विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नेचुरली देना है बालों को गहरा काला रंग, तो मेहंदी में इन 3 चीजों को मिलाकर करें अप्लाई

Published: Tue, 20 May 2025 03:53 PM (IST)

बालों को कलर करने के लिए मेहंदी का इस्तेमाल कई लोग करते हैं लेकिन अगर आपको भी इसके बाद नारंगी ...और पढ़ें

मेहंदी लगाने के बाद बाल हो जाते हैं नारंगी, तो इन 3 चीजों को मिक्स करके करें यूज (Image: X)
मेहंदी लगाने के बाद बाल हो जाते हैं नारंगी, तो इन 3 चीजों को मिक्स करके करें यूज (Image: X)

HighLights

  1. मेहंदी से आपके बाल नेचुरली काले हो सकते हैं।
  2. बस आपको इसमें कुछ खास चीजें मिलाने की जरूरत है।
  3. बालों को नेचुरली ब्लैक करने में ये चीजें काफी मदद करती हैं।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सफेद होते बालों को छिपाना आजकल एक आम समस्या बन गई है। ऐसे में, ज्यादातर लोग केमिकल वाले हेयर डाई का इस्तेमाल करते हैं, जो बालों को तो तुरंत काला तो कर देते हैं, लेकिन लंबे समय में उन्हें रूखा और बेजान बनाकर छोड़ते हैं।

अगर आप भी अपने बालों को नेचुरली से घना बनाकर गहरा काला रंग देना चाहते हैं, तो मेहंदी से बेहतर कुछ और नहीं हो सकता है। जी हां, बस जरूरत है मेहंदी में कुछ खास चीजें मिलाकर लगाने की। आइए आज हम आपको बताएंगे ऐसी 3 चीजें, जिन्हें मेहंदी में मिलाने से आपके बालों को मिलेगा गहरा काला रंग और साथ ही पोषण भी।

मेहंदी में मिक्स करें 3 चीजें

कॉफी पाउडर

कॉफी सिर्फ आपकी सुबह की थकान ही नहीं मिटाती, बल्कि यह बालों को गहरा और काला रंग देने में भी मदद करती है। कॉफी में मौजूद टेनिन मेहंदी के रंग को और भी गाढ़ा कर देते हैं।

ऐसे करें इस्तेमाल

  • एक कप पानी में 2-3 चम्मच कॉफी पाउडर डालकर अच्छी तरह उबाल लें।
  • जब यह ठंडा हो जाए, तो इसे अपनी भिगोई हुई मेहंदी में मिलाएं।
  • ध्यान रखें कि मिश्रण में कोई गांठ न रहे।
  • इसे कम से कम 2-3 घंटे के लिए लगा रहने दें या बेहतर रिजल्ट्स के लिए रात भर लगाएं।

यह भी पढ़ें- हेयर फॉल से हैं परेशान? सिर धोने के बाद लगाएं ये 4 चीजें, बाल बनेंगे स्मूद और शाइनी

लोहे का बर्तन

यह पढ़कर शायद आपको भी हैरानी हो, लेकिन लोहे के बर्तन का इस्तेमाल मेहंदी के रंग को गहरा करने में बहुत मदद करता है। लोहे के कण मेहंदी के साथ मिलकर ऑक्सीडाइज होते हैं, जिससे बालों को मिलने वाला रंग और भी गहरा काला हो जाता है।

ऐसे करें इस्तेमाल

  • मेहंदी को चाय या कॉफी के पानी के साथ मिलाकर किसी लोहे की कड़ाही या पैन में भिगोएं।
  • इसे कम से कम 6-8 घंटे या रात भर लोहे के बर्तन में ही रहने दें।
  • सुबह तक आप देखेंगे कि मेहंदी का रंग और भी गहरा हो गया है।

आंवला पाउडर

आंवला बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यह विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो बालों को मजबूत बनाने, झड़ने से रोकने और उन्हें नेचुरली काला करने में भी मदद करता है।

ऐसे करें इस्तेमाल करें

  • 2-3 चम्मच आंवला पाउडर को मेहंदी के घोल में मिलाएं।
  • इसे अच्छी तरह मिक्स करें ताकि कोई गांठ न रहे।
  • आंवला पाउडर मेहंदी के रंग को थोड़ा भूरा कर सकता है, लेकिन यह आपके बालों को गहरा काला शेड देने में मदद करेगा।

यह भी पढ़ें- बालों के झड़ने और रूसी से हैं परेशान, तो यहां बताए 3 तरीकों से करें कपूर का इस्तेमाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।