बालों की देखभाल में की गई ये 'छोटी गलती' ले जा सकती है आपको कैंसर के करीब, डॉक्टर की चेतावनी
हम सभी कैंसर जैसी भयानक बीमारी से बचना चाहते हैं और इसके लिए कई सावधानियां भी बरतते हैं, लेकिन डॉक्टर तरंग कृष्णा का कहना है कि अनजाने में हम अपनी रोज ...और पढ़ें

कैंसर से बचना है तो आज ही बदलें शैम्पू और हेयर कलर (Image Source: AI-Generated)
HighLights
हेयर डाई में अमोनिया, पैराबेन जैसे केमिकल कैंसर का कारण
शैम्पू में SLS त्वचा की सुरक्षा परत को नुकसान पहुंचाता है
हर्बल और सल्फेट-फ्री प्रोडक्ट्स अपनाकर रहें सुरक्षित
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। कैंसर एक ऐसा शब्द है, जिसके नाम से ही हम सभी सिहर उठते हैं। हम इससे बचने के लिए हर मुमकिन कोशिश करते हैं, लेकिन क्या हो अगर हम आपसे कहें कि अनजाने में कुछ लोग खुद ही इस बीमारी को अपने पास बुला रहे हैं?
जी हां, हम अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में एक ऐसी छोटी-सी गलती कर रहे हैं, जो हमें कैंसर के खतरे की ओर धकेल रही है। यह गलती कहीं बाहर नहीं, बल्कि हमारे घर के बाथरूम में, हमारे बालों को संवारने वाले हेयर डाई और शैम्पू की बोतलों में छिपी है। आइए डॉक्टर तरंग कृष्णा से जानते हैं कि सुंदरता बढ़ाने वाली ये चीजें आखिर कैसे हमारी सेहत की दुश्मन बन सकती हैं।

(Image Source: AI-Generated)
बालों को रंगना कहीं पड़ न जाए भारी
अक्सर हम बालों को सुंदर बनाने के लिए जिन हेयर डाई का इस्तेमाल करते हैं, वे हमारी सेहत के लिए बेहद हानिकारक हो सकते हैं। इन उत्पादों में अमोनिया, पैराबेन और कोल टार जैसे खतरनाक रंगों और केमिकल्स का यूज किया जाता है। ये तत्व न केवल बालों को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि शरीर में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का कारण भी बन सकते हैं।
View this post on Instagram
सिर्फ हेयर डाई ही नहीं, आपका शैम्पू भी है खतरनाक
हेयर डाई के अलावा, हमारे शैम्पू भी पूरी तरह सुरक्षित नहीं हैं। डॉ. का कहना है कि ज्यादातर शैम्पू में सोडियम लॉरिल सल्फेट (SLS) नामक रसायन पाया जाता है।
SLS का मुख्य काम झाग बनाना होता है, लेकिन यह हमारे सिर की त्वचा की सुरक्षा परत को नष्ट कर देता है। जब यह सुरक्षा कवच टूट जाता है, तो हेयर डाई और शैम्पू में मौजूद टॉक्सिन्स हमारी त्वचा में और भी आसानी से और गहराई तक समा जाते हैं।
खबरें और भी

(Image Source: AI-Generated)
अपनाएं सेफ और नेचुरल तरीके
घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इस समस्या का समाधान भी हमारे पास ही है। इन हानिकारक रसायनों से बचने के लिए हमें अपनी आदतों में थोड़ा बदलाव करना होगा:
- हर्बल प्रोडक्ट्स अपनाएं: रासायनिक डाई की जगह हर्बल और प्लांट बेस्ड डाई का इस्तेमाल करें।
- प्राकृतिक रंग: बालों को रंगने के लिए मेंहदी और इंडिगो जैसे प्राकृतिक विकल्पों का चुनाव करें।
- सल्फेट-फ्री शैम्पू: हमेशा ऐसे शैम्पू का इस्तेमाल करें जो 'सल्फेट-फ्री' हों, ताकि आपकी स्कैल्प सुरक्षित रहे।
आज ही इन छोटे बदलावों को अपनाएं, जिससे खुद के साथ-साथ आप अपने परिवार को इन अनजान खतरों से सुरक्षित रख सकें।