्राइनेस, डलनेस और उलझन दूर होती है साथ ही ये लंबे समय तक हेल्दी, शाइनी और मजबूत बने रहते हैं।
यह भी पढ़ें- केमिकल और प्रदूषण के कारण बाल हो गए हैं रूखे और बेजान, तो ट्राई करें घर पर बनें 4 नेचुरल हेयर मास्क
यह भी पढ़ें- बालों की देखभाल में की गई ये 'छोटी गलती' ले जा सकती है आपको कैंसर के करीब, डॉक्टर की चेतावनी
Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।